ज़हर का पर्यायवाची शब्द | Zeher ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए ज़हर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
ज़हर का पर्यायवाची शब्द

ज़हर के पर्यायवाची शब्द, विष, माहुर, हलाहल, गरल और कालकूट होते हैं। यहां हम ज़हर के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, ज़हर के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ज वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

ज़हर का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां ज़हर के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. विष 
  2. माहुर 
  3. हलाहल 
  4. गरल 
  5. कालकूट  

यह भी पढ़ें :

ज़हर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

ज़हर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. महादेव ने सृष्टि के उद्धार के लिए हलाहल पी लिया था।  
  2. प्रदूषण के कारण वातावरण में विष  घुल गया है।  
  3. नीरज ने अपने दोस्त को दूध में मिला माहुर पीने से बचा लिया।  
  4. क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो।  
  5. गुरु शिष्य के भलाई के लिए कालकूट का घूँट भी पी लिया करते हैं।      

ज से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ज से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. जाल– षड्यंत्र, छल, धोखा, फ़रेब, मकड़जाल, फंदा
  2. जेल– कैदख़ाना, कारागार, बंदीगृह, कारावास
  3. जूते– पदत्राण, उपानह, खड़ाऊ, चरणपादुका, चप्पल, बूट, पनही 
  4. ज्येष्ठ– जेठा, बड़ा, अग्रज
  5. जगत – भव, संसार, दुनिया, संसार, विश्व

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*