Women Empowerment Quotes in Hindi: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले अनमोल विचार, नारे और शायरी

1 minute read
Women Empowerment Quotes in Hindi

Women Empowerment Quotes in Hindi: “नारी शक्ति का प्रतीक है, जो समाज को संवारने और आगे बढ़ाने की क्षमता रखती है।” नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक क्रांति है, जो समाज में महिलाओं को समानता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए जरूरी है। एक महिला जब आत्मनिर्भर बनती है, तो वह न केवल अपना जीवन बदलती है, बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करती है। यही कारण है कि विश्वभर में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपनी पहचान खुद बना सकें और समाज में किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं- चाहे वह विज्ञान हो, राजनीति हो, खेल हो या फिर व्यापार। लेकिन यह सफर आसान नहीं था। आज महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर हर चुनौती का पूरे साहस के साथ सामना कर रही हैं। समाज में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए Women Empowerment Quotes in Hindi एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए इस लेख में आपके लिए नारी सशक्तिकरण पर उद्धरण (Women Empowerment Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जिन्हें पढ़ने के लिए ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Best Women Empowerment Quotes in Hindi

Women Empowerment Quotes in Hindi के माध्यम से आप नारी सशक्तिकरण पर आधारित Best Women Empowerment Quotes in Hindi को आसानी से पढ़ पाएंगे। Best Women Empowerment Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं, जो नारी के सम्मान में दो शब्द लिखने में आपकी मदद करेंगे।

Women Empowerment Quotes in Hindi

जिस स्थान पर नारी सशक्त नहीं होती, उस स्थान को श्मशान बनने में अधिक समय नहीं लगता। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी सशक्तिकरण ही किसी भी राष्ट्र को प्रेरित करने वाला प्रेरणा पुंज है। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी की विनम्रता से यदि अमृत्व फलता-फूलता है तो यह न भूलें कि नारी में ही संहार भी झूलता है। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी की करुणामई छवि को पहचानिए और नारी को सशक्त बनाने में जुट जाएं क्योंकि इसी से आपका उद्धार होगा। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

शब्दों तक सीमित नहीं होती नारी की छवि, नारी तो जीवनभर समाज का कल्याण करती है। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी को सशक्त करने से ही भारत पुनः विश्वगुरु बनने का अपना संकल्प पूरा करेगा। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी के तप-त्याग और प्रेम से ही सृष्टि के तमस का अंत होता है, इस तप-त्याग का सम्मान करने के लिए ही नारी सशक्तिकरण अति आवश्यक है। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

जब तक नारी को सशक्त नहीं किया जाएगा, तब तक मानव का कल्याण नहीं होगा। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

समाज की सृजनकर्ता नारी को उचित सम्मान देना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर मानवता का उद्धार होना तय है। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

मानवता के संरक्षण के लिए नारी सशक्तिकरण, मानव की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। -मयंक विश्नोई

नारी के सम्मान में दो शब्द – Hindi Quotes on Women’s Empowerment

नारी के सम्मान में दो शब्द (Hindi Quotes on Women’s Empowerment) समाज को नारी सशक्तिकरण को परिभाषित करने के काम करेंगे। नारी के सम्मान में दो शब्द (Hindi Quotes on Women’s Empowerment) इस प्रकार है;

  • नारी के सम्मान से ही मानव निज सपनों को साकार कर सकता है।
  • नारी ही सही मायनों में समाज का श्रृंगार करती हैं।
  • नारी ही नवीन सपनों का निर्माण करती है।
  • नारी के अस्तित्व से ही समाज का कल्याण होता है।
  • नारी के अस्तित्व से ही मानव के यश का विस्तार होता है, जिसका हर मानव को सम्मान करना चाहिए।

नारी सशक्तिकरण पर नारे – Slogans on Women Empowerment in Hindi

यहाँ आपके लिए नारी सशक्तिकरण पर नारे (Slogans on Women Empowerment in Hindi) दिए गए हैं। नारी सशक्तिकरण पर नारे (Slogans on Women Empowerment in Hindi) इस प्रकार हैं –

Women Empowerment Quotes in Hindi

शिक्षा हो या सम्मान, दोनों है नारी का अधिकार। -मयंक विश्नोई

नारी सशक्त हो, जो कहे वो देशभक्त हो। -मयंक विश्नोई

नहीं सहना है अब कोई अत्याचार, नारी सशक्तिकरण का अब केवल करना है प्रचार। -मयंक विश्नोई

अब हम नहीं रुकेंगे-नहीं थकेंगे, नारी को सशक्त करके समाज का कल्याण करेंगे। -मयंक विश्नोई

एक आवाज़ मेरी और अब एक आवाज़ तुम्हारी हो, नारी सशक्तिकरण की अब खुलकर तैयारी हो। -मयंक विश्नोई

मिलकर लड़ेंगे समानता की लड़ाई, सदियों से जिसके लिए हमने है कीमत चुकाई। -मयंक विश्नोई

आशाओं का सबकी सम्मान करना है, नारी सशक्तिकरण की दिशा में अब आगे बढ़ना है। -मयंक विश्नोई

नारी नहीं है निर्बल, नारी ही बल का रूप है
नारी ही दुर्गा भी और नारी ही चंडी स्वरुप है।
-मयंक विश्नोई

नारी की व्यथा को लिखा पढ़ा हम सबने है, अब नारी की पीड़ाओं को जीने की बारी है। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी ही तो न्याय का प्रतीक है, नारी सशक्तिकरण से ही मानव की होनी जीत है। -मयंक विश्नोई

विद्यार्थियों के लिए नारी सशक्तिकरण पर सुविचार

नारी के सम्मान में दो शब्द पढ़कर विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। Women Empowerment Quotes in Hindi को पढ़कर आप नारी के सम्मान में दो शब्द लिख पाएंगे, जो कि कुछ इस प्रकार है-

विद्या की देवी, देवी सरस्वती भी एक नारी हैं। शिक्षा पाना सबका समान अधिकार है। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी के बिना सृष्टि की कोई कल्पना नहीं की जा सकती, जैसे ज्ञान के बिना मानव की कल्पना कर पाना मुश्किल है। -मयंक विश्नोई

नारी के साहस से शक्ति का जन्म होता है, यही शक्ति राष्ट्र का भविष्य बनती है। -मयंक विश्नोई

यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि जिसने आपको जन्म दिया उनके अधिकारों का कहीं हनन तो नहीं हो रहा। -मयंक विश्नोई

नारी सशक्तिकरण का नारा बुलंद करना आपकी प्राथमिकता में होना चाहिए, क्योंकि छात्र शक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। -मयंक विश्नोई

यह न सोचें कि आपका भविष्य अच्छा होगा या नहीं, यदि आपका भविष्य उज्जवल होगा तो वह भी इस आधार पर कि आपके समाज में नारी कितनी सशक्त है। -मयंक विश्नोई

नारी सशक्तिकरण से ही मानव की जयजयकार होगी, जिसकी अलख आप छात्रों को ही जगानी पड़ेगी। -मयंक विश्नोई

ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती की धरा पर यदि नारी सशक्त नहीं तो इसमें छात्र भी बराबर के दोषी हैं। -मयंक विश्नोई

नारी का जहाँ सम्मान नहीं होता वह देश श्मशान के समान बन जाता है, आप ज्ञान के मार्ग से इसे शमशान होने से बचा सकते हैं। -मयंक विश्नोई

नारी सशक्त नहीं हुई तो जान लेना कि आप कभी समृद्ध नहीं हो पाएंगे। -मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

नारी सशक्तिकरण को समर्पित संस्कृत श्लोक

यहाँ आपके लिए नारी सशक्तिकरण पर आधारित संस्कृत श्लोक और उनके भावार्थ को भी जान लेना चाहिए, जो कि निम्नलिखित हैं-

बालिका अहं बालिका नव युग जनिता अहं बालिका ।
नाहमबला दुर्बला आदिशक्ति अहमम्बिका ।।
भावार्थ : मैं एक लड़की हूँ, आधुनिक समय की लड़की हूँ। मैं कमजोर या शक्तिहीन नहीं हूं, मैं अंबिका हूँ-मैं ही आदिशक्ति हूँ।

Women Empowerment Quotes in Hindi

राष्ट्रस्य श्व: नारी अस्ति। 
भावार्थ : नारी राष्ट्र का कल (भविष्य) हैं।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला क्रिया:॥
भावार्थ : जहां स्त्रियों का आदर होता है, वहां देवता रमण करते (वहीं देवताओं का वास होता) हैं। जहां उनका का आदर नहीं होती, वहां सब काम केवल निष्फल ही होते हैं।

अतुलं तत्र तत्तेजः सर्वदेवशरीरजम्।
एकस्थं तदभून्नारी व्याप्तलोकत्रयं त्विषा॥
भावार्थ : सभी देवताओं से उत्पन्न हुआ अतुल्य तेज जब तीनों लोकों में व्याप्त होने के लिए एकत्रित हुआ, तब वह नारी बना।

न स्त्रीरत्नसमं रत्नम्।
भावार्थ : स्त्रीरत्न के समान और कोई रत्न नहीं है।
नारी राष्ट्रस्य अक्शि अस्ति।
भावार्थ : नारी राष्ट्र की आंख है।

नारी माता अस्ति, नारी कन्या अस्ति, नारी भगिनी अस्ति।
भावार्थ : नारी ही माँ है, नारी बेटी है, नारी बहन है, नारी ही सब कुछ है।

नारी अस्य समाजस्य कुशलवास्तुकारा अस्ति।
भावार्थ : नारी ही समाज की आदर्श शिल्पी है।

नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रपा॥
भावार्थ : माता के समान कोई छाया नहीं, कोई आश्रय नहीं, कोई सुरक्षा नहीं। माता के समान इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं॥

Women Empowerment Quotes in Hindi

जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गात् अपि गरीयसी।
भावार्थ : मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।

नारी सम्मान शायरी

Women Empowerment Quotes in Hindi को पढ़ने के बाद आपको नारी सशक्तिकरण पर आधारित नारी सम्मान शायरी अवश्य पढ़नी चाहिए। नारी सम्मान शायरी साहित्य की समझ के साथ समाज को नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक करने का कार्य करती हैं। नारी सम्मान शायरी कुछ इस प्रकार हैं-

“नारी के तप-त्याग से कब तक तुम मुँह को फेरोगे?
नारी का अपमान, कब तक तुम मौन होकर देखोगे?
क्या कभी आवाज़ उठेगी एक समान अधिकारों की
क्या कभी लड़ाई थमेगी, जीवन से जीवन के विचारों की…”
-मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

“समय रहते जान जाओ नारी के संघर्षों को
कहीं तुम्हारी समृद्धि का यूँ ही पतन न हो जाए…”
-मयंक विश्नोई

“जीवन की संरचना भी नारी से ही होती है
नारित्व की छाया तले मानवता सुकून से सोती है…”
-मयंक विश्नोई

“नारी को सशक्त करने से ही समाज का कल्याण होगा
नारी सशक्तिकरण से ही सभ्यताओं का उत्थान होगा…”
-मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

“नारी का स्वरुप है ऐसा जैसे हो रंग सिंदूरी
नारी की शक्ति है ऐसी, जैसे हो रंग सिन्दूरी…”
-मयंक विश्नोई

“नारी के कंधों पर है संपूर्ण जगत की जिम्मेदारी
नारी के संघर्षों से ही जग में गूंजती खुशियों की खिलखारी…”
-मयंक विश्नोई

“नारी ही तो निज कर्मों से नर को नारायण से मिलवाती है
नारी ही तो निज निर्णयों से जन-जन को जीवन जीना सिखाती है…”
-मयंक विश्नोई

“नारी के आगे बढ़ने से सभ्यताएं विकास करती हैं
नारी की ममता ही जग में, खुशियों के रंग भरती हैं…”
-मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

“नारी के जीवन से मानव प्रेरित हो पाता है
नारी के आँगन में आकर दुःख भी कहीं खो जाता है…”
-मयंक विश्नोई

Women Empowerment Quotes in Hindi

“नारी का अपमान करे जो वो कैसा इंसान है?
नारी को दबाने वाला किस बात का महान है?…”
-मयंक विश्नोई

FAQs

महिला सशक्तिकरण पर सर्वश्रेष्ठ उद्धरण कौन से हैं?

महिला सशक्तिकरण पर कई प्रेरणादायक उद्धरण हैं, जैसे “अगर आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन एक महिला को शिक्षित करने से पूरा समाज शिक्षित होता है।”

महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे प्रभावशाली हिंदी उद्धरण कौन सा है?

“सशक्त नारी, सशक्त समाज की नींव होती है।” यह उद्धरण महिलाओं की ताकत और उनके योगदान को दर्शाता है।

महिला सशक्तिकरण से जुड़े कुछ प्रसिद्ध विचारक कौन हैं?

महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, मालाला यूसुफजई, रानी लक्ष्मीबाई जैसे कई महान व्यक्तियों ने महिलाओं के उत्थान के लिए प्रेरणादायक विचार साझा किए हैं।

महिला सशक्तिकरण पर हिंदी में प्रेरणादायक कथन कहां से प्राप्त कर सकते हैं?

आप महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक कथन हमारे ब्लॉग, पुस्तकों, सोशल मीडिया पोस्ट और प्रसिद्ध हस्तियों के भाषणों में पा सकते हैं।

महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाले नारे कौन से हैं?

महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाले कुछ प्रभावशाली नारे हैं:

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।”
“जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।”
“महिला शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है।”

महिला सशक्तिकरण पर हिंदी में प्रेरणादायक कविताएं कहां मिल सकती हैं?

आप महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, अमृता प्रीतम जैसी कवयित्रियों की रचनाओं में महिला सशक्तिकरण पर शानदार कविताएं पा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कौन से उद्धरण साझा कर सकते हैं?

सोशल मीडिया पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित उद्धरण साझा कर सकते हैं –

“नारी की शक्ति को मत आंकिए, वह सूरज से भी तेज चमक सकती है।”
“अगर महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो समाज की तरक्की निश्चित है।”

महिला सशक्तिकरण उद्धरण का उपयोग कहां किया जा सकता है?

इन उद्धरणों का उपयोग निबंध, भाषण, सोशल मीडिया पोस्ट, ब्लॉग लेखन, महिला दिवस के पोस्टर और सेमिनार में किया जा सकता है।

महिला सशक्तिकरण पर हिंदी में कोट्स कैसे लिखें?

महिला सशक्तिकरण कोट्स लिखने के लिए आप प्रेरणादायक शब्दों का चयन करें, सकारात्मक संदेश दें और सामाजिक बदलाव की बात करें, जैसे: “नारी नहीं, शक्ति का अवतार है वह!” और “हर लड़की को उसके सपनों की उड़ान का अधिकार है।”

संबंधित आर्टिकल

हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी के अनमोल विचाररवीन्द्रनाथ टैगोर जी के अनमोल विचार
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के प्रेरक विचारछत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार
मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचारमहापुरूषों के अनमोल विचार
सफलता पर आधारित प्रेरक विचारखेलों के लिए प्रेरित करने वाले कथन
स्वामी दयानंद सरस्वती के अनमोल विचारविश्व दृष्टि दिवस पर अनमोल विचार
‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर अनमोल विचारदीपावली पर दिल को छू जाने वाले अनमोल विचार

आशा है कि इस लेख में लिखे गए नारी के सम्मान में दो शब्द (Women Empowerment Quotes in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*