Today’s Current Affairs in Hindi | 09 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

09 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत देश ‘क्रूड स्टील’ का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।
  2. हाल ही में ‘टाटा ग्रुप’ को भारत के सबसे वैल्युबल ब्रांड का ख़िताब मिला है। 
  3. हाल ही में ‘5वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक’ 2023-24 में बड़े राज्यों में पहला स्थान केरल राज्य ने प्राप्त किया है।
  4. हाल ही में भारतीय नौसेना और DRDO ने ‘वरुणास्त्र टारपीडो’ का पहला युद्धक परीक्षण किया है।
  5. हाल ही में ‘जर्मनी’ देश यूरोप में NATO के सबसे बड़े हवाई अभ्यास की मेजबानी करेगा।
  6. हाल ही में ‘विश्व महासागर दिवस’ 08 जून को मनाया गया है।
  7. हाल ही में उपेंद्र सिंह रावत को ‘युगांडा’ देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  8. हाल ही में भारत और मालदीव देश के बीच ‘एकथा अभ्यास’ आयोजित किया गया है।
  9. हाल ही में ‘ऑस्ट्रेलिया’ देश ने स्वास्तिक और अन्य नाजी प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है।
  10. हाल ही में ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना’ उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू की गई है।
  11. हाल ही में ‘मुथमिज सेल्वी’ तमिलनाडु राज्य की माउंट एवरेस्ट पर फतह करने वाली पहली महिला बनी है।
  12. हाल ही में केंद्र सरकार ने अब तक पूरे देशभर में महिला सुरक्षा के लिए ‘733 वन स्टॉप सेंटर’ स्थापित किए है।
  13. हाल ही में अभय के. द्वारा लिखित पुस्तक ‘नालंदा’ का विमोचन किया गया है।
  14. हाल ही में खुद की इंटरनेट ब्रॉड बैंड सेवा शुरू करने वाला ‘केरल’ भारत का पहला राज्य बना है।
  15. हाल ही में केंद्र सरकार ने हरियाणा के ‘गुरुग्राम’ शहर में नई मेट्रो लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है।
  16. हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य ‘BIMSTEC’ एक्सपो और कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा।
  17. हाल ही में ‘जनार्दन प्रसाद’ को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  18. हाल ही में ‘राजीव सिन्हा’ को पश्चिम बंगाल राज्य का चुनाव आयुक्त बनाया गया है। 
  19. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री ‘एस जयशंकर’ ने भारत-नामीबिया सयुंक्त आयोग की सह अध्यक्षता की है। 
  20. हाल ही में पंप पनबिजली परियोजना की स्थापना के लिए NHPC ने ‘महाराष्ट्र’ राज्य के साथ समझौता किया है।

09 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में IQ Air द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदुषित शहरों की सूची में कौनसा शहर शीर्ष पर रहा है?

(A) कोलकाता 
(B) लाहौर 
(C) बीजिंग 
(D) ढाका 
उत्तर- (B) लाहौर 

2. हाल ही में किस देश ने UAE में अपने ‘राजनयिक दूतावास’ को फिर से खोल दिया है?

(A) ईरान 
(B) अफगानिस्तान 
(C) इजरायल 
(D) पाकिस्तान 
उत्तर- (A) ईरान 

3. हाल ही में अमृत धरोहर और मिष्टी योजना की शुरुआत किस मंत्रालय द्वारा की गई है?

(A) संस्कृति मंत्रालय 
(B) पर्यावरण मंत्रालय 
(C) गृह मंत्रालय 
(D) रक्षा मंत्रालय 
उत्तर- (B) पर्यावरण मंत्रालय 

4. हाल ही में किस बैंक ने अपने ATM से UPI कैश विड्रॉल की सुविधा शुरू की है?

(A) पंजाब नेशनल बैंक 
(B) बैंक ऑफ इंडिया 
(C) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
(D) बैंक ऑफ बड़ौदा 
उत्तर- (D) बैंक ऑफ बड़ौदा 

5. हाल ही में कौनसा राज्य अपशिष्ट संग्रहण के बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू करेगा?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) पंजाब 
(C) हरियाणा 
(D) झारखंड 
उत्तर- (C) हरियाणा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*