आपके सवाल: UPSC से क्या बनते हैं?

1 minute read
38 views
UPSC से क्या बनते हैं?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक कांस्टीट्यूशनल बॉडी है, जो इंडियन गवर्मेंट के लोकसेवा के ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए एग्जाम कराती है। संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 को हुई थी और इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ है। UPSC का मुख्यालय नई दिल्ली में है और यूपीएससी एग्जाम क्लियर करने के बाद आप आईएएस अधिकारी बनते हैं। नीचे हम आपको UPSC से आईएएस अधिकारी बनने के अलावा अन्य पदों के बारे में बता रहे हैं।

UPSC के अंतर्गत आने वाली सर्विसेज

यूपीएससी सिविल सर्विसेज में हायर पोस्ट जैसे- डीएम, इनकम टैक्स ऑफिसर, इंडियन स्टैटिकल ऑफिसर आदि बड़े-बड़े पदों पर जाॅब्स मिलती हैं। नीचे UPSC के अंतर्गत आने वाली सर्विसेज के बारे में बताया गया है-

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  • भारतीय सूचना सेवा (IIS)
  • भारतीय वन सेवा (IFoS)
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  • इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
  • इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
  • इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
  • इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
  • भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
  • भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
  • भारतीय डाक सेवा (IPoS)
  • रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
  • इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
  • इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
  • इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)
  • इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)

UPSC के लिए योग्यता क्या है?

यूपीएससी की परीक्षा साल में एक ही बार आयोजित होती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के लिए 21 वर्ष से 32 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के कैंडिडेट की आयु सीमा 21 वर्ष से 34 वर्ष तक होती है। इसके लिए आपके पास न्यूनतम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। 

UPSC की तैयारी में कितना समय लगता है?

अगर आप UPSC की परीक्षा देना चाहते है तो इसके लिए 10वीं या 12वीं से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। एग्जाम ग्रेजुएशन के बाद ही दे सकते हैं, इसलिए 10वीं के बाद तैयारी के लिए 2-3 साल मिल जाते हैं। एकाग्रता के साथ पढ़ाई करेंगे तो यूपीएससी एग्जाम 1 से 2 साल की तैयारी बेहतर मानी जाती है। 

अन्य

ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर कीजिए:

IAS कैसे बनें?

UPSC की तैयारी कैसे करें?

FAQ 

UPSC की फुल फाॅर्म क्या है?

उत्तर- UPSC की फुल फॉर्म Union Public Service Commission है।


यूपीएससी में कुल कितने सब्जेक्ट होते हैं?

UPSC Mains में कुल 9 papers की परीक्षा देनी होती है। 9 पेपर्स में 7 अनिवार्य विषय होते हैं और दो वैकल्पिक यानी (जिस विषय का चुनाव आप कर सकते हैं) हर पेपर के लिए समय सीमा 3 घंटे की होती है।

UPSC के लिए योग्यता क्या होती है?

उत्तर- UPSC का एग्जाम देने के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होना जरूरी है।

उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको UPSC से क्या बनते हैं से जुड़ी जानकारी दी है। ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert