UP Board Result 2023: जानिए आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए 12th क्लास के बाद क्या हैं बेस्ट करियर ऑप्शंस

1 minute read
UP Board Result 2023 janiye arts students ke liye 12th class ke baad kya hai best career options

वर्तमान समय में जिन स्टूडेंट्स ने अपनी 12th आर्ट्स स्ट्रीम से कंप्लीट की है। उनको अपना सुनहरा भविष्य बनाने के लिए बहुत से करियर विकल्प मिल जाते हैं। जिनमें न केवल वह करियर में आगे बढ़ सकते है बल्कि हाई इनकम ग्रोथ की संभावना उनके लिए बढ़ जाती है। जानते है 12th के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए बेहतर करियर के विकल्प की सम्पूर्ण जानकारी जो स्टूडेंट्स को अपना करियर चुनने में होगी सहायक। 

आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट करियर ऑप्शंस के विकल्प 

UP Board Result 2023 के बाद आर्ट्स स्ट्रीम में स्टडी करने वाले बहुत से स्टूडेंट्स के लिए आर्ट्स के क्षेत्र में कुछ प्रमुख करियर ऑप्शंस के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

1. BA (Bachelor Of Arts) – आर्ट्स से 12वीं करने के बाद स्टूडेंट्स विभिन्न स्पेशलाइजेशन में BA या BA. Hons कर सकते हैं। जिसकी ड्यूरेशन तीन वर्ष की होती है लेकिन बेहतर होगा की आप BA. Hons कोर्सेज का चयन करें। क्योंकि इसमें करियर बनाने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। भारत और विदेश की सभी यूनिवर्सिटीज यह कोर्स ऑफर करती है।  इसके माध्यम से छात्र एकेडमिक, टूरिज्म, फिल्म मेकिंग, मीडिया एवं कई अन्य क्षेत्रों में करियर बना सकते है। 
2. डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स – दुनियाभर में लगातर बदलती प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं ने इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को बहुत बढ़ा दिया है। जिसके कारण स्टूडेंट्स के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स अपना सुनहरा करियर बनाने के लिए अच्छा कोर्स साबित होगा। इसके साथ ही आप इस फील्ड के माध्यम से हजारों लोगों की जान भी बचा सकते हैं। 
3. बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग – फैशन एक ऐसा क्षेत्र है जो समय समय पर बदलता रहता है। NIFT समेत कई बड़े इंस्टिट्यूट फैशन डिजाइनिंग कोर्स कराते हैं। इस क्षेत्र में बैचलर डिग्री के साथ आप अपने करियर को शानदार दिशा दे सकते हैं।
4. बैचलर इन होटल मैनेजमेंट – होटल इंडस्ट्री पूरी दुनियाभर में फैली हुई है।आप इस सेक्टर आप अपना करियर बना सकते है। इसके साथ ही आप देश और विदेश में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 
5. बैचलर ऑफ आर्ट्स एलएलबी (BA LLB) – स्टूडेंट्स क्लास 12th के बाद BA LLB का कोर्स कर सकते है जिसकी अवधि 5 वर्ष की होती है। इसके बाद आप सरकारी या प्राइवेट वकील बन सकते हैं। भारत में कई मल्टीनेशनल कंपनियों में भी अच्छे पैकेज पर लीगल कंसल्टेंट्स हायर किए जाते हैं। आप चाहें तो ज्यूडिशियल सर्विसेस के जरिए डिस्ट्रिक्ट जज, सिविल जज के का एग्जाम पास करने के बाद इन पदों पर कार्य कर सकते है। 
6.  बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन (BJMC) – वर्तमान समय में जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन का पूरी दुनिया पर प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इसीलिए इस क्षेत्र में करियर बनाने के बहुत से विकल्प आसानी से मिल जाते है। आप BJMC कोर्स के बाद न्यूज रिपोर्टर, मैगजीन राइटर, मीडिया रिसर्चर, फोटो जर्नलिस्ट और आप न्यूज एंकर बन सकते हैं। इसके अलावा आप सोशल मीडिया में खुद की ब्लॉगिंग शुरू कर सकते है या अपना यूट्यूब चैनल बना कर अच्छी इनकम प्राप्त कर सकते है। 
7. बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (BPA) – अगर आप सिंगिंग, डांसिंग या एक्टिंग का शौक रखते है और इन क्षेत्रों में ही अपना करियर बनाना चाहते है तो आप 12th के बाद BPA में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स कर सकते है। जिसके बाद आप एक प्रोफेशनल एक्टर, कोरियोग्राफर, डांसर या सिंगर बन सकते हैं। 
8. फॉरेन लेंग्वेज कोर्स – स्टूडेंट्स अगर 12th के बाद फॉरेन लेंग्वेज कोर्स में ग्रेजुएशन करते है तो उनके लिए मल्टी नेशनल कंपनियों में आसानी से ट्रांसलेटर या इंटरप्रेटर की जॉब कर सकते है। जिसमें उन्हें अच्छी सैलरी भी प्राप्त होती है। 
9. बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) – अगर आप बिजनेस व मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है तो BBA कोर्स करना एक अच्छा ऑप्शन होगा। इसके बाद एमबीए करके आप ग्लोबल लेवल की बड़ी कंपनियों में बेहतरीन पैकेज पा सकते हैं।
10. ​​बैचलर इन सोशल वर्क (BSW) – अगर आप सोशल वर्क में अपना करियर बनाना चाहते है तो BSW कोर्स कर सकते है। यह तीन साल का कोर्स है,  ​इस कोर्स को करने के  बाद आप NGO में आसानी से नौकरी कर सकते है। इसके साथ ही आप सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी कर सकते हैं।  

ऐसे हो करियर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए बने रहे हमारे साथ। अगर आप भी विदेश में स्टडी करना चाहते हैं तो Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800572000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*