असम हायर सेकंडरी बोर्ड एग्जाम अपडेट 2023 : असम बोर्ड के 12वीं के केमिस्ट्री पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

1 minute read
Assam higher secondary board exam update 2023

असम हायर सेकंडरी बोर्ड एग्जाम 2023 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। असम के कुछ लोकल अखबारों की तरफ से ऐसी खबरें आ रही थीं कि असम बोर्ड का बाहरवीं क्लास का केमिस्ट्री का पेपर लीक हो चुका है। इस खबर पर अब असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु का बड़ा बयान सामने आया है। 

असम के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान आया सामने 

असम बोर्ड के कक्षा बाहरवीं के पेपर लीक को लेकर असम के शिक्षा मंत्री ने बड़ी बात कही है। उन्होंने इन सभी खबरों को महज़ एक झूठ और अफवाह करार दिया है। बतौर शिक्षा मंत्री रनोज पेगु, असम बोर्ड के बाहरवीं के केमिस्ट्री पेपर लीक से जुड़ी सभी खबरें झूठी और बेबुनियाद हैं। हमने इस मामले की जांच करा ली हैं, और  हमने पाया है कि लोकल मीडिया में आ रहीं पेपर लीक से जुड़ी सभी खबरें फेक हैं। 

शिक्षा मंत्री ने आधिकारिक नोटिस जारी किया 

असम के शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक ऑफ़िशियल नोटिस भी जारी किया जा चुका है जिसमें असम बोर्ड के बाहरवीं क्लास के केमिस्ट्री पेपर लीक से जुड़ी सभी खबरों को झूठा करार दिया गया है। 

शिक्षा मंत्री ने लोगों से की अपील 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैंने खुद इस मामले की जांच को करीब से देखा है और पाया है कि असम बोर्ड की बाहरवीं क्लास के केमिस्ट्री के पेपर के लीक होने से जुड़ी सभी खबरें झूठ हैं। उन्होने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को ऐसी फेक न्यूज़ फैलाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बोर्ड की तैयारी में जुटे बच्चों का मनोबल टूटता है। 

AHSEC ने भी जारी किया ऑफ़िशियल नोटिस 

इस संबंध में असम शिक्षा बोर्ड AHSEC ने भी ऑफ़िशियल बयान जारी किया है। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि बाहरवीं क्लास के केमिस्ट्री के बोर्ड एग्जाम के पेपर लीक से जुड़ी सभी खबरें बिलकुल झूठी और बेबुनियाद हैं। उन्होने स्टूडेंट्स से इस तरह की किसी भी खबर पर ध्यान देने के लिए मना किया है।  बता दें कि AHSEC के 12वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स दिनांक 20 फरवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और इनके 20 मार्च 2023 तक खत्म हो जाने की संभावना है। 

इसी तरह की अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*