UPSSSC PET Syllabus in Hindi: जानिए इस एग्जाम के लिए कैसे बनाएं सटीक रणनीति?

1 minute read
PET Syllabus in Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य में ग्रुप बी और सी भर्तियों के लिए UPSSSC द्वारा आयोजित कराए जाने वाली पीईटी परीक्षा को पास करना अनिवार्य हो गया है। सरकारी नौकरी के लिए स्टूडेंट्स रात-दिन मेहनत करते हैं, और लाखों की संख्या में इन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन इनमें कई सफल होते हैं, तो कोई असफल। लेकिन असफलता से निराश होकर कभी अपने सपनों को छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि असफलता से सीखें की किन गलतियों की वजह से असफल हुए हैं, और उस विषय पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। एक अच्छी स्ट्रेटेजी बनाकर और बेहतर तैयारी के साथ आप एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। यहाँ हम आपको PET Syllabus in Hindi के बारे में विस्तार से बताया गया है।

संस्था का नामउत्तर प्रदेश कार्मिक सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नामUPSSSC PET 
जॉब लोकेशनउत्तर प्रदेश
This Blog Includes:
  1. UPSSSC PET एग्जाम क्या है?
  2. UPSSSC PET एग्जाम पैटर्न
  3. UPSSSC PET Syllabus in Hindi
    1. भारतीय इतिहास (Indian History)
    2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)
    3. भूगोल (Geography)
    4. भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
    5. भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)
    6. सामान्य विज्ञान (General Science)
    7. प्राथमिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)
    8. सामान्य हिन्दी (General Hindi) 
    9. सामान्य अंग्रेजी (General English) 
    10. लॉजिकल रीजनिंग (Logical Reasoning) 
    11. करेंट अफेयर्स (Current Affairs)
    12. सामान्य जागरूकता (General Awareness)
    13. भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)
    14. अन्य टॉपिक
  4. UPSSSC PET परीक्षा के लिए योग्यता
  5. UPSSSC मार्किंग स्कीम 
  6. PET एग्जाम पास करने के लिए बनाये रणनीति 
  7. ऐसे करें UPSSSC PET एग्जाम के लिए आवेदन 
  8. UPSSSC PET चयन की प्रक्रिया
  9. UPSSSC PET एग्जाम एडमिट कार्ड 2023 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
  10. FAQs

UPSSSC PET एग्जाम क्या है?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा PET एग्जाम का आयोजन किया जाता है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये एग्जाम बहुत महत्पूर्ण है। जो स्टूडेंट्स PET EXAM लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे है या आवदेन करना चाहते हैं, तो वे अभ्यर्थी इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। हम आपको PET Syllabus in Hindi की पूरी जानकारी देंगें जिससे आपको एग्जाम में कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़ें। 

UPSSSC PET एग्जाम पैटर्न

UPSSSC PET Syllabus in Hindi के साथ एग्जाम पैटर्न भी जानना बहुत जरुरी है, जिसके बारे में नीचे बताया गया है:

  • सबसे पहले आपको बता दे की यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित कराया जाता है।  
  • PET एग्जाम के लिए UPSSSC के तहत अधिसूचना जारी की जाती है। 
  •  परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) प्रश्न होते हैं। 
  • PET एग्जाम में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
  • जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाता है।
  • एग्जाम में गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न NCERT द्वारा निर्धारित 12वीं कक्षा का होगा।

UPSSSC PET Syllabus in Hindi

UPSSSC पीईटी 2023 परीक्षा के लिए जो स्टूडेंट्स तैयारी कर रहे हैं, उनको इस सेलेबस के अनुसार अपनी पढ़ाई की रणनीति बनानी चाहिए। जिससे आपको हर विषय पर कितना समय देना है और आप ये भी जान पायेंगें की कौन से विषय में आपकी तैयारी कैसी है। UPSSSC PET Syllabus in Hindi नीचे दिया गया है।

भारतीय इतिहास (Indian History)

  • सिंधु घाटी सभ्यता
  • वैदिक सभ्यता
  • बौद्ध धर्म
  • जैन धर्म
  • मौर्य साम्राज्य
  • गुप्त साम्राज्य
  • हर्षवर्धन
  • राजपूत युग
  • सल्तनत काल
  • मुग़ल साम्राज्य
  • मराठा साम्राज्य
  • ब्रिटिश शासन और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश शासन का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)

  • स्वतंत्रता आंदोलन का प्रारंभिक चरण
  • स्वदेशी और सविनय अवज्ञा आंदोलन – महात्मा गांधी और अन्य नेताओं की भूमिका
  • क्रांतिकारी आंदोलन और उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • फेयरवेल अमेंडमेंट  और ब्रिटिश भारत अधिनियम 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन, आज़ाद हिंद फ़ौज और नेता जी सुभाष चंद्र बोस

भूगोल (Geography)

  • भारतीय एवं विश्व भूगोल
  • नदियों
  • जल संसाधन
  • पहाड़ और ग्लेशियर
  • रेगिस्तानी एवं शुष्क क्षेत्र
  • जंगल
  • खनिज स्रोत
  • भारतीय एवं विश्व का राजनीतिक भूगोल
  • जलवायु
  • समय क्षेत्र
  • जनसांख्यिकी और प्रवासन

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991)
  • योजना आयोग और 5 वर्षीय योजनाएं
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक
  • हरित क्रांति
  • श्वेत क्रांति एवं ऑपरेशन फ्लड
  • बैंकिंग राष्ट्रीयकरण
  • 1991 के एलपीजी सुधार
  • 2014 के बाद आर्थिक सुधार
  • कृषि सुधार
  • संरचनात्मक सुधार
  • श्रम सुधार
  • आर्थिक सुधार
  • जीएसटी

भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)

  • भारतीय संविधान
  • मुख्य विशेषताएं
  • निदेशक सिद्धांत
  • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
  • संसदीय प्रणाली
  • संघीय प्रणाली, संघ सरकार और यूआर, संघ सरकार और राज्य
  • न्यायिक ढांचा
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज

सामान्य विज्ञान (General Science)

  • बुनियादी भौतिकी
  • बुनियादी रसायन शास्त्र
  • बुनियादी जीव विज्ञान

प्राथमिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)

  • पूर्ण संख्याएँ, भिन्न और दशमलव
  • को PERCENTAGE
  • सरल अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • प्रतिपादक और शक्तियां
  • औसत

सामान्य हिन्दी (General Hindi) 

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • समानार्थी शब्द
  • लिंग
  • सामान्य त्रुटियां
  • मुहावरा
  • लेखक और रचनाएँ- गद्य और कविता
  • अपठित गद्यांश

सामान्य अंग्रेजी (General English) 

  • अंग्रेज़ी व्याकरण
  • पैसेज पर प्रश्न

लॉजिकल रीजनिंग (Logical Reasoning) 

  • क्रम और रैंकिंग (Order & Ranking)
  • रक्त संबंध
  • कैलेंडर और घड़ी
  • कोडिंग-डिकोडिंग – संख्याएं और अक्षर
  • कारण प्रभाव
  • निर्णायक रीजनिंग
  • बड़ा छोटा
  • विषम पहचाना (Segregate)
  • कथन विश्लेषण और निर्णय

करेंट अफेयर्स (Current Affairs)

  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

  • भारत के पड़ोसी देश
  • देश, राजधानियाँ और मुद्राएँ
  • भारतीय राज्य और केंद्रशासित प्रदेश
  • भारतीय संसद
  • दिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व
  • विश्व संगठन और मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारतीय कला एवं संस्कृति
  • भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल
  • भारतीय अनुसंधान संस्थान
  • किताबें और लेखक
  • पुरस्कार एवं सम्मान
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)

  • भारतीय संविधान
  • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं
  • मौलिक अधिकार और कर्तव्य
  • राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
  • संसदीय प्रणाली
  • संघीय प्रणाली, संघ और केंद्र शासित प्रदेश, और संघ राज्य संबंध
  • न्यायिक संरचना, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थान

अन्य टॉपिक

  • उपयुक्त हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण – विपरीत हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण
  • ग्राफ का वर्णन एवं विश्लेषण – ग्राफ का वर्णन एवं विश्लेषण 
  • वैज्ञानिकों की व्याख्या एवं विश्लेषण – तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

UPSSSC PET परीक्षा के लिए योग्यता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उम्मीदवारों को आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीयता आदि शामिल हैं। सभी आवेदकों यूपीएसएसएससी पीईटी के पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।

  1. आवेदकों की आयु सीमा 18 – 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. एग्जाम देने के लिए स्टूडेंट्स को किसी मांन्यता प्राप्त विद्यालय/स्कूल से हाई स्कूल या समकक्ष एग्जाम पास किया होना चाहिए और साथ ही आवेदक भारतीय नागरिक हो। 

UPSSSC मार्किंग स्कीम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 2023 एग्जाम में अनुमान लगाया जा रहा है की इस बार लगभग 35 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। तो ऐसे में कम्पटीशन भी बहुत ज्यादा होगा। कटऑफ की बात करें तो वो भी बहुत ज्यादा जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स की चिंता का बढ़ना भी लाजिमी है। अगर बात करें परीक्षा में एक उम्मीदवार को कम से कम 75 से 80 सही सवालों का जवाब देना होता है साथ ही ध्यान रखना होता है कि निगेटिव मार्केटिंग भी है। इसलिए अगर आप इस एग्जाम में अच्छे स्कोर हासिल करना चाहते हैं तो आपको 90-95 सवाल हल करने होगें। जिसके लिए कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट स्ट्डी करनी होगी।

PET एग्जाम पास करने के लिए बनाये रणनीति 

UPSSSC की परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स इस प्रकार है-

  • सबसे पहले सेलेबस को अच्छी तरह से समझे।
  • फिर देखें की इस सेलेबस के अनुसार आपकी कितनी तैयारी है. 
  • इसके साथ अच्छे राइटर की किताबों को लें और नोट्स तैयार करें। 
  • लेकिन किताबों को लेने से पहले अपने टीचर या दोस्तों से एक बार इस विषय में भी जानकारी लें। 
  • अपने पढ़ाई का टाइमटेबल तैयार करें।
  • दिन में कम से कम 4 से 5 घंटे की स्टडी जरूर करें, पढ़ाई करते समय बीच-बीच में थोड़ा आराम करें. 
  •  पुराने प्रश्न पत्र हैं को हल करने का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें।
  • अब तो ऑनलाइन मॉक टेस्ट, स्पीड टेस्ट और प्रैक्टिस सेट उपलब्ध हैं, ज्यादा से ज्यादा इनको अपनी स्टडी में शामिल करें. 
  • एग्जाम के टाइम अपने मोबाइल, टीवी अन्य फिजूल की चीजों से दूरी बनाएं। 

ऐसे करें UPSSSC PET एग्जाम के लिए आवेदन 

स्टूडेंट्स आवेदन करने से पहले, नीचे दी गई टेबल को अच्छे से समझ लें, ताकि आपको आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

  • स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के लिए UPSSSC की वेबसाइट पर हमेशा अपडेट रहना चाहिए।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद फुल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें, याद रहे सभी भरी जा रही जानकारियां सही होनी चाहिए।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद एग्जाम फीस वाले लिंक पर जाकर शुल्क का भुगतान करें। 
  •  एप्लीकेशन फॉर्म की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, भरे गए फॉर्म को एक बार ठीक से पढ़ लें। 
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र को डाउनलोड करें। 
  • अब इसका एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।  

UPSSSC PET चयन की प्रक्रिया

UPSSSC PET एग्जाम में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में पास स्टूडेंट की मेरिट के आधार पर किया जाता है। इसकी चयन प्रक्रिया में 3 चरण होते हैं- प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू  आदि। जो छात्र प्रीलिम्स एग्जाम क्लियर करते हैं वही मेन्स एग्जाम में बैठ सकते हैं।

UPSSSC PET एग्जाम एडमिट कार्ड 2023 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

जो उम्मीदवार एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आवेदन करने के बाद UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा। आपको बता दें कि, स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

  • स्टेप  1: सबसे पहले उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: अब दिए गए यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: स्टूडेंट्स से मांगी गयी आवश्यक जानकारी, जैसे नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 4: अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा, उसे डाउनलोड करें।
  • स्टेप 5: एडमिट कार्ड को अच्छी तरह पढ़ लें, फिर डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र का एक प्रिंट लें कर रख लें ।

FAQs

UPSSSC PET Exam तैयारी कैसे करें? 

सबसे पहले पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्र को हल करें। इसके साथ मॉक टेस्ट का अभ्यास प्रतिदिन करें। बनाएं गए नोट्स के साथ करे रिवीजन करें। 

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा क्या है?

PET एग्जाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। 

पीईटी परीक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करती है । 

आप लोगों को बता दें की यह एग्जाम UPSSSC द्वारा ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए PET परीक्षा का आयोजन कराया जाता है. तथा इस परीक्षा को अच्छे स्कोर के साथ पास करना जरूरी होता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को यूपी राजस्व लेखपाल, यूपी चकबंदी लेखपाल भर्ती आदि पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीद है UPSSSC PET Syllabus in Hindi का यह ब्लॉग आपको अच्छा लगा होगा। एग्जाम और सिलेबस से जुड़े हुए ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*