UP Board Result 2023: 12वीं की परीक्षा में महोबा जिले के शुभ छपरा ने किया टॉप

1 minute read
UP Board Result 2023: 12th ko top kiya mahoba ke shubh chapra ne

25 अप्रैल 2023 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट घोषित कर दिया गया। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में महोबा जिले के शुभ छपरा ने टॉप किया है। उन्होंने बोर्ड के एग्जाम में 97.80% के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 500 में कुल 489 अंक प्राप्त हुए हैं।  

पढ़ाई के लिए YouTube का भी लिया सहारा 

जहाँ अक्सर बच्चे इंटरनेट पर समय बर्बाद करते रहते हैं, वहीँ शुभ ने इंटरनेट को भी पढ़ाई का ही एक जरिया बनाया। शुभ ने बताया कि वे अपने डाउट्स क्लियर करने के लिए YouTube की भी मदद लेते थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने वे स्कूल और ट्यूशन की पढ़ाई के अलावा रोज 8 घंटे की पढ़ाई करते थे।  

अगले साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिया सन्देश  

शुभ छपरा ने अगले वर्ष बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले छात्रों के लिए सन्देश देते हुए कहा कि छात्रों को हमेशा पढ़ाई के लिए तैयारी करते रहना चाहिए। रातों रात सफलता की कहानी नहीं लिखी जाती। सफलता पाने के लिए लगातार परिश्रम और प्रयास की ज़रुरत होती है।

माता पिता और दोनों भाइयों को दिया कामयाबी का श्रेय 

शुभ छपरा ने अपने कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और दोनों भाइयों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पूरे परिवार ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने का हौंसला दिया। बता दें कि शुभ चपरा के पिता एक व्यापारी हैं। उनके दोनों बड़े भाई टीचर हैं और माता हाउसवाइफ हैं। 

आगे जाकर UPSC की तैयार करना चाहते हैं शुभ छपरा  

शुभ छपरा ने बताया कि वे UPSC की तैयारी करना चाहते हैं और सिविल सर्विस के द्वारा प्रशासनिक रूप से देश की सेवा करना चाहते हैं।

ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए Leverage Edu  के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*