CTET Answer Key 2022: आंसर की जारी, कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां, यहां से जानें सबकुछ

1 minute read
NEET exam 2023

CTET 2022 परीक्षा की आंसर-की 14 फरवरी 2023 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा ऑनलाइन जारी कर दी गई है। CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर यह आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो 17 फरवरी 2023 तक प्रोविशनल आंसर की पर आपत्ति जाहिर कर सकते हैं। CTET 2022 परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक दो शिफ्ट में अलग-अलग दिनों पर आयोजित की गई थी। 

CTET Answer Key 2022 Direct Download PDF Link

CBSE CTET Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2022 नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड की जा सकती है : 

  1. उम्मीदवार सबसे पहले CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए “CTET Dec 2022 Answer key” वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  3. आपकी स्क्रीन पर एक CTET 2022 के लिए Provisional Answer key PDF फाइल प्रदर्शित होगी।
  4. सीटेट उत्तर कुंजी 2022 पर सभी विवरणों की जांच करें और इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें।
  5. अपने क्वेश्चन पेपर से उत्तर का मिलान करें यदि आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो ऑब्जेक्शन रेज़ कर सकते हैं।

जरूर पढ़ें : CTET के लिए तैयारी कैसे करें?

CTET Answer Key 2022 के लिए आपत्तियां ऐसे उठाएं 

CTET Answer Key 2022 के लिए आपत्तियां नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप उठा सकते हैं : 

  • स्टेप 1 : ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ। 
  • स्टेप 2 : “Submit Key Challenge for CTET DEC 22” पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 3 : Roll Number और Date of Birth दर्ज़ करें। 
  • स्टेप 4 : उस प्रश्न का चयन करें जिसके खिलाफ आप आपत्ति उठाना चाहते हैं। 
  • स्टेप 5 : अपना चालान सबमिट करें। 

आंसर-की पर उठाई गई आपत्ति ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी। आप सिर्फ 17 फरवरी (दोपहर 12 बजे) तक ही आपत्ति उठा सकते हैं उसके बाद यह स्वीकार नहीं किया जायेगा। 

जरूर पढ़ें : सीटेट की तैयारी के लिए यह हैं बेस्ट बुक्स

इसी तरह की और  लेटेस्ट एग्जाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*