UGC Net Dec 2023 Application Form : यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की बढ़ी तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

1 minute read
UGC Net Dec 2023 Application Form

UGC Net Dec 2023 Application Form : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स के पास अप्लाई करने के लिए 31 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक का समय है। इससे पहले, समय सीमा 28 अक्टूबर थी।

UGC NET 2023 देने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर, 2023 है। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से होगा। वहीं करेक्शन करने के लिए करेक्शन विंडो 30 अक्टूबर को खुलेगी और 31 अक्टूबर, 2023 को बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट सिलेबस के बारे में जानें यहाँ, साथ ही पाएं फ्री PDF लिंक

आपको बता दें कि कैंडिडेट्स को एक ही एप्लिकेशन सबमिट करना होगा। एक या उससे अधिक एप्लिकेशन फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक एप्लिकेशन फॉर्म फिल करने वाले कैंडिडेट्स के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। एप्लिकेशन फाॅर्म से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट चेक सकते हैं।

UGC NET 2023 दिसंबर 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

UGC NET 2023 दिसंबर 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें
  • अब पूरा आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

UGC NET क्या है? 

UGC NET भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है। यह एग्जाम 6 दिसंबर 2023 से 22 दिसबंर तक आयोजित होगा। परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है।

आशा है कि आपको UP Board Exam Date 2024 का ये ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*