यूके में MSc मरीन बायोलॉजी कैसे करें?

2 minute read
374 views
एंडोक्राइनोलॉजिस्ट

जीव विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में से एक समुद्री जीव विज्ञान है। UK में MSc Marine Biology में समुद्री पर्यावरण के विश्लेषण और संरचना डिजाइन के विषय शामिल है। UK में MSc Marine Biology उन छात्रों के लिए अच्छा कोर्स है, जो मत्स्य जीवविज्ञानी, एक्वा कल्चरिस्ट के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यूके में स्टूडेंट्स के पास विभिन्न विषयों में से चुनने का विकल्प होता है, जिसका उद्देश्य मरीन बायोलॉजी के क्षेत्र में स्किल्स और ज्ञान का वर्गीकरण करना है।

यूके में MSc मरीन बायोलॉजी क्यों करें?

UK में MSc Marine Biology की पढ़ाई करने के बहुत सारे फायदे हैं, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं :

  • UK में MSc Marine Biology की पढ़ाई करने वाले छात्रों को पेशेवर क्षेत्र के लिए तैयार किया जाता है। 
  • जो छात्र मरीन बायोलॉजी में PhD करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए बेहतर विकल्प।
  • यूके में MSc मरीन बायोलॉजी करने वाले छात्र संख्यात्मक और प्रयोगात्मक रिसर्च कार्य में शामिल होते हैं। 
  • छात्रों को विश्व स्तरीय रिसर्च समुदाय और यूनिवर्सिटी की समुद्री जीव विज्ञान की फैकेल्टियों का लाभ उठाने का मौका मिलता है। 
  • यूके में की जाने वाली खोज वैश्विक विज्ञान और अनुसंधान में सबसे आगे हैं, जिनसे छात्रों का व्यावहारिक कौशल निखरता है।
  • यूके के 10 विश्वविद्यालय वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 50 में शामिल हैं।

MSc मरीन बायोलॉजी कोर्स के विषय

MSc मरीन बायोलॉजी कोर्स में पढ़ाये जाने वाले विषय इस प्रकार हैं:

  • समुद्री रसायन
  • समुद्री सूक्ष्म जीव विज्ञान
  • सेडीमेंटोलोजी
  • समुद्री जैव रसायन
  • गतिशील समुद्र विज्ञान
  • समुद्री जीव विज्ञान निबंध
  • समुद्री पारिस्थितिकी व्यावहारिक
  • समुद्री सूक्ष्म जीव विज्ञान व्यावहारिक

टॉप विश्वविद्यालय

यूके में MSc मरीन बायोलॉजी के कई विश्वविद्यालय है, जिनमें से कुछ की टेबल नीचे दी गई है-

विश्वविद्यालयों कोर्स
एक्सेटर विश्वविद्यालय MSc in Marine Vertebrate Ecology and Conservation
एबरडीन विश्वविद्यालय MSc in Applied Marine and Fisheries Ecology
MSc in Marine Conservation
हेरियट-वाट विश्वविद्यालय MSc in Marine Biodiversity and Biotechnology
MSc in Marine Planning for Sustainable Development
MSc in Marine Resource Development and Protection
क्वीन मैरी, लंदन विश्वविद्यालय MSc in Freshwater and Marine Ecology
एसेक्स विश्वविद्यालय MSc in Tropical Marine Biology
पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय MSc in Applied Aquatic Biology
MSc in Coastal and Marine Resource Management
बांगोर विश्वविद्यालय MSc in Freshwater and Marine Ecology
लिवरपूल विश्वविद्यालय Marine Biology BSc (Hons)
सैलफोर्ड विश्वविद्यालय Marine Biology BSc (Hons)
न्यूकैसल विश्वविद्यालय Marine Biology BSc Honors
साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय BSc Marine Biology

आप UniConnect के जरिए वर्ल्ड के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन यूनिवर्सिटी फेयर का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि से डायरेक्ट कॉनटेक्ट कर सकेंगे।

योग्यता

यूके में MSc मरीन बायोलॉजी की पढ़ाई करने के लिए योग्यता आवश्यकताएँ विश्वविद्यालय और कोर्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ सामान्य आवश्यकताएँ नीचे दी गई हैं:

  • प्रवेश परीक्षा GMAT/GRE में न्यूनतम 650 – 690 तक का स्कोर अच्छा माना जाता है।  
  • MSc Marine Biology के लिए यूके में आवेदन करने के लिए उसी क्षेत्र में बैचलर डिग्री होनी चाहिए जैसे- जूलॉजी, वनस्पति विज्ञान, जैव रसायन, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी मत्स्य पालन, या जलीय कृषि।  
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की मार्कशीट
  • यूके में मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। 
  • डिप्लोमा सर्टिफिकेटस 
  • कम्पलिट एप्लिकेशन फॉर्म
  • एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर होना आवश्यक है। 
  • स्टेटमेंट ऑफ पर्पस
  • पूरा अंग्रेजी निबंध
  • अनुशंसा पत्र ( LOR )
  • पूर्ण वर्तमान पेशेवर रिज्यूमे
  • स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट
  • मास्टर्स के लिए GMAT/GRE स्कोर 

आवेदन प्रक्रिया

UK में MSc Marine Biology की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस इस प्रकार है: 

  • यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। 
  • यूजर आईडी से अकाउंट साइन इन करें और डिटेल्स भरें।  
  • अपना कोर्स सेलेक्ट करें। 
  • शैक्षणिक योग्यताएं। 
  • रोजगार इतिहास। 
  • पंजीकरण शुल्क भरें। 
  • अंत में एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें। 

आवश्यक दस्तावेज़

अपना आवेदन जमा करने के समय आवश्यक दस्तावेजों की एक लिस्ट यहां दी गई है-

छात्र वीज़ा पाने के लिए भी हमारे Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

छात्रवृत्तियां

यूके में MSc मरीन बायोलॉजी के लिए बहुत सी स्कॉलरशिप अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। हमने टॉप यूनिवर्सिटीज के द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्तियों की लिस्ट नीचे दी है।

विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति
बांगोर विश्वविद्यालय -Vice-Chancellor Scholarship
-International Scholarships
-Deans Scholarships
-Professional Experience Scholarships
हेरियट-वाट विश्वविद्यालय Postgraduate Merit Award
क्वीन मैरी, लंदन विश्वविद्यालय -Elite Athlete
-Commonwealth Master’s Scholarships (low income countries)
-Chevening Scholarships
एबरडीन विश्वविद्यालय Aberdeen Global Scholarship
चेस्टर विश्वविद्यालय Chevening Scholarship
एसेक्स विश्वविद्यालय -Academic Excellence International Masters Scholarship
-Chevening Scholarship
पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय -Vice Chancellor’s Global Development Scholarship
-Chancellor’s Global Academic Merit Scholarship
-Chevening Scholarship
-Commonwealth Scholarship

यूके में रहने का खर्च

यूके में रहने का खर्च आपके रहन-सहन और पसंद के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। यहाँ सामान्य रहने का खर्च दिया गया है-

खर्च का प्रकार GBP और INR में लागत
वीजा आवेदन के लिए शुल्क 348 GBP (INR 35,834)
आवास 500 GBP (INR 51,486) मासिक
परिवहन 150-200 GBP (INR 15,445-19,844) मासिक
भोजन 150-200 GBP (INR 14,883-20,594) मासिक
वस्त्र और अवकाश 50 GBP (INR 5,148) मासिक
टेलीफोन और मोबाइल  50 GBP (INR 5,148) मासिक

अपनी लाइफ स्टाइल के अनुसार विभिन्न देशों में रहने की लागत का विस्तृत विवरण जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

यूके में MSc मरीन बायोलॉजी में करियर

UK से Marine Biology की पढ़ाई करने के बाद आप नीचे दिए गए क्षेत्रों में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।-

  • मत्स्य जीवविज्ञानी
  • एक्वाकल्चरिस्ट
  • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधक
  • पर्यावरण सलाहकार
  • रिसर्चर
  • शिक्षण

FAQs

MSc Marine Biology में डिग्री करने वाले स्टूडेंट्स की औसत सैलरी कितनी होती है?

Marine Biology में आपकी सैलरी आपकी जॉब प्रोफाइल और अनुभव पर निर्भर करती है। जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा वैसे-वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ जाएगी। Marine biologist की औसत सैलरी लगभग INR 9.00 लाख प्रति वर्ष तक होती है।

Marine Biology एक अच्छा करियर ऑप्शन क्यों माना जाता है?

एक marine biologist को अपने काम के समय में अलग-अलग प्रकार के लोगों से, अधिकारियों से मिलना पड़ता है, उनके साथ अधीनस्थ करना पड़ता है। Marine biologist के पास अच्छा समन्वय, मजबूत समस्या-समाधान, बातचीत और समय-प्रबंधन कौशल होता है, इसलिए यह एक बेहतर करियर विकल्प हो सकता है। 

Marine biologist कहाँ नौकरी करते हैं?

एक marine biologist यूनिवर्सिटी रिसर्च प्रयोगशालाएं, सरकारी अनुसंधान प्रयोगशालाएं और गैर-लाभकारी पर्यावरण वकालत संगठन आदि में नौकरी कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह ब्लॉग UK में MSc Marine Biology कैसे करें अच्छा लगा होगा। यदि आप भी यूके में MSc Marine Biology करना चाहते हैं, तो Leverage Edu के हमारे एक्सपर्ट के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन 1800 572 000 पर  कॉल कर बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert