UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट आंसर की ugcnet.ntaonline.in पर जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

1 minute read
UGC NET Answer Key 2023

UGC NET Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.i पर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की आंसर की जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जो यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन- नेशनल इलिजविलिटी टेस्ट 2023 में भाग लिया था। वे इस एग्जाम की आंसर की को चेक कर सकते हैं। 

एनटीए द्वारा इस परीक्षा का आयोजन पूरे देश में कराया गया था। यह एग्जाम 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। UGC NET 2023 का आयोजन 83 विषयों में किया गया था और इसमें कुल 9,45,918 छात्रों ने भाग लिया था। 

इसके साथ ही कैंडिडेट को किसी आंसर पर अगर आपत्ति होती है, तो वो उसे दर्ज करा सकते हैं। आंसर की पर आपत्ती दर्ज करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2024 है। कैंडिडेट को आंसर की चैलेंज करने के लिए प्रति प्रश्न के लिए INR 200 देने होंगे। कैंडिडेट को इन पैसों का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। पेमेंट करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2024 है।

UGC NET December Exam 2023 Answer Key Direct Link

ऐसे चेक करें UGC NET Answer Key 2023 

  • सबसे पहले कैंडिडेट यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • कैंडिडेट मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  • कैंडिडेट के सामने उनकी आंसर की होगी।
  • आंसर की को चेक करने के बाद अगर किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति होती है, तो उसे दर्ज करें।

उम्मीद है आपको UGC NET Answer Key 2023 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*