JEE Mains 2024 Registration Fee : JEE Mains के आवेदन के लिए देनी होगी इतनी फीस, जानें कब होगी परीक्षा?

1 minute read
JEE Mains 2024 Registration Fee

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले JEE Mains 2024 एग्जाम के लिए इस समय रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ-साथ फीस (JEE Mains 2024 Registration Fee) भी सबमिट करनी होती है, जोकि कैटेगरी के हिसाब से डिवाइड है। 

पहले सेशन के लिए (JEE Mains 2024 Registration Fee) रजिस्ट्रेशन फीस जनरल कैटेगरी के मेल कैंडिडेट्स के लिए INR 1000 और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए INR 800 निर्धारित है। 

यह भी पढ़ें- Jee Mains 2024 Registration Date Session 1 : Jee Mains के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

जनरल- EWS और OBC कैटेगरी के मेल कैंडिडेट्स के लिए INR 900 और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए INR 800 फीस देनी होगी। SC/ST और थर्ड जेंडर के सभी कैंडिडेट्स को INR 500 फीस देनी होगी। 

JEE Mains 2024 Registration Fee

JEE Mains 2024 की रजिस्ट्रेशन फीस के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

JEE Mains 2024 (कैटेगरी)फीस (INR)
जनरल (मेल, फीमेल)1000, 800
EWS और OBC (मेल, फीमेल)900,800
SC/ST और थर्ड जेंडर500.

Jee Mains 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

Jee Mains 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • Jee Mains 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस सबमिट करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • Jee Mains सबमिट किए गए आवेदन पत्र को सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले सकते हैं। 

इन तारीखों पर होगी पहले सेशन की परीक्षा

Jee Mains 2024 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से देश में एग्जाम सेंटर्स पर सेशन 1 एग्जाम 24 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को किया जाएगा। Jee Mains 2024 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Mains 2024 Registration Fee के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*