UPSSSC in Hindi- जानिए इस एग्जाम से जुड़ी एग्जाम डेट्स, सिलेबस, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

1 minute read
UPSSSC in Hindi

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निकलने वाली हर भर्ती का इंतज़ार लाखों उम्मीद्वार करते हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए वह दिन-रात मेहनत में जुट जाते हैं। अगर आप भी UPSSSC भर्ती में अपनी किस्मत आज़माना चाहते हैं तो UPSSSC को अच्छे से समझना होगा। UPSSSC in Hindi के इस लेख में हम आपको इस एग्जाम से जुड़ी एग्जाम डेट्स, सिलेबस, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

परीक्षा का नाम UPSSSC
फुल फॉर्म Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission
कंडक्टिंग बॉडी उत्तर प्रदेश सरकार  
पोस्ट UP Lekhpal, X-Ray Technician, Junior Assistant, and other Group B & C posts.
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC क्या है?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, हर साल विभिन्न सिविल परीक्षाओं जैसे लेखपाल, पटवारी, वन विभाग, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा वनरक्षक जैसे पदों पर भर्ती करता है। UPSSSC द्वारा कराये जाने वाली भर्ती और परीक्षा की सूची नीचे दी गयी है।

  • असिस्टेंट एंड जूनियर असिस्टेंट 
  • क्लर्क 
  • वन रक्षक
  • इंजीनियर 
  • कंप्यूटर ऑपरेटर 
  • कंडक्टर परीक्षा
  • फार्मेसिस्ट
  • फायर गार्ड
  • जूनियर असिस्टेंट एग्जाम 
  • जूनियर इंजीनियर 
  • लोअर सबोर्डिनेट सर्विस 
  • रेवेन्यू इंस्पेक्शन 
  • अस्सिटेंट स्टेटिस्टिक ऑफिसर
  • स्टेनोग्राफर 
  • शुगरकेन सुपरवाइजर 
  • टायर इंस्पेक्टर/विदुतकर/मैकेनिक
  • ट्यूबवेल ऑपरेटर 
  • यूडीए/एलडीए
  • वीडीओ
  • वाइल्ड लाइफ गार्ड और नेचुरल रिसोर्स 

UPSSSC एग्जाम पैटर्न 2023

UPSSSC in Hindi के इस लेख में हम आपको UPSSSC परीक्षा पैटर्न 2023 के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जो की निम्नलिखित है, हालांकि एग्जाम का पैटर्न परीक्षा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है:-

  • यह ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा आयोजित करता है, जो MCQs के रूप में ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती है।
  • इस इस परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल होंगे जो मैथ्स, रीजनिंग एबिलिटी, जनरल नॉलेज, साइंस, हिंदी आदि विषयों से होंगे।  
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

UPSSSC in Hindi के लिए सिलेबस

UPSSSC in Hindi के इस लेख में हम आपको UPSSSC के सम्पूर्ण सिलेबस के बारे में बताएंगे। 

सब्जेक्ट टॉपिक्स 
हिंदी संधि 
विलोम शब्द 
वाक्यांशों के लिए एक शब्द 
पर्यायवाची शब्द 
लिंग 
मुहावरे, लोकोक्तियाँ 
भिन्नार्थक शब्द 
कॉमन एरर
अपठित गद्यांश 
लेख एवं रचनाएँ
साइंस बेसिक केमेस्ट्री 
बेसिक फिजिक्स 
बेसिक बायोलॉजी
बेसिक मैथ्स व्होल नंबर्स, फ्रैक्शंस एंड डेसिमलस
सिंपल अरिथमैटिक ऐक्वेशन
परसेंटेज 
एक्सपोनेंट एंड पॉवर 
स्क्वायर एंड स्क्वायर रुट 
एवरेज
इंग्लिश इंग्लिश लैंग्वेज 
पैसेज
लॉजिक एंड रीजनिंग आर्डर एंड रैंकिंग 
ब्लड रिलेशन 
कैलेंडर एंड टाइम 
कॉज एंड इफ़ेक्ट 
कोडिंग एंड डिकोडिंग
नंबर्स एंड अल्फाबेट 
स्टेटमेंट एनालिसिस जजमेंट 
करंट अफेयर्स नेशनल एंड इंटरनेशनल करंट अफेयर्स 
जनरल अवेयरनेस भारत के पड़ोसी 
कन्ट्रीज, कैपिटल्स एंड कर्रेसीस
इंडियन स्टेट एंड यूनियन टेरिटरीज 
इंडियन पार्लियामेंट 
नेशनल एंड इंटरनेशनल डेज एंड देयर इम्पोर्टेंस 
वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन एंड हेडक्वाटर्स 
इंडियन टूरिस्ट प्लेस 
इंडियन आर्ट एंड कल्चर 
इंडियन एंड इंटरनेशनल स्पोर्ट्स 
इंडियन रिसर्च इंस्टिट्यूट 
बुक्स एंड ऑथर्स 
अवॉर्ड्स 
क्लाइमेट चेंज एंड एनवायरनमेंट  
इंडियन हिस्ट्री इंडस वैली सिविलाइज़ेशन 
बुद्ध धर्म 
वैदिक कल्चर 
जैन धर्म 
गुप्ता, मौर्या राजवंश 
मुग़ल साम्राज्य  
ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935 
भारत छोड़ो आंदोलन 
राइज ऑफ़ ब्रिटिश एंड फर्स्ट वॉर ऑफ़ इंडिपेंडेंस 
सोशल एंड इकनोमिक इम्पैक्ट ऑफ़ ब्रिटिश राज 
आल इम्पोर्टेन्ट मूवमेंट्स 
जियोग्राफी पोलिटिकल एंड फिजिकल जियोग्राफी ऑफ़ इंडिया एंड वर्ल्ड 
क्लाइमेट एंड वेदर 
टाइम जोन 
पॉपुलेशन चेंज एंड माइग्रेशन  
इंडियन इकॉनमी 1947 से 2014 तक भारतीय अर्थव्यवस्था एवं 2014 के बाद आर्थिक सुधर 

UPSSSC भर्ती चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल प्रोफिसिएन्सी टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। 

UPSSSC एग्जाम आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क निर्धारित है:-

  • अनारक्षित/ सामान्य वर्ग के लिए 25 रुपये 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25 रुपये 
  • अनुसूचित जाति के लिए 25 रुपये 
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 25 रुपये

UPSSSC के लिए क्या क्वाक्लिफिकेशन चाहिए?

इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीद्वार की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीद्वार की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होना जरुरी है। 

UPSSSC के लिए कैसे करें आवेदन?

UPSSSC एग्जाम में आवेदन करने के लिए यहाँ दिए गए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर आपको UPSSSC Recruitment 2023 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। 
  • आवेदन फॉर्म भरे और शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। 

FAQs

UPSSSC को हिन्दी में क्या कहते हैं?

UPSSSC को हिन्दी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड कहते हैं।

UPSSSC से क्या बनते है?

UPSSSC को पास करने के बाद कैंडिडेट्स यूपी असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर, यूपी राजस्व लेखपाल, यूपी चकबंदी लेखपाल बनते हैं।

UPSSSC में कितनी परीक्षा होते है?

UPSSSC में मुख्य रूप से दो स्तरीय परीक्षा होती हैं।

क्या UPSSSC पेट में नेगेटिव मार्किंग है?

UPSSSC पेट में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होती है।

UPSSSC PET का काम क्या है?

UPSSSC PET का काम ग्रुप ‘C’ और ‘B’ पोस्ट की भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन करता है।

आशा करते हैं कि आपको UPSSSC in Hindi के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही या अन्य तरह के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*