ओडिशा आदर्श विद्यालय भर्ती 2023: प्रिन्सिपल और टीचर की पोस्ट के लिए निकलीं 1000 से अधिक भर्तियाँ

1 minute read
Odisha aadarsh vidyalaya bharti 2023 principal aur teacher ki post ke liye nikali 1000 se adhik bhartiyan

ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन, जो कि ओडिशा सरकार के मास एजुकेशन डिपार्टमेन्ट के अंतर्गत आता है, ने प्रिंसिपल और टीचर्स की पोस्ट के लिए बम्पर भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है। OAVS की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन ने प्रिंसिपल और टीचर्स के पदों के लिए 1010 पदों पर भर्तियाँ जारी की हैं। 

OAVS भर्ती ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन के लिए लिंक 

OAVS भर्ती के लिए ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया जा रहा है : 

OAVS Recruitment Official Notification Direct Link

OAVS Exam Date 2023

OAVS भर्ती एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं : 

रजिस्ट्रेशन करने के लिए ओपनिंग डेट 7 मार्च 2023 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2023 
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2023 

OAVS टीचर्स और प्रिंसिपल्स की पोस्ट्स के लिए ज़रूरी आयु सीमा 

OAVS भर्ती एग्जाम के लिए आयु सीमा इस प्रकार है : 

  • टीजीटी और पीजीटी की पोस्ट्स के लिए कैंडीडेट की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • प्रिंसिपल की पोस्ट के लिए अपलाई कर रहे कैंडीडेट की आयु 32 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए 
  • एससी/एसटी/महिलाओं/एसईबीसी वर्ग के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष और पीडबल्यूडी वर्ग के लिए 10 वर्ष की छूट दी गई है। 

OAVS टीचर्स और प्रिंसिपल्स की पोस्ट्स के लिए ज़रूरी योग्यताएँ 

OAVS भर्ती एग्जाम के लिए जरूरी योग्यताएँ इस प्रकार हैं : 

  • संबधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री 
  • किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री 
  • कंप्यूटर के टीचर के लिए अपलाई करने के लिए BE/B.Tech/BCA / BSC (CS) या B Level का कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। 

OAVS टीचर्स और प्रिंसिपल्स की पोस्ट्स के लिए एग्जाम पैटर्न 

OAVS भर्ती एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है : 

  • सभी क्वेश्चन ऑबजेक्टिव प्रकार के होंगे 
  • हर गलत क्वेश्चन के लिए 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग के तहत काटे जाएंगे 
  • हर क्वेश्चन 1 मार्क्स का होगा। 
  • एग्जाम के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा 

OAVS टीचर्स और प्रिंसिपल्स की पोस्ट्स के लिए सिलेबस 

OAVS भर्ती एग्जाम के लिए सिलेबस इस प्रकार है : 

  • लैंगवेज़ प्रोफिसीएनसी टेस्ट (English और उड़िया) 
  • जनरल नॉलेज और कंप्यूटर ज्ञान 
  • एडमिनिस्ट्रेशन और फाइनाइन्स 
  • एकेडमिक  

ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए  Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*