JEE Advanced 2023 : जारी हुई जेईई एडवांस्ड आंसर-की, इस तरह कर सकते हैं चेक

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

जेईई एडवांस 2023 (JEE Advanced 2023) एग्जाम की आंसर की जारी कर दी गई है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर शेड्यूल देख सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया 19 जून से रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग के साथ शुरू होगी।

यह भी पढ़ेंः JEE Advanced 2023 : कब आएगी जेईई एडवांस्ड की कट ऑफ और रिजल्ट? यहां पढ़ें पूरी अपडेट

JEE Advanced 2023 Answer Key: इस तरह डाउनलोड करें आंसर-की

यहां जेईई एडवांस्ड 2023 की आंसर-की डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले IIT JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर-की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
JEE Advanced 2023
कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड से जुड़ी अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर ले सकते हैं।

18 जून को आ सकता है JEE Advanced 2023 रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड 2023 (JEE Advanced 2023) का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर होगा। JEE Advanced 2023 कट-ऑफ और स्कोर की मदद से स्टूडेंट्स IIT से Btech के कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। 18 जून को फाइनल JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*