Types of Computer in Hindi: कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो यूज़र द्वारा दिए गए इनपुट डेटा को प्रोसेस करता है और उसे उपयोगी जानकारी के रूप में आउटपुट प्रदान करता है। वर्तमान के इस आधुनिक युग में कंप्यूटर सबसे बड़ी तकनीकी उपलब्धियों में से एक है। इसने हमारे काम करने, सोचने और सीखने के तरीकों को पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर कई प्रकार (computer ke prakar) के होते हैं और हर एक प्रकार का कंप्यूटर को किसी एक खास कार्य के लिए डिज़ाइन किया गया होता है? सामान्य ऑफिस में काम आने से लेकर रिसर्च लैब में इस्तेमाल होने वाले सुपरकंप्यूटर तक, हर कंप्यूटर का अपना महत्व और उपयोग होता है। इस ब्लॉग में कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
कंप्यूटर के प्रकार
कंप्यूटर को मुख्यत: तीन अलग अलग प्रकारों (Types of Computer in Hindi) में वर्गीकृत किया जा सकता है:
- कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
- उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
- आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi) इस प्रकार है:
1. एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
एनालॉग कंप्यूटर भौतिक मात्राओं को मापते हैं जैसे, तापमान, दबाव, गति आदि। इनका उपयोग वैज्ञानिक प्रयोगों, इंजीनियरिंग और माप से संबंधित कार्यों में किया जाता है।
एनालॉग कंप्यूटर औसत मानों के स्थान पर निरंतर मानों का उपयोग करते हैं। ये एनालॉग सिग्नल उत्पन्न करते हैं। सबसे पहले 1950-1960 के दशक के दौरान एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग किया गया था। एनालॉग कंप्यूटर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल की गई कोड-ब्रेकिंग मशीनों से प्रेरणा लेकर बनाया गया था। एनालॉग कंप्यूटर में समस्याओं को हल करने और गणना करने की क्षमता सीमित मात्रा में होती है। एनालॉग कंप्यूटर कभी कभी परिणाम देने में गलती भी कर देते हैं।
वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में, तापमान और दाब मापने वाले उपकरणों में और इंजीनियरिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में एनालॉग कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
थर्मामीटर, स्पीडोमीटर और वोल्टमीटर एनालॉग कंप्यूटर के कुछ प्रमुख उदाहरण है।
2. डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
डिजिटल कंप्यूटर कंप्यूटर इनपुट को Binary (0 और 1) के रूप में प्रोसेस करते हैं। अधिकतर उपयोग में आने वाले कंप्यूटर इसी श्रेणी के होते हैं। डिजिटल कंप्यूटर बाइनरी नंबर सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। बाइनरी सिस्टम में 0 और 1 का इस्तेमाल करके कई जटिल काम किए जाते हैं। यह औसत रूप में दर्शाए गए डेटा को प्रोसेस करने का कार्य करता है। सबसे पहला डिजिटल कंप्यूटर ENIAC था। इसे 1946 में विकसित किया गया था। इसके बाद टेक्नोलॉजी में क्रांति आ गई और कंप्यूटर घरों और ऑफिसों तक पहुंच गए।
डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग स्कूल और कॉलेजों में, आफिसों में डॉक्यूमेंट्स तैयार करने, इंटरनेट ब्राउजिंग, गेमिंग और प्रोग्रामिंग में किया जाता है। डिजिटल कंप्यूटर के मुख्य तीन घटक इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट है। लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्टफोन डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
3. हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
हाइब्रिड कंप्यूटर कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल दोनों की विशेषताओं को मिलाकर बनाए जाते हैं। हाइब्रिड कंप्यूटर के भीतर एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर दोनों की कार्यक्षमता को शामिल किया जाता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर को बहुत अधिक कठिन गणना करने के लिए उपयोग किया जाता है। इनका अधिकतर उपयोग बड़ी कंपनियों में लॉजिकल और टेक्निकल गणनाओं के लिए किया जाता है। हाइब्रिड कंप्यूटर की यह विशेषता होती है के ये बहुत अधिक रिलायबल और एक्यूरेट होते हैं। हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर के साथ अच्छे से कार्य कर सकते हैं। हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग डेटा को डिजिटल डेटा में बदलने का भी कार्य करते हैं।
लैब्स, एयरपोर्ट्स, हॉस्पिटल्स और अन्य कई जगहों पर हाइब्रिड कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। इनका उपयोग अस्पतालों, एयरपोर्ट्स और साइंटिफिक रिसर्च में किया जाता है। ECG मशीन, CT स्कैन मशीन हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण हैं। ECG मशीन, CT स्कैन मशीन और ऑटोमेटेड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम हाइब्रिड कंप्यूटर के कुछ प्रमुख उदाहरण हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते है कंप्यूटर से जुड़े ये 35 रोचक तथ्य
उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर को दो प्रमुख श्रेणियों में बाँटा गया है:
1. सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर (General Purpose Computer):
सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए बनाए जाते हैं। सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर को सबसे सामान्य कंप्यूटिंग कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। जैसे डाटा प्रोसेसिंग, डाक्यूमेंट तैयार करना, इंटरनेट चलाना, गेम खेलना, प्रोग्रामिंग करना आदि। इन्हें ऑफिस, स्कूल, घर और व्यवसायों में उपयोग किया जाता है। एक सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर में एक सीपीयू, मेमोरी, इनपुट/आउटपुट डिवाइस से बना होता है।
सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर का 20वीं सदी में उपयोग में आया था। जब कंप्यूटरों को केवल एक ही कार्य के लिए नहीं बल्कि विभिन्न उपयोगों के लिए विकसित किया जाने लगा था। IBM और Microsoft जैसी कंपनियों ने 1980 के दशक में PC (Personal Computer) का विकास किया जिससे ये आम लोगों की पहुँच तक आए।
सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर का अधिकतर उपयोग डेटा प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंट बनाने, इंटरनेट चलाना, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, गेम खेलना और प्रोग्रामिंग करने के लिए किया जाता है। सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर में मल्टीटास्किंग, सॉफ्टवेयर अपडेट और अन्य कार्य एसआई से किए जा सकते हैं। पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
विशेष उद्देश्य कंप्यूटर (Special Purpose Computer)
इन कंप्यूटरों को एक विशेष कार्य के लिए डिज़ाइन किया गया होता है। बैंक में एटीएम, अस्पतालों में चिकित्सा उपकरण या वैज्ञानिक प्रयोगों में उपयोग किया जाने वाले कंप्यूटर विशेष उद्देश्य कंप्यूटर हैं। ये कंप्यूटर केवल निर्धारित कार्य ही कर सकते हैं और उनमें बदलाव करना आसान नहीं होता है। एटीएम मशीन, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, MRI स्कैन मशीन विशेष उद्देश्य कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
कंप्यूटर को उनके आकार और शक्ति के आधार पर पाँच प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है जो इस प्रकार हैं:
- सुपर कंप्यूटर (Supercomputer): सुपर कंप्यूटर सबसे तेज़ और शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं। सुपर कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधानों, मौसम पूर्वानुमान, परमाणु परीक्षण, अंतरिक्ष अनुसंधान और जटिल गणनाओं में किया जाता है। PARAM, Summit और Fugaku सुपर कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
- मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer): मेनफ्रेम कंप्यूटर कंप्यूटर बड़े संगठन जैसे बैंक, बीमा कंपनियाँ और सरकारी संस्थान उपयोग करते हैं, जहाँ एक साथ लाखों रिकॉर्ड को प्रोसेस करना होता है। IBM Z Series और Unisys मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
- मिनी कंप्यूटर (Mini Computer): मिनी कंप्यूटर सुपर और मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटे लेकिन पर्सनल कंप्यूटर से बड़े होते हैं। इनका उपयोग मध्यम आकार की कंपनियों में डाटा प्रोसेसिंग के लिए किया जाता है। PDP-11 और VAX मिनी कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
- माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer): माइक्रो कंप्यूटर को हम आम तौर पर पर्सनल कंप्यूटर (PC) के रूप में जानते हैं। ये सबसे अधिक इस्तेमाल में आने वाले कंप्यूटर हैं जो घर, ऑफिस और स्कूलों में उपयोग होते हैं। डेस्कटॉप, लैपटॉप, नोटबुक और टैबलेट माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण हैं।
- पोर्टेबल कंप्यूटर (Portable Computer): पोर्टेबल कंप्यूटर ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इनमें लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन आदि शामिल हैं।
कंप्यूटर के प्रकार से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न
कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi) से जुड़े सामान्य ज्ञान क्विज प्रश्न इस प्रकार है:-
1. निम्न में से कौन-सा कंप्यूटर आकार में सबसे बड़ा होता है?
(A) माइक्रो कंप्यूटर
(B) मिनी कंप्यूटर
(C) सुपर कंप्यूटर
(D) पर्सनल कंप्यूटर
उत्तर: (C) सुपर कंप्यूटर
2. लैपटॉप किस प्रकार का कंप्यूटर है?
(A) माइक्रो कंप्यूटर
(B) मैनफ्रेम कंप्यूटर
(C) सुपर कंप्यूटर
(D) मिनी कंप्यूटर
उत्तर: (A) माइक्रो कंप्यूटर
3. किस कंप्यूटर का उपयोग बड़े संगठन डाटा प्रोसेसिंग के लिए करते हैं?
(A) सुपर कंप्यूटर
(B) मैनफ्रेम कंप्यूटर
(C) माइक्रो कंप्यूटर
(D) एंबेडेड कंप्यूटर
उत्तर: (B) मैनफ्रेम कंप्यूटर
4. सुपर कंप्यूटर मुख्य रूप से किस कार्य के लिए प्रयुक्त होते हैं?
(A) टाइपिंग
(B) गेमिंग
(C) उच्च स्तरीय गणना
(D) वेब ब्राउज़िंग
उत्तर: (C) उच्च स्तरीय गणना
4. ATM मशीन किस प्रकार के कंप्यूटर का उदाहरण है?
(A) मैनफ्रेम
(B) माइक्रो कंप्यूटर
(C) एंबेडेड कंप्यूटर
(D) सुपर कंप्यूटर
उत्तर: (C) एंबेडेड कंप्यूटर
5. स्मार्टफोन किस प्रकार का कंप्यूटर है?
(A) माइक्रो कंप्यूटर
(B) मिनी कंप्यूटर
(C) सुपर कंप्यूटर
(D) पर्सनल कंप्यूटर
उत्तर: (A) माइक्रो कंप्यूटर
6. किस कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधानों में किया जाता है?
(A) माइक्रो कंप्यूटर
(B) मैनफ्रेम कंप्यूटर
(C) सुपर कंप्यूटर
(D) मिनी कंप्यूटर
उत्तर: (C) सुपर कंप्यूटर
7. छोटे व्यवसायों में किस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग अधिक होता है?
(A) मैनफ्रेम
(B) सुपर कंप्यूटर
(C) माइक्रो कंप्यूटर
(D) मिनी कंप्यूटर
उत्तर: (C) माइक्रो कंप्यूटर
8. टेबलेट किस श्रेणी में आता है?
(A) सुपर कंप्यूटर
(B) एंबेडेड कंप्यूटर
(C) मिनी कंप्यूटर
(D) पोर्टेबल माइक्रो कंप्यूटर
उत्तर: (D) पोर्टेबल माइक्रो कंप्यूटर
9. डिजिटल घड़ियों में प्रयुक्त कंप्यूटर को क्या कहते हैं?
(A) मैनफ्रेम
(B) सुपर कंप्यूटर
(C) एंबेडेड कंप्यूटर
(D) डेस्कटॉप
उत्तर: (C) एंबेडेड कंप्यूटर
FAQs
कंप्यूटर कई तरह के होते हैं, जैसे कि सुपर कंप्यूटर, मेनफ़्रेम कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर, पर्सनल कंप्यूटर, वर्कस्टेशन कंप्यूटर, माइक्रोकंट्रोलर, और स्मार्टफ़ोन कंप्यूटर।
कंप्यूटर को तीन मुख्य भागों में बाँटा गया है, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और यूजर।
कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के तीन प्रकार के होते हैं:
एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Compute
उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर दो प्रकार के होते हैं:
सामान्य उद्देश्य वाले कंप्यूटर (General Purpose Computer)
विशेष उद्देश्य वाले कंप्यूटर (Special Purpose Computer)
मेमोरी दो प्रकार की होती है, प्राथमिक मेमोरी और द्वितीयक मेमोरी।
कंप्यूटर आधुनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं, जिनका उपयोग शिक्षा, व्यवसाय, विज्ञान, कंप्यूटर ग्राफिक्स, कंप्यूटर नेटवर्किंग और इंटरनेट जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। कंप्यूटर सूचना प्रसंस्करण, डेटा भंडारण, लेनदेन और संचार करने में सक्षम हैं। वे अपनी गति, सटीकता और निरंतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
संबंधित आर्टिकल
- टॉप कंप्यूटर कोर्सेज
- कंप्यूटर पर निबंध
- कंप्यूटर जीके क्वेश्चंस
- कंप्यूटर साइंस के बारे में जानें सब कुछ
- कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बनें?
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।