Today’s Current Affairs in Hindi | 18 अप्रैल 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 April 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज विश्व विरासत दिवस है 

  • प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य है, दुनिया भर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अनुसार 18 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस’ के अवसर पर देश भर में ASI स्मारकों को देखने जाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आज गुड फ्राइडे है

  • आज गुड फ्राइडे (Good Friday 2025) है। प्रभु ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाए जाने की स्मृति में यह दिन मनाया जाता है। गुड फ्राइडे पर लोग मानवता और आपसी भाईचारा सुदृढ़ करने का संकल्‍प लेते हैं।

नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर साहिब का आज प्रकाश पर्व है 

  • नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शुक्रवार 18 अप्रैल को प्रकाश पर्व (Prakash Parv) है। इनका जन्‍म सन 1621 में अमृतसर में हुआ था। वे छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी के सबसे छोटे पुत्र थे। एक निर्भीक योद्धा के सा‍थ ही वे आध्यात्मिक विद्वान और कवि भी थे। उनके प्रकाश पर्व पर पंजाब सहित देशभर में शबद कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। 

PM मोदी के भाषणों पर आधारित पुस्तक ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’ का विमोचन आज

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संस्कृति पर विचारों और भाषणों का संकलन ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’ अब पुस्तक रूप में पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 
  • इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के समवेत सभागार में शुक्रवार 18 अप्रैल को शाम 5 बजे होगा।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज पुस्तक का औपचारिक विमोचन करेंगे।

राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में दुनिया की 17वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन हुआ 

  • केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में दुनिया की 17वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया है। 
  • बताना चाहेंगे यह इकाई एथलीटों के जैविक पासपोर्ट की निगरानी और प्रबंधन, निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने और स्वच्छ खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए समर्पित है।

AIIMS दिल्ली को वैश्विक स्तर पर 97वां सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का दर्जा मिला 

  • नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-AIIMS को न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा की विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की वर्ष 2024 की रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर 97वां सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का दर्जा दिया गया है। 
  • यह सम्मान उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा अनुसंधान और किफायती उपचार उपलब्ध कराने में एम्स की उत्कृष्टता प्रदर्शित करता है। बता दें कि यह रैंकिंग 30 देशों के 2400 से अधिक अस्पतालों का मूल्यांकन के बाद दी गई है।

दिल्ली विधानसभा के आगामी सत्र की कार्यवाही पूर्ण रूप से कागज़मुक्त होगी

  • दिल्ली विधानसभा के आगामी सत्र की कार्यवाही पूर्ण रूप से कागज़मुक्त होगी। अब दिल्ली विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन-NEVA क्रियान्वयन के अंतर्गत नवीनतम तकनीकी पर आधारित सॉफ्टवेयर और ऐप का प्रयोग किया जाएगा। इससे जुलाई में प्रस्तावित विधानसभा का सत्र पूरी तरह से कागज रहित होगा।

भारत और अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस ने MoU पर हस्ताक्षर किए

  • भारत और अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) ने गुरुवार 17 अप्रैल को नई दिल्ली में मुख्यालय समझौते (Headquarters Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, भारत IBCA मुख्यालय और सचिवालय की मेजबानी करेगा।
  • बताना चाहेंगे भारत सरकार इस समझौते के अंतर्गत IBCA को 2023-24 से 2028-29 तक पाँच वर्षों के लिए 150 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करेगी, जिसमें कोष निर्माण, अवसंरचना निर्माण और आवर्ती खर्चों की पूर्ति शामिल है।

भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 6.5% की दर से बढ़ेगी: UN रिपोर्ट

  • संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन (UNCTAD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 में 6.5% की वृद्धि दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। बता दें कि ‘व्यापार और विकास पूर्वानुमान रिपोर्ट-2025 में भारत को उन देशों में शामिल किया गया है जो उच्च सरकारी खर्च और मौद्रिक नीति प्रोत्साहन के साथ विकास को गति दे रहे हैं।

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस के अंदर ATM सेवा शुरू की

  • सेंट्रल रेलवे ने एक नई पहल के तहत मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस के अंदर ऑटोमेटेड टेलर मशीन-ATM सेवा शुरू की है। बता दें कि इस पहल की तकनीकी व्यवहार्यता का आकलन करने के बाद, इस सुविधा को अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है।

खेल करंट अफेयर्स

IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्‍स से होगा

  • IPL क्रिकेट में शुक्रवार 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्‍स से होगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

नीरज चोपड़ा ने पोटचेफस्ट्रूम इनविटेशनल टूर्नामेंट में 84.52 मीटर थ्रो के साथ जीता गोल्ड 

  • भारत के स्टार जैवेलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने पोटचेफस्ट्रूम इनविटेशनल टूर्नामेंट में 84.52 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है।  

भारत की शौर्या अंबुरे ने अंडर-18 महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य

  • सऊदी अरब के दम्माम में एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शौर्या अंबुरे ने अंडर-18 महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है। 
  • बताना चाहेंगे 15 वर्षीया शौर्या ने 13.8 सेकंड का समय लेकर यह पदक हासिल किया है।

ISSF विश्व कप 2025 में इंदर सिंह सुरूचि और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने जीता गोल्ड 

  • ISSF विश्व कप 2025 में पेरू में इंदर सिंह सुरूचि और सौरभ चौधरी की भारतीय जोड़ी ने दस मीटर मिक्‍स्‍ड एयर पिस्‍टल निशानेबाजी स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता है।

18 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. केंद्र सरकार ने किस राज्य में सूर्य देवभूमि चैलेंज का उद्घाटन किया है?

(A) हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तराखंड 
(C) हरियाणा 
(D) राजस्थान 
उत्तर- उत्तराखंड 

2. ओडिशा में 4 हजार 137 करोड़ रुपये की लागत वाली कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किसने किया है?

(A) नितिन गडकरी
(B) राजनाथ सिंह 
(C) रामदास अठावले
(D) अनुप्रिया पटेल 
उत्तर- नितिन गडकरी

3. नई दिल्ली में मीठे पानी की जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किसने किया है?

(A) नरेंद्र सिंह तोमर
(B) जयंत चौधरी 
(C) अनुप्रिया पटेल 
(D) सी.आर. पाटिल
उत्तर- सी.आर. पाटिल

4. ई-सेहत ऐप का शुभारंभ किस केंद्र शासित प्रदेश में किया गया है?

(A) दिल्ली
(B) लद्दाख 
(C) जम्मू कश्मीर 
(D) अंडमान-निकोबार 
उत्तर- जम्मू कश्मीर 

5. मध्य पूर्व के सबसे बड़े समसामयिक कला मेले, वर्ल्ड आर्ट दुबई का 11वां संस्‍करण कहाँ शुरू हुआ है?

(A) दुबई 
(B) कुवैत सिटी 
(C) दोदोमा 
(D) मनीला 
उत्तर- दुबई 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*