विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है और इसका महत्व एवं इतिहास 

1 minute read
विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है?

आज भी कई ऐसे देश और समाज हैं जहां भारी संख्‍या में युवा बेरोजगार हैं। यह एक वैश्विक चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में उन्‍हें कौशल बनाने और उनकी क्षमता के विकास के लिए जागरूकता पैदा करना ज़रूरी है। यहाँ विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है, इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैI 

विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व युवा कौशल दिवस हर साल 15 जुलाई को मनाया जाता हैI इसका उद्देश्य युवाओं में कौशल का विकास करने लिए प्रेरित करना है ताकि वे अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकेंI 

विश्व युवा कौशल विकास दिवस का महत्व 

विश्व युवा कौशल दिवस निम्नलिखित रूप से महत्वपूर्ण है: 

  • रोजगार के अवसरों में वृद्धि: यह दिवस युवाओं को उन कौशलों से अवगत कराने पर ज़ोर देता है जो उन्हें बेहतर रोजगार प्राप्त करने में मदद करते हैं। तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (TVET) कार्यक्रमों में भाग लेने से युवा भविष्य के लिए तैयार हो सकते हैं और अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकते हैं।
  • सामाजिक-आर्थिक विकास: युवाओं का कौशल विकास किसी भी देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कुशल युवा देश की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाते हैं, जिससे गरीबी उन्मूलन और जीवन स्तर में सुधार होता है।
  • सतत विकास: विश्व युवा कौशल दिवस सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं को जलवायु परिवर्तन, शांति निर्माण और सामाजिक समावेश जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करके, हम एक अधिक टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

विश्व युवा कौशल दिवस का इतिहास 

दुनियाभर में युवाओं के बीच बेरोजगारी की चुनौतियों को कम करने के लिए और साथ ही उन्हें कौशल बनाने के प्रति जागरूकता फैलाने की मांग को देखते हुए ही विश्व युवा कौशल दिवस अस्तित्‍व में आया। श्रीलंका की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 नवंबर 2014 को यह दिवस मनाने की घोषणा की गई। इस तरह पहली बार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। तब से लेकर आज तक इसे हर साल 15 जुलाई को मनाया जाता है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*