प्रताप नारायण मिश्र का जन्म कब हुआ था और उनकी प्रमुख कृतियाँ 

1 minute read
प्रताप नारायण मिश्र का जन्म कब हुआ था 

प्रताप नारायण मिश्र भारतेन्दु युग के प्रतिष्ठित कवि, गद्यकार और ‘ब्राह्मण’ पत्रिका के संस्थापक थेI प्रताप नारायण मिश्र भारतेन्दु काल के पत्रकारों के सर्वश्रेष्ठ पत्रकारों में से एक थेI आधुनिक हिंदी साहित्य की अनेक विधाओं को अपनी लेखनी से नई ऊंचाइयां प्रदान की थींI वे एक अच्छे अनुवादक भी थेI उन्होंने विख्यात साहित्यकार ‘बंकिमचंद्र चटर्जी’ और ‘ईश्वरचंद्र विद्यासागर’ सहित कई बांग्ला रचनाओं का हिंदी में अनुवाद किया है। यहाँ प्रताप नारायण मिश्र का जन्म कब हुआ था इस बारे में विस्तार से  बताया जा रहा हैI 

प्रताप नारायण मिश्र का जन्म कब हुआ था? 

प्रख्यात लेखक, पत्रकार और अनुवादक एवं संपादक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म 24 सितंबर, 1856 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बैसवाड़ा जनपद के एक गांव बैजेगांव में हुआ था। इनके पिता का नाम ‘संकटा प्रसाद मिश्र’ था जो पेशे से ज्योतिष विद्या का काम किया करते थे। बताया जाता है कि इनकी प्रारंभिक शिक्षा रामगंज मिशन स्कूल से शुरू हुई किंतु पढ़ाई में इनका मन नहीं लगा और बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके उपरांत उन्होंने स्वाध्याय के बल पर ही हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी और संस्कृत आदि भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। इन भाषाओं के अतिरिक्त वे अवधी और ब्रजभाषा के भी पूर्ण जानकार थे। 

प्रताप नारायण मिश्र की प्रमुख रचनाएं 

प्रताप नारायण मिश्र की प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं: 

काव्य-कृतियाँ 

  • प्रेम पुष्पांजलि 
  • मन की लहर
  • लोकोक्तिशतक
  • कानपुर महात्मय
  • दीवाने बरहमन
  • शोकाश्रु
  • बेगारी विलाप
  • प्रताप लहरी
  • तृप्यंताम्
  • दंगल खंड
  • ब्रेडला स्वागत
  • तारापात पचीसी

निबंध-संग्रह

  •  प्रतापनारायण ग्रंथावली (खंड-1)

कहानी संग्रह 

  • सती चरित 

नाटक 

  • कलि कौतुक 
  • दूध का दूध और पानी का पानी 
  • कलिप्रवेश
  • हठी हम्मीर 
  • जुआरी खुआरी 

 अनुवाद 

  • राधारानी 
  • कपाल कुंडला 
  • अमर सिंह 
  • नीतिरत्नावली 
  • कथामाला 
  • सेनवंश का इतिहास 
  • सूबे बंगाल का भूगोल  
  • वर्णपरिचय
  • शिशुविज्ञान 
  • राजसिंह राधारानी 
  • युगलांगुलीय
  • अमरसिंह 
  • इंदिरा 
  • देवी चौधरानी 

संपादन 

  • ब्राह्मण 
  • दैनिक हिंदोस्थान 

युवा आयु में हो गया निधन 

प्रताप नारायण मिश्र ने दशकों तक हिंदी साहित्य अपनी लेखन, संपादन और अनुवाद कार्य आदि गुणों से समृद्ध बनाने का कार्य किया थाI उन्होंने अपनी लेखनी से ब्रितानी शासन के खिलाफ क्रांतिकारियों की हौंसला अफजाई करने का भी काम किया थाI दुर्भाग्य से प्रताप नारायण मिश्र कई रोगों से ग्रसित हो गए और 6 जुलाई 1984 को 38 वर्ष की युवा अवस्था में उनका निधन हो गयाI 

                                                                 सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपकोप्रताप नारायण मिश्र का जन्म कब हुआ था? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*