Poem on World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं, जो आपको पर्यावरण संरक्षण के विषय पर प्रेरित करेंगी

1 minute read
Poem on World Environment Day in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संगठित करने का कार्य करती है। पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व के लगभग 143 देशों में प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 5 जून 1973 में मनाया गया था, तभी से हर वर्ष इसको पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विद्यार्थी जीवन में छात्रों को पर्यावरण दिवस पर कविताएं तथा पर्यावरण संरक्षण पर कविता जरूर पढ़नी चाहिए, जो समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूक करती हों। इस ब्लॉग के माध्यम से आपको Poem on World Environment Day in Hindi पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए आपको इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं (Poem on World Environment Day in Hindi) आपको प्रकृति के प्रति समर्पित करना सिखाएंगी, विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं और कवियों के नाम कुछ इस प्रकार सूचीबद्ध हैं;

कविता का नामकवि का नाम
पर्यावरण सुरक्षाकमलेश द्विवेदी
आओ बचायें अपना पर्यावरणहरिवंश प्रभात
नदी बनूँप्रभुदयाल श्रीवास्तव
पर्यावरण बचा लेंगे हमप्रभुदयाल श्रीवास्तव
प्रकृति की पुकारमयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे तैयार करें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण

पर्यावरण सुरक्षा

Poem on World Environment Day in Hindi की श्रेणी में सबसे पहली कविता “पर्यावरण सुरक्षा” है, जो कि कमलेश द्विवेदी द्वारा लिखित लोकप्रिय कविता है। यह कविता कुछ इस प्रकार हैं:

पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।
जन-जन का हित करने वाला काम एक यह सच्चा।

साँस-साँस में हवा हमेशा,
करती मदद हमारी।
अगर हवा ही दूषित होगी,
फैलेगी बीमारी।
हवा न होने दें ज़हरीली होगी जीवन रक्षा।
पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।

गंदे पानी से हो जाती,
है जलवायु प्रदूषित।
कहीं न गंदे पानी को हम,
होने दें एकत्रित।
इसमें रुचि ले हर बूढ़ा हर नवजवान हर बच्चा।
पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।

आओ मिलकर इस धरती पर,
वृक्ष अनेक लगायें।
हरे-भरे हैं जितने जंगल,
कभी न कटने पायें।
चारों ओर इसी से वातावरण बनेगा अच्छा।
पर्यावरण सुरक्षा करिये पर्यावरण सुरक्षा।

-कमलेश द्विवेदी

यह भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस – जानिए पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

आओ बचायें अपना पर्यावरण

Poem on World Environment Day in Hindi की श्रेणी में दूसरी कविता “आओ बचायें अपना पर्यावरण” है, जो कि हरिवंश प्रभात द्वारा लिखित एक लोकप्रिय कविता है। यह कविता कुछ इस प्रकार हैं:

आओ बचायें अपना पर्यावरण
इस पर टिका हुआ है सबका जीवन।

जंगल, ज़मीन, जल, पर्वत व झरने
सब हैं सहाय, सबसे रिश्ते अपने,
इनसे बना है अपना पर्यावरण।
सृष्टि बनी है पाँच तत्व मिलाके
पृथ्वी, आकाश, जल, अग्नि हवा से
साक्षात होता देव-देवी दर्शन।

ग्लोबल गरम है हिमालय पिघलता
खाकर प्लास्टिक पशुधन भी मरता,
लगता प्रलय की ओर बढ़ता चरण।

जंगल लगाना उसकी करना सुरक्षा,
पशु-पक्षी लुप्त, बिगड़ा मानव का नक्शा,
धरती भी बाँझ होती करती रुदन।

बरबाद हो रही हैं पशुओं की नस्लें
खलिहान सूना-सूना कम होतीं फसलें,
पर्यावरण संरक्षण हो अपना चलन।

-हरिवंश प्रभात

यह भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के लिए जागरूक करेंगे ये अनमोल विचार

नदी बनूँ

Poem on World Environment Day in Hindi की श्रेणी में तीसरी कविता “नदी बनूँ” है, जो कि प्रभुदयाल श्रीवास्तव द्वारा लिखित एक लोकप्रिय कविता है। यह कविता कुछ इस प्रकार हैं:

कभी-कभी होती है इच्छा,
नदी बनूँ मैं, बहती जाऊँ।
खड़े, किनारों के पेड़ों के,
गले लगूँ फिर हाथ मिलाऊँ।

कभी-कभी लगता है ऐसा,
मेंढक बन मैं भी टर्राऊँ।
धवल रेत में ठंडी-ठंडी,
रुकूँ और कुछ पल सुस्ताऊँ।

कभी रात में चंदा देखूँ,
अपने जल में उसे छुपाऊँ।
सब तारों को पकड़-पकड़ कर,
अपने ऊपर मैं तैराऊँ।

कभी-कभी लहरें बन उछलूँ,
और किनारों से टकराऊँ।
कभी सीढ़ियों पर बैठूँ मैं,
कभी उछलकर वापस आऊँ।

घाटी, पत्थर, चट्टानों को,
हर-हर के मैं गीत सुनाऊँ।
देख कछारों, तीरों को खुश,
मैं हंस लूँ हंस कर इतराऊँ।

बनूँ सहायक खेतों की मैं,
मैं फसलें भरपूर दिलाऊँ,
एक साथ बकरी शेरों को,
अपने तट का नीर पिलाऊँ।

-प्रभुदयाल श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस पर शायरी, जो आपको पर्यावरण के महत्व के बारे में बताएंगी

पर्यावरण बचा लेंगे हम

Poem on World Environment Day in Hindi की श्रेणी में चौथी कविता “नमन है देवी स्वरूपा को” है, जो कि आप प्रभुदयाल श्रीवास्तव द्वारा लिखित एक लोकप्रिय कविता है। यह कविता कुछ इस प्रकार हैं:

मुन्ना चर्चे हर दिन सुनता,
पर्यावरण प्रदूषण के।

बोला एक दिन, बापू-बापू,
दिल्ली मुझे घुमा लाओ।
ध्वस्त हो गई अगर कहीं तो,
कब घूमूँगा बतलाओ।
दिल्ली के बारे में बातें,
सुनते मुँह से जन-जन के।

आज खाँसती दिल्ली बापू,
कल मुम्बई भी खाँसेगी।
परसों कोलकाता चेन्नई को,
भी यह खाँसी फाँसेगी।
पैर पड़ रहे हैं धरती पर,
रावण के, खर दूषण के।

नष्ट नहीं हो इसके पहले,
मुम्बई मुझे घुमा देना।
कोलकाता कैसा है बापू,
दरस परस करवा देना।
चेन्नई चलकर वहाँ दिखाना,
हैं धरोहरें चुन-चुन के।

बापू बोले सच में ऐसी,
बात नहीं है रे मुन्ना।
इतनी निष्ठुर नहीं हुई है,
अपनी ये धरती अम्मा।
फर्ज निभाकर पेड़ लगाएँ,
रोज हजारों गिन-गिन के।

पेड़ लगाकर धूंआ मिटाकर,
अपनी धरा बचा लेंगे।
जहर नहीं बढ़ने देंगे हम,
पेड़ नहीं कटने देंगे।
पर्यावरण बचा लेंगे हम,
आगे बढ़कर तन-तन के।

-प्रभुदयाल श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है पर्यावरण संरक्षण और क्यों है यह आवश्यक

प्रकृति की पुकार

Poem on World Environment Day in Hindi की श्रेणी में पांचवी कविता “प्रकृति की पुकार” है, जो एक स्वलिखित कविता है। यह कविता कुछ इस प्रकार हैं:

“सुनों! सुनों! वसुधा के लाल
सुनों जरा न करो सवाल
पर्दा हटाकर अहंकार का,
देखों दुनिया का ये हाल
हवा-पानी तुमने दूषित किया है
वृक्षों को काटकर पाप किया है
क्या ख़ाक किया खुद का विस्तार
तुमसे ही हुआ पीड़ित संसार

था कहाँ कठिन जो ठाना होता
प्रकृति को माई माना होता
पर्यावरण भी सुरक्षित रहता
जो इसके महत्व को जाना होता
जीवन बन जाएगा खुशहाल
जीवनशैली में जो आए सुधार
प्रकृति की पीड़ाओं को समझकर
आओ इसका करे उपचार

निज मानवता को जगाकर तुम
ज़रा सुनो ये प्रकृति की पुकार
पर्यावरण को दूषित करने से,
कहाँ ही होगा मानव का उद्धार...”

-मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें : लोहड़ी पर कविताएं पढ़कर करें इस पर्व का भव्य स्वागत!

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व पर्यावरण दिवसकब और क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस
प्रदुषण पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंधपर्यावरण और हम पर निबंध
पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण की पैरवी करने वाले प्रदूषण पर नारे
छात्रों के लिए पर्यावरण पर 10 लाइनविश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध विश्व पर्यावरण दिवस पर अनमोल विचार 
विश्व पर्यावरण दिवस पर शायरीविश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन
पर्यावरण के बारे में कितना जानते हैं आप?भारत में पर्यावरण आंदोलन 
पर्यावरण विज्ञान क्या है और यह कोर्स कैसे करें विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आप Poem on World Environment Day in Hindi पढ़ पाएंगे, विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही यह ब्लॉग आपको इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव भी लगा होगा। इसी प्रकार की अन्य कविताएं पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*