World Environment Day Quotes in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस, एक ऐसा दिन है जिसको पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन को प्रत्येक वर्ष विश्व के लगभग 143 देशों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। पहली बार इस दिन को 5 जून 1973 में मनाया गया था, जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मुख्यतः समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, सतत विकास और वन्यजीव अपराध जैसे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर समाज में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इसलिए इस लेख में आपके लिए World Environment Day Quotes in Hindi दिए गए हैं, जो पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। Quotes on World Environment Day in Hindi को अंत तक पढ़ने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
This Blog Includes:
World Environment Day Quotes in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आपको विश्व पर्यावरण दिवस पर सुविचार (World Environment Day Quotes in Hindi) पढ़ने का अवसर मिलेगा। World Environment Day Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:
- पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हर मानव की होनी चाहिए, क्योंकि इसी पर हमारा जीवन निर्भर है।
- पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता का होना ही अच्छे दिनों के आने की आहट है।
- पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ही मानव जीवन को सुखद बनाया जा सकता है।
- मानव का पर्यावरण से बेहतर कोई दोस्त नहीं हो सकता, क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार बनता है।
- जो बीज आज बोओगे, वही कल छांव बनेंगे। इसलिए याद रखें हर एक पौधा हमारे अच्छे भविष्य की आधारशिला है।
- स्वच्छ हवा और शुद्ध जल पर ही केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इनका संरक्षण करना भी हमारा पहला कर्तव्य है।
- जब तक पेड़ हैं, तब तक जीवन है – इन्हें काटना नहीं, बचाना सीखिए।
- पर्यावरण को बचाने की लड़ाई घर से शुरू होती है। जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और वृक्षारोपण इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है।
- प्रकृति हमें जीवन देती है, लेकिन बदले में वह हमसे सम्मान और संतुलन चाहती है।
- पर्यावरण के सुरक्षित होने से ही मानव जीवन में खुशहाली आ सकती है।
यह भी पढ़ें : नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरी
Quotes on World Environment Day in Hindi
यहाँ आपके लिए Quotes on World Environment Day in Hindi दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं। Quotes on World Environment Day in Hindi इस प्रकार हैं –
- पर्यावरण हमारा जीवनदाता है, इसका संरक्षण हमारा सबसे पहला धर्म है।
- पेड़ हमें ऑक्सीजन के साथ-साथ छाया और जीवन की उम्मीद भी देते हैं।
- प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है, इसकी रक्षा करें तभी सच्चा विकास संभव होता है।
- जो धरती को मां कहते हैं, उन्हें पर्यावरण की रक्षा भी करनी चाहिए।
- विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। यह चेतना हमें समय पर जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- हर पेड़ एक जीवन है, इनकी कद्र करना ही हमारा मानव धर्म है।
- अगर आने वाली पीढ़ी को सांस लेनी है, तो आज की पीढ़ी को हरियाली और पर्यावरण का संरक्षण करना होगा।
- पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
- प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया, अब हमारी बारी है उसे कुछ लौटाने की।
- जब तक नदियां बहती रहेंगी, धरती मुस्कुराती और सभ्यताएं खिलखिलाती रहेंगी।
Thought of The Day on Environment in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आपको पर्यावरण पर आज का सुविचार (Thought of The Day on Environment in Hindi) पढ़ने का अवसर मिलेगा। World Environment Day Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:
- “पर्यावरण है तो जीवन है, पर्यावरण के बिना तो जीवन आधारविहीन है।”
- “पृथ्वी की सुंदरता का महत्व जाने बिना पर्यावरण को दूषित करने पर मानव जाति का पतन निश्चित है।”
- “पर्यावरण को दूषित होने से बचाने पर हम अपने बेहतर भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।”
- “पर्यावरण ही है जो मानव का बौद्धिक और शारीरिक विकास करता है, प्रकृति के महत्व को जानकार हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को संगठित करना चाहिए।”
- विकास तब तक ही सार्थक है, जब तक वह पर्यावरण के साथ सामंजस्य रखे।
- पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े कदम नहीं, बल्कि इसके लिए छोटे-छोटे अच्छे निर्णय लेना भी काफी हैं।
- प्लास्टिक का त्याग करें, कपड़े या जूट का झोला अपनाएं – फिर आप देखंगे कि यही बदलाव की शुरुआत आपका जीवन सुखद बना सकता है।
- “स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित पर्यावरण ही हमारा कल्याण करता है।”
यह भी पढ़ें : हर साल 1 जून को क्यों मनाया जाता है यह दिन? जानिए कैसे हुई इसकी शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आपको पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को संगठित करने वाले संदेशों को अवश्य पढ़ना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश भेजकर आप अपने परिजनों और शुभचिंतकों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश कुछ इस प्रकार हैं:
- “प्रकृति से मिले हर अनमोल संसाधान का संरक्षण ही हमारी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।”
- “आओ मिलकर आवाज़ उठाएं, अपने पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं।”
- “पर्यावरण बचाएंगे, हम जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।”
- “हमारी की गई एक छोटी सी कोशिश भी समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेगी।”
- “आओ प्रकृति का सम्मान करें, हम सभ्य समाज की पहचान बनें।”
यह भी पढ़ें : सफलता पर आधारित प्रेरक विचार, जो आपको प्रेरणा से भर देंगे!
पर्यावरण पर महान हस्तियों के विचार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आपको पर्यावरण पर महान हस्तियों के विचार भी पढ़ने को मिल जाएंगे। World Environment Day Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:
- “प्रकृति मनुष्य की शिक्षिका है।” – स्वामी विवेकानंद
- “पृथ्वी पर्याप्त है मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए, लेकिन लालच मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।” – महात्मा गाँधी
- “जो प्रकृति से प्यार करता है वो मानवता से भी प्यार करता है।” – रवीन्द्रनाथ टैगोर
- “पर्यावरण को नष्ट करना अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है।” – डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
- “पर्यावरण की रक्षा करना सिर्फ एक नैतिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व के लिए भी आवश्यक है।” – दलाई लामा
- “हमारे पास जीने के लिए सिर्फ एक ग्रह है, इसका ख्याल रखें।” – स्टीफन हॉकिंग
- “पर्यावरण सब कुछ है जो मैं नहीं हूं।” – अल्बर्ट आइंस्टाईन
- “हम पृथ्वी को विरासत में अपने पूर्वजों से नहीं, बल्कि इसे उधार में अपने बच्चों से लेते हैं।” -मेधा पाटेकर
यह भी पढ़ें : पढ़िए बिपिन चंद्र पाल के प्रेरक कथन, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे!
पर्यावरण पर दो लाइन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आपको पर्यावरण पर दो लाइन भी पढ़ने को मिल जाएंगे। पर्यावरण पर दो लाइन समाज को इसके संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास करेंगी। World Environment Day Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:
- “सारी सीमाओं से परे जाकर विश्व को संगठित होना चाहिए,
ताकि हम पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से प्रकृति माँ को उचित सम्मान दे सकें।”
- “अपनी जीवनशैली को सुधारकर,
आप पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।”
- “दूषित पर्यावरण के साथ या प्रकृति को पीड़ा पहुंचाकर
मानव का कोई उद्धार नहीं होता, होता है तो केवल पतन-एक विनाशकारी पतन।”
- “जिस प्रकार जागरूक समाज, समृद्धि का आधार बनता है
ठीक उसी प्रकार जागरूक मानव भी पर्यावरण संरक्षण में अपने प्रयासों का विस्तार करता है।” - “पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन की बात नहीं,
बल्कि एक सतत प्रयास होना चाहिए।”
यह भी देखें : धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन
सम्बंधित आर्टिकल्स
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर World Environment Day Quotes in Hindi को पढ़ने का अवसर मिला होगा, जिनका उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है, उपरोक्त विचार स्वलिखित हैं। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।