19 दिसंबर को मिली थी आजादी, फिर भी 30 मई को क्यों मनाया जाता है गोवा स्थापना दिवस?

1 minute read
गोवा स्थापना दिवस

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक खूबसूरत राज्य गोवा इस साल अपना 37वां राज्य बनने का जश्न मनाएगा। 1976 में गोवा विधानसभा ने गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव जारी किया था और इसे बाद में 30 मई 1987 को मान्यता दी गई थी। जब गोवा को पूर्ण दर्जा मिला था तो यह भारत का 25वां राज्य बन गया था। उसके बाद से इस दिन को ‘गोवा राज्यत्व दिवस’ भी कहा जाने लगा। इस ब्लॉग में हम गोवा स्थापना दिवस के बारे में जानेंगे।

गोवा स्थापना दिवस के बारे में

गोवा स्थापना दिवस हर साल मई के महीने में मनाया जाता है। 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। भारत की आजादी के 14 साल बाद भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन रहा और 19 दिसंबर 1961 को आजाद हुआ। हालांकि, मई का वह दिन ऐतिहासिक घटना थी जब गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और दमन और दीव को एक राज्य बनाया गया। 

यह भी पढ़ें : June Important Days : यहाँ देखिए जून 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

गोवा स्थापना दिवस का इतिहास क्या है?

गोवा स्थापना दिवस का इतिहास यहाँ बताया गया है-

  • गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है और अपने सुंदर समुद्र तटों और शानदार इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। 1961 में भारत का हिस्सा बनने से पहले यह वास्तव में लंबे समय तक पुर्तगाल का था, जिसने लगभग 450 वर्षों तक गोवा में शाशन किया था। 
  • 1947 में भारत को ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता मिलने के बाद, लोगों ने पुर्तगालियों से गोवा छोड़ने के लिए कहा, लेकिन पुर्तगालियों ने मना कर दिया। इसलिए 1961 में, भारत ने ऑपरेशन विजय के माध्यम से गोवा और दमन और दीव पर नियंत्रण वापस ले लिया।
  • जब गोवा आधिकारिक तौर पर अपना राज्य बन गया, तो उसके बाद गोवा में चुनाव हुए और 20 दिसंबर 1962 को इन चुनावों के माध्यम से श्री दयानंद भंडारकर को गोवा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। 
  • गोवा को महाराष्ट्र के साथ जोड़ने की भी बात चल रही थी, क्योंकि गोवा महाराष्ट्र का पड़ोसी राज्य था, जिसके बाद साल 1967 में एक जनमत संग्रह हुआ और गोवा के लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश बने रहने का फैसला लिया।
  • बाद में 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और इस तरह गोवा भारत गणराज्य का 25वां राज्य बन गया।

गोवा स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?

हर साल 30 मई को गोवा स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह वह दिन है जब गोवा को दमन और दीव से अलग राज्य घोषित किया गया था। यह वर्ष 1987 में हुआ था और तभी से इस दिन को ‘गोवा राज्यत्व दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Goa gk in Hindi: गोवा पर आधारित जीके के महत्वपूर्ण क्वेश्चंस

गोवा स्थापना दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

1987 में गोवा आधिकारिक तौर पर 25वें राज्य के रूप में भारत का हिस्सा बन गया। 1961 तक गोवा पुर्तगाल का हिस्सा था, उसके बाद 19 दिसंबर 1961 को यह पुर्तगाली शासन से आजाद हो गया। इसी के चलते हर साल 30 मई को गोवा के अलग राज्य बनने की ख़ुशी में गोवा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 

26 साल प्रतीक्षा के बाद गोवा बना भारत का 25वां स्वतंत्र राज्य

गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराने के बाद यह तय करने के लिए संघर्ष हुआ कि क्या इसे महाराष्ट्र का हिस्सा बनना चाहिए। गोवा के लोगों ने इसे अपना क्षेत्र बनाए रखने के लिए मतदान किया। 1960 में गोवा एक स्वतंत्र राज्य बन गया, जिसके बाद अंत में गोवा आधिकारिक तौर पर भारत का 25वां राज्य बन गया, जिसकी राजधानी पणजी और आधिकारिक भाषा कोकणी थी।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या था ऑपरेशन विजय और इसके इतिहास, महत्व के बारे में कुछ खास बातें 

गोवा मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी

गोवा मुक्ति के स्वतंत्रता सेनानियों का विवरण इस प्रकार है:

  • राम मनोहर लोहिया
  • विश्वनाथ लवंडे
  • नारायण हरि नाइक
  • दत्तात्रय देशपांडे
  • प्रभाकर सिनारी
  • मोहन रानाडे

यह भी पढ़ें : Facts About Goa in Hindi : जानिए देश के सबसे छोटे राज्य ‘गोवा’ से जुड़े अनोखे तथ्य 

गोवा स्थापना दिवस से जुड़े तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार गोवा स्थापना दिवस से जुड़े तथ्य यहाँ दिए गए हैं-

  • गोवा देश का सबसे छोटा राज्य है। 
  • वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार गोवा की जनसँख्या 15.78 लाख है।
  • गोवा में सबसे अधिक उगाया जाने वाला अनाज चावल है।
  • गोवा में दो दिन यानी 15 अगस्त और 19 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 
  • पुर्तगालियों ने यहां 450 साल तक शासन किया था। 
  • देश का पहला मेडिकल स्कूल गोवा की राजधानी पणजी में स्थित है। 
  • गोवा के चारों ओर 150 से अधिक द्वीप हैं। 
  • जब पुर्तगाली पहली बार भारत आए, तो वे अपने साथ देश की पहली प्रिंटिंग प्रेस और मिशनरीज़ लेकर आए।
  • कोंकणी गोवा की मुख्य भाषा है। 
  • गोवा का राज्य पक्षी फ्लेम-थ्रोटेड बुलबुल है। 
  • गोवा, मिनरल ओर एक्सपोर्ट्स में सबसे अधिक है। 
  • गोवा को बीच कैपिटल ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है। 

                                                   सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
विश्व कार्टूनिस्ट दिवसविश्व अस्थमा दिवस 
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

FAQs

गोवा में 30 मई को क्या मनाया जाता है?

गोवा में 30 मई को गोवा स्थापना दिवस मनाया जाता है। 

भारत में गोवा कब जोड़ा गया?

19 दिसंबर 1961 

गोवा को आजाद कराने के लिए कौन सा ऑपरेशन चलाया गया था?

गोवा को आज़ाद कराने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया गया। 

गोवा का मुख्य त्यौहार क्या है?

गोवा कार्निवल। 

गोवा की राजधानी क्या है?

पणजी गोवा की राजधानी है। 

गोवा पर किसने शासन किया था?

पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको गोवा स्थापना दिवस से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*