चार्टर्ड अकाउंटेंट क्या है और चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम क्या होता है? 

1 minute read
चार्टर्ड अकाउंटेंट क्या है 

हर कम्पनी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की आवश्यकता होती हैI चार्टर्ड अकाउंटेंट एक बहुत ही हाई प्रोफ़ाइल जॉब होती हैI इसकी परीक्षा को पास करना जितना मुश्किल होता है, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिष्ठा और आय भी उतनी ही अधिक होती हैI यहाँ चार्टर्ड अकाउंटेंट क्या है के साथ साथ चार्टर्ड अकउंटेंट प्रोफ़ाइल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया जा रहा हैI 

चार्टर्ड अकाउंटेंट क्या है? 

चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) एक फाइनेंशियल प्रोफेशनल होता है जो अकाउंटिंग प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए योग्य होता हैI एक चार्टर्ड अकाउंटेंट चार मुख्य क्षेत्रों में काम करता है जिनमें अप्लाइड फाइनेंशियल अकाउंटिंग, फाइनेंशियल अकाउंटिंग और रिपोर्टिंग, अकाउंटिंग मैनेजमेंट और टैक्सेशन शामिल हैं। इसके अलावा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यों में टैक्स फ़ाइल करना और ऑडिट करना भी शामिल होता हैI 

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए स्किल्स की आवश्यकता

एक सफल और अच्छा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए आपके पास कुछ स्किल का होना है जरुरी है, जिनके बारे में निचे बताया गया है:

  • एक चार्टर्ड एकाउंटेंट के पास अच्छी एनालिटिकल स्किल का होना बहुत जरुरी है।
  • सफल सीए में अच्छी वैचारिक समझ होनी चाहिए।
  • अच्छी टीमवर्क स्किल का होना जरुरी है।
  • CA के पास टेक्निकल स्किल होनी चाहिए।
  • कमर्शियल अवेयरनेस होनी चाहिए।
  • लॉ में होने वाले नए बदलाव के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए योग्यता की आवश्यकता

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए आवश्यक योग्यता इस प्रकार हैं:

  • आपने 10वीं के बाद की पढ़ाई कॉमर्स स्ट्रीम से पूरी की हो।
  • 12वीं में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
  • यदि आप 12वीं के बाद CA नहीं करते हैं, तो आप अपनी ग्रेजुएशन के बाद CA के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम क्या होता है? 

एक चार्टेड अकाउंटेंट के कार्य नीचे दिए हैं-

  1. बजट और फाइनेंस मैनेज करना।
  2. फाइनेंसियल ऑडिट करनाा।
  3. व्यापर सम्बन्धी और वित्तीय सलाह प्रदान करना।
  4. एकाउंटिंग रिकॉर्ड को अच्छे से मैनेज करना।
  5. क्लाइंट से संपर्क करना और एनालिसिस लेना।

 सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपकोचार्टर्ड अकाउंटेंट क्या है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*