भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी और उनके बारे में रोचक बातें

1 minute read
भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी

भारत की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी थीं। वह वर्ष 1972 में आईपीएस बनी थीं। भारत में पुलिस अधिकारी का कार्यभार संभालने वाली वह पहली महिला थीं। किरण बेदी ने पद पर रहते हुए कई सशक्त और ऐतिहासिक निर्णय लिए। यहाँ भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी इसके बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

 भारत की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी का संक्षिप्त विवरण 

भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का जन्म वर्ष 1949 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वे कानून का पालन करवाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के लिए जानी जाती थीं। किरण बेदी ने अपने करियर की शुरुआत एक लैक्चरार के रूप में की थी। वे पंजाब के अमृतसर के खालसा कॉलेज फॉर वुमन में साइंस की लैक्चरार थीं। इसके बाद वर्ष 1972 में यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई करके भारत की पहली महिला अधिकारी बनीं। 

आईपीएस अधिकारी से राज्यपाल तक का सफर 

भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी एक सफल पुलिस ऑफिसर होने के साथ साथ एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता भी रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत से सामाजिक कार्य किए हैं। अपनी इसी मुहिम के चलते  वर्ष 2011 में अन्ना हज़ारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़ीं। बाद में आना का संगठन बिखर गया और कुछ लोगों ने अपनी अलग अलग राजनैतिक पार्टियां बना लीं। इसी कारण से किरण बेदी भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। उन्होंने वर्ष 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का चुनाव भी लड़ा लेकिन वे हार गईं। किरण बेदी 28 मई 2016 से 16 फरवरी 2021 तक पुडुचेरी के राज्यपाल के पद पर रहीं। 

 किरण बेदी के बारे में रोचक बातें 

भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी में अब जानिए किरण बेदी के बारे में रोचक बातें :  

  • किरण बेदी वर्ष 1966 में राष्ट्रीय जूनियर टेनिस चैंपियन बनीं थीं। 
  • टेनिस खेलते समय उनके लंबे बाल उनके खेल में बाधा बनते थे उन्होंने अपने बाल ही कटवा दिए थे।  
  • एक रिश्तेदार की शादी में दहेज देखकर किरण बेदी बिना कुछ खाए-पिए वहां से लौट आई थीं। 
  • एक बार स्कूल में इनकी बहन के साथ छेड़खानी करने वाले लड़के को इन्होने सबके सामने पीटा था।  
  • किरण बेदी की मुलाक़ात अपने पति से टेनिस कोर्ट में हुई थी। 
  • उन्होंने अपने पति से एक शिवालय में बड़ी ही सादगी से शादी की थी। 
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए एक बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गाड़ी भी गलत पार्किंग में खड़ी होने के कारण क्रेन से उठवा ली थी। 
  • उनकी इस तरह की सख्त कार्रवाई को देखते हुए लोगों ने उनका नाम क्रेन बेदी रख दिया था। 
  • किरण बेदी के जीवन पर एक ऑस्ट्रेलियन फिल्म निर्माता ने “यस मैडम सर” नाम से फिल्म भी बनाई है। 
  •  किरण बेदी को शौर्य पुरस्कार, ‘एशिया का नोबेल पुरस्कार’ कहा जाने वाला ‘रमन मैग्सेसे पुरस्कार’ के अलावा और भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 

एक रिश्तेदार की शादी में दहेज देखकर किरण बिना कुछ खाए-पिए वहां से लौट आई 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*