जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है

मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत ही लाभकारी है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति प्रदान करता है। योग के फायदों की बात करें तो इससे तनाव, शरीर के दर्द और एंजाइटी जैसी दिक्कतों से भी राहत मिल जाती है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है के बारे में जानेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

भारत समेत दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करता है। साथ ही योग से लोगों में फ्लेक्सिबिलिटी, स्ट्रेंथ और बैलेंस बेहतर होता है और इमोशनल व आध्यातमिक तौर पर भी मन-मस्तिष्ट को इसके फायदे मिलते हैं।

भारत में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया था?

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की पहल की थी। साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूनाइटेड नेशन ने स्वीकार किया और दुनिया भर में पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। तभी से लेकर आज तक विश्वभर में हर साल 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 थीम 

किसी भी दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। ऐसे ही हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए भी एक खास थीम तय की जाती है, जिसके लिए इस साल यानी 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम  ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ (Yoga for Women Empowerment) रखी गई है।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध
योग पर निबंधयोग क्या है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण योगासन क्या है और योगासन के प्रकार
योगाभ्यास से मिलेंगे यह सभी लाभयोग दिवस कोट्स
21 जून के दिन ही क्यों मनाया जाता है योग दिवसयोग पर स्लोगन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं सूर्य नमस्कार और इसके फायदे
योग का महत्वयोग दिवस क्यों मनाया जाता है
योग दिवस के अवसर पर भेजें ये संदेशयोग की महिमा बताती कविताएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित प्रश्न-उत्तर

FAQ

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया?

21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है, उत्तरी गोलार्ध पर सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है, जिसकी वजह से ये सबसे लंबा दिन होता है। इस वजह से इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत किसने की?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने एक समर्पित योग दिवस का विचार प्रस्तावित किया था। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर सहमति व्यक्त की।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अंतराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*