भारत में हर साल 26 जनवरी को पूरी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, इस दिन पूरे देश में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया जाता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए देशभर में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता हैं, जिसकी शुरुआत झंडा फहराने से की जाती है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 की सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे के बीच झंडा फहराया जाएगा, जिसके बाद देशभर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। झंडा फहराने से लेकर इसके संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेंगी। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 जनवरी को झंडा कितने बजे फहराया जाता है? (26 January Ko Jhanda Kitne Baje Fahraya Jata Hai) जानेंगे।
26 जनवरी को झंडा कितने बजे फहराया जाता है?
इस वर्ष 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा झंडा फहराया जाएगा, जिसका समय लगभग 8:00 बजे से 9:30 बजे तक का होता है। इसके बाद कर्तव्य पथ पर भारतीय समयानुसार प्रातः 10:30 बजे से भारतीय सैनिकों की परेड प्रारंभ होगी। इसके साथ ही इस परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी देखने को मिलती है, जिसमें कर्तव्यपथ पर निकलने वाली झाकियां भारत के हर राज्य की संस्कृति और विकास का प्रदर्शन करती हैं।
यह भी पढ़ें – 26 जनवरी को झंडा कौन फहराता है?
FAQs
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस का जश्न उद्घाटन समारोह और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू होता है, उसके बाद ध्वजारोहण और सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती हैं।
पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में नई दिल्ली में मनाया गया था।
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है, इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाता है। इसके साथ ही 21 तोपों की सलामी दी जाती है। यह प्रक्रिया गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य हिस्सा होती है।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा झंडा फहराया जाएगा।
संबंधित आर्टिकल
- गणतंत्रता दिवस पर कविता
- गणतंत्र दिवस पर शायरी
- गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश!
- गणतंत्र दिवस के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के अनमोल विचार
- राष्ट्र ध्वज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- भारतीय ध्वजारोहण के नियम
उम्मीद है अब आप जीके में आने वाले इस सवाल जो कि 26 जनवरी को झंडा कितने बजे फहराया जाता है? (26 January Ko Jhanda Kitne Baje Fahraya Jata Hai) का जवाब जान गए हैं। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।