Today’s Current Affairs in Hindi | 27 फरवरी 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 27 February 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 27 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज मनाया जाएगा “विश्व एनजीओ दिवस”

  • हर वर्ष 27 फरवरी को दुनियाभर में विश्व एनजीओ दिवस(World NGO Day 2025) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर के गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रयासों को पहचानना और उनके योगदान को सम्मान देना है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगी

  • यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) 27 फरवरी से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। श्रीमती लेयेन की यह तीसरी भारत यात्रा होगी। 
  • वे 27 फरवरी को केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर से मुलाकात करेंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 28 फरवरी को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

मौसम विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 
  • वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बिजली गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 फरवरी की सुबह गुजरात के केवडिया में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु स्मारक के प्रमुख स्‍थलों के साथ-साथ एकता नगर परिसर का भी दौरा करेंगी।

दिल्ली विधानसभा में आज उपाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली विधानसभा में आज 27 फरवरी को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

महाशिवरात्रि के स्नान के साथ संपन्न हुआ महाकुंभ 2025 

  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्‍नान के साथ समाप्त हो गया है। 45 दिन के इस आध्यात्मिक महाकुंभ में लगभग 67 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई हैं।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज 27 फरवरी को मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे।

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड आज नई दिल्‍ली में प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा

  • भारतीय पशु कल्याण बोर्ड आज 27 फरवरी को नई दिल्‍ली में प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा। बताना चाहेंगे इस समारोह में पशु कल्याण और संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रसिद्ध गुजराती कवि अनिल जोशी का 84 वर्ष की आयु में हुआ निधन 

  • प्रसिद्ध गुजराती कवि अनिल जोशी (Anil Joshi) का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

भारतीय सेना ने 223 ACADA प्रणालियों की खरीद के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए

  • भारतीय सेना ने 223 स्वचालित रासायनिक पदार्थ डिटेक्शन और अलार्म-ACADA प्रणालियों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे आज चेन्नई पहुंचे

  • श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे आज 27 फरवरी को चेन्नई पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन मछुआरों को 13 तथा 23 दिसंबर और 26 जनवरी को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

असम के विभिन्न जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5 

  • असम के मोरीगांव जिले में आज 27 फरवरी की सुबह रिक्टर पैमाने पर 5 तीव्रता का भूकंप आया है। वहीं इसके झटके गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की अमरीका-यूक्रेन खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए 28 फरवरी को व्हाइट हाउस जाएंगे

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की 28 फरवरी को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे और अपने देश के बहुमूल्य खनिजों पर अमरीका को अधिकार देने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी एक समझौता होगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए गोल्ड कार्ड निवेशक वीजा कार्यक्रम की घोषणा की

  • अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धनी अप्रवासियों के लिए मौजूदा EB-5 वीजा की जगह एक नए गोल्ड कार्ड निवेशक वीजा कार्यक्रम की घोषणा की है।

बांग्लादेश में 28 फरवरी को एक नई राजनीतिक पार्टी गठित करेंगे आंदोलनकारी छात्र

  • पिछले साल हिंसक प्रदर्शन के जरिए शेख हसीना की सरकार गिराने वाले छात्र शुक्रवार 28 फरवरी को नई पार्टी बनाने का ऐलान करेंगे।

खेल करंट अफेयर्स

WPL क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स से होगा

  • महिला प्रीमियर लीग-WPL क्रिकेट में, आज 27 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

German Open 2025 के दूसरे दौर में पहुंचे प्रियांशु राजावत, किरण जॉर्ज, रक्षिता रामराज और उन्नति हुडा

  • जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रियांशु राजावत, किरण जॉर्ज, रक्षिता रामराज और उन्नति हुडा पुरुष और महिला एकल प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया 

  • ICC चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 26 फरवरी को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।

27 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. गुवाहाटी में एडवांटेज असम के दूसरे संस्‍करण निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है?

(A) नरेंद्र मोदी 
(B) अमित शाह 
(C) जयंत चौधरी 
(D) पीयूष गोयल 
उत्तर- नरेंद्र मोदी 

2. EPFO कार्यकारी समिति की 112वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की है? 

(A) रमेश कृष्णमूर्ति
(B) मनीषा कुमारी 
(C) तरुण अग्रवाल 
(D) सुमिता डावरा
उत्तर- सुमिता डावरा

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

25 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
24 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
23 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
22 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
21 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
20 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
19 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*