Today’s Current Affairs in Hindi | 31 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 31 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 31 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

31 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री ‘डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर’ पुर्तगाल और इटली की चार दिन की यात्रा पर गए है। 
  2. हाल ही में ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में ‘अफगानिस्तान’ ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया है। 
  3. हाल ही में चौथे पैरा एशियन गेम्स 2023 में ‘चीन’ देश शीर्ष पर रहा है।
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के ‘मेहसाणा जिले’ में 5,900 करोड रूपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया है। 
  5. हाल ही में 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जाएगा।
  6. हाल ही में भारत ने चौथे पैरा एशियन गेम्स 2023 में कुल ‘111 पदक’ जीते हैं।
  7. हाल ही में ‘फेयरवर्क इंडिया रेटिंग 2023’ में ‘बिगबास्केट’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  8. हाल ही के गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी रहे ‘बैजनाथ अग्रवाल’ का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  9. हाल ही में भारत और कजाकिस्तान देश के बीच ‘अभ्यास काजिंद 2023’ शुरू हुआ है।
  10. हाल ही में ‘रिलायंस जियो’ ने देश की पहली सैटेलाइट बेस्ड गीगाबाइट ब्रॉडबैंड सर्विस ‘JioSpaceFiber’ लॉन्च की है।
  11. हाल ही में बांग्लादेश के जलवायु अनुकूलन विज्ञान विशेषज्ञ प्रोफेसर ‘सलीमुल हक’ का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  12. हाल ही में भारत के ‘मिजोरम’ राज्य में कैंसर की दर सबसे अधिक रही है।
  13. हाल ही में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ (USISPF) ने रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन ‘नीता अंबानी’ को परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए 2023 के ‘ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया है।
  14. हाल ही में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कर्नाटक राज्य के ‘बेलगावी’ में महिला बाजार प्रस्तुत किया गया है।
  15. हाल ही में ‘बोलीविया’ में दुनिया का सबसे ऊंचा परमाणु अनुसंधान रिएक्टर स्थापित किया जाएगा।
  16. हाल ही में अमेरिकन-कैनेडियन एक्टर ‘मैथ्यू पेरी’ का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  17. हाल ही में पंजाब राज्य के ‘अमृतसर’ और ‘कपूरथला’ को ऐतिहासिक और घार्मिक पर्यटन महत्व के 30 शहरों में शामिल किया गया है।
  18. हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है।
  19. हाल ही में लोकप्रिय ओडिया संगीत निर्देशक और गीतकार ‘स्वरूप नायक’ का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  20. हाल ही में ‘श्रीनगर’ में भारतीय अर्थशास्त्र के चौथे वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है।

31 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टीम इंडिया के किस पूर्व कप्तान को अपना ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया है?

(A) कपिल देव 
(B) मोहम्मद अजहरुद्दीन
(C) सौरभ गांगुली 
(D) महेंद्र सिंह धोनी
उतर- (D) महेंद्र सिंह धोनी 

2. हाल ही में 15वें ‘जनजातीय युवा कार्यक्रम’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) मुंबई 
(C) बेंगलुरु 
(D) चंडीगढ़ 
उतर- (B) मुंबई 

3. हाल ही में किस राज्य में ‘मेरा हौचोंगबा’ वार्षिक महोत्सव मनाया गया है?

(A) मणिपुर 
(B) नागालैंड 
(C) सिक्किम 
(D) असम 
उतर- (A) मणिपुर 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘CM ग्रिडस योजना’ को लागू करने के लिए URIDA की स्थापना की है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) बिहार 
(C) उतर प्रदेश
(D) राजस्थान 
उतर- (C) उतर प्रदेश 

5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां राष्ट्रीय खेलों के ‘37वें संस्करण’ का उद्घाटन किया है?

(A) कर्नाटक 
(B) गुजरात 
(C) गोवा 
(D) महाराष्ट्र 
उतर- (C) गोवा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*