Today’s Current Affairs in Hindi | 2 फरवरी 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 2 February 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 2 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज मनाया जाएगा विश्व आर्द्रभूमि दिवस

  • प्रतिवर्ष 2 फरवरी को दुनियाभर मेंविश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) मनाया जाता है।
  • आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन लोगों और हमारे ग्रह के लिए आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।

2 फरवरी से राष्‍ट्रपति भवन का ‘अमृत उद्यान’ आम जनता के लिए खुल जाएगा

  • राष्‍ट्रपति भवन का अमृत उद्यान रविवार यानी 2 फरवरी को आम जनता के लिए खुल जाएगा। यह उद्यान सोमवार को छोडकर बाकी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। 
  • बताना चाहेंगे उद्यान में प्रवेश प्रेसिडेंट एस्‍टेट के द्वार संख्‍या 35 से होगा। उद्यान में प्रवेश नि:शुल्‍क है। वहीं प्रवेश के लिए पोर्टल पर भी बुकिंग की जा सकती है।

ऋद्धिनाम साहा ने क्रिकेट के सभी फॉर्म्स से लिया संन्यास 

  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने क्रिकेट के सभी फॉर्म्स से संन्यास लेने की घोषणा की है। 
  • बताना चाहेंगे ऋद्धिमान साहा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट दिसंबर 2021 में और आखिरी वनडे नवंबर 2014  में खेला था। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में लगभग 1 करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता वोट डालेंगे

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में लगभग एक करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता वोट डालेंगे।
  • बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 13,760 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में 59 भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा

  • 7 से 14 फरवरी तक चीन के हर्बिन में आयोजित होने जा रहे 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में 59 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 
  • इसके अतिरिक्‍त, 29 अधिकारियों का दल भी चीन जाएगा।

स्विटजरलैंड सरकार ने तीन देशों के लिए विकास सहायता कार्यक्रम खत्‍म करने का फैसला किया 

  • हाल ही में स्विटजरलैंड सरकार ने बांग्‍लादेश, अल्‍बानिया और जाम्बिया के लिए विकास सहायता कार्यक्रम खत्‍म करने का फैसला किया है।

यूरोपियन आउटडोर चैंपियनशिप में भारत के ‘तेजस शिरसे’ ने जीता रजत पदक

  • भारत के तेजस शिरसे (Tejas Shirse) ने फ्रांस में यूरोपियन आउटडोर चैंपियनशिप में पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 7.64 सेकेंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब 57 करोड़ डॉलर बढ़कर 629 अरब 55 करोड़ डॉलर हुआ

  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जनवरी को समाप्‍त सप्‍ताह में पांच अरब 57 करोड डॉलर बढ़कर 629 अरब 55 करोड़ डॉलर हो गया है। 
  • वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया-RBI के आंकडे के अनुसार 17 जनवरी को समाप्‍त सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1 अरब 80 करोड़ डॉलर घटकर 623 अरब 98 करोड़ डॉलर रह गया था।

केंद्र ने सुशासन संशोधन नियम, 2025 के लिए आधार प्रमाणीकरण को अधिसूचित किया

  • केंद्र सरकार ने सुशासन (सामाजिक कल्याण, नवाचार, ज्ञान) संशोधन नियम, 2025 के लिए आधार प्रमाणीकरण को अधिसूचित किया है।
  • अब संशोधित नियमों से लोग ई-कॉमर्स, यात्रा, पर्यटन, आतिथ्य और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में कई नई सेवाओं का निर्बाध रूप से लाभ उठा सकेंगे।

महाराष्‍ट्र में शुरू हुआ माघी गणेश उत्‍सव

  • महाराष्‍ट्र में शनिवार यानी 1 फरवरी से ‘माघी गणेश उत्‍सव’ (Maghi Ganesh Jayanti 2025) शुरू हुआ है। 
  • बताना चाहेंगे माघी गणेश उत्‍सव 11 फरवरी तक चलेगा।

राज्य भंडारण निगम उत्तराखंड के पांच जिलों में 40 हजार मिट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण करेगा

  • राज्य भण्डारण निगम उत्तराखंड के पांच जिलों में आधुनिक सुविधाओं के साथ 40 हजार मिट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण करेगा।

2 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. विश्व पुस्तक मेला-2025 (World Book Fair 2025) कहाँ शुरू हुआ है? 

(A) मध्य प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) दिल्ली 
(D) पश्चिम बंगाल 
उत्तर- दिल्ली 

2. हाल ही में केंद्र सरकार ने कितने नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है?

(A) चार 
(B) पांच 
(C) सात
(D) दस 
उत्तर- चार 

3. हाल ही में श्वसन-संक्रमण के 1 लाख 33 हजार 635 मामले किस देश में दर्ज किए गए हैं?

(A) ईरान 
(B) युगांडा
(C) रोमानिया 
(D) अफगानिस्तान 
उत्तर- रोमानिया 

4. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-BCCI द्वारा किस पूर्व क्रिकेटर को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार’ से सम्मानित किया गया है?

(A) फारूख इंजीनियर
(B) सचिन तेंदुलकर
(C) रवि शास्‍त्री
(D) राहुल द्रविड़  
उत्तर- सचिन तेंदुलकर

5. चंडीगढ़ मेयर चुनाव किसने जीता है? 

(A) हरप्रीत कौर बबला
(B) प्रेमलता
(C) अंजना शर्मा  
(D) सुनीता कुमारी 
उत्तर- हरप्रीत कौर बबला

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

1 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
31 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
30 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
29 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
28 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
27 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
26 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
25 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*