Today’s Current Affairs in Hindi | 19 जनवरी 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 19 January 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 19 जनवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज का करंट अफेयर्स हिंदी में – Current Affairs Today in Hindi

  1. भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में हर वर्ष 19 जनवरी को ‘कोकबोरोक दिवस’ (Kokborok Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन त्रिपुरा की आधिकारिक भाषा कोकबोरोक को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 
  2. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (National Disaster Response Force) का 19 जनवरी को 19वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। NDRF की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। 
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 19 जनवरी को आकाशवाणी पर मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 118वीं कडी होगी।
  4. हाल ही में इजराइल की कैबिनेट ने हमास के साथ गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते को मंजूरी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह समझौता रविवार से लागू होगा। 
  5. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। वहीं सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। 
  6. हाल ही में केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली में ‘सोलर मोबाइल वैन ट्रेनिंग यूनिट्स’ का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। 
  7. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 18 जनवरी को कठुआ के खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का वर्चुअल उद्घाटन किया है। 

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

  1. गुगल और बोस्‍टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मोबिलिटी उद्योग के वर्ष 2030 तक दोगुना होने और 600 अरब अमरीकी डॉलर को पार करने की संभावना है। 
  2. गजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता रविवार 19 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा। इससे पहले इजरायल की सुरक्षा-कैबिनेट ने हमास के साथ बंधकों की रिहाई और युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दी है। 
  3. रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने मॉस्‍को में द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक नए व्‍यापक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।
  4. श्रीलंका में जाफना के सांस्कृतिक केंद्र का नाम बदलकर ‘तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र‘ रखने की घोषणा की गई है। वहीं यह निर्णय महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि तथा उनके सम्‍मान में लिया गया है। 

खेल करंट अफेयर्स

  1. खो-खो विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में आज 19 जनवरी को उनका मुकाबला नेपाल से होगा। 
  2. ICC अंडर-19 महिला T20 क्रिकेट विश्व कप में 19 जनवरी को भारत का पहला मुकाबला वेस्‍टइंडीज से होगा।

19 जनवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. भारत में अमरीका के नए वाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन कहां किया गया है?

(A) चेन्नई 
(B) बेंगलुरु 
(C) मुंबई 
(D) अहमदाबाद 
उत्तर- बेंगलुरु 

2. राष्ट्रीय विज्ञान ड्रामा महोत्सव 2024-25 का आयोजन कहां किया गया है?

(A) पटना 
(B) भोपाल 
(C) नई दिल्ली 
(D) लखनऊ 
उत्तर- नई दिल्ली 

3. अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष-IMF ने अगले दो वित्त वर्षों 2025-26 और 2026-27 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है?

(A) 6.5 % 
(B) 6.8 %
(C) 7.1 % 
(D) 7.3 % 
उत्तर- 6.5 %  

4. हाल ही में चीन ने जिउकुआन सेटेलाइट लांच सेंटर से किस देश के उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है? 

(A) बांग्लादेश 
(B) पाकिस्तान 
(C)अज़रबैजान 
(D) साइप्रस 
उत्तर- पाकिस्तान 

5. हाल ही में ‘संचार साथी ऐप’ किसने लॉन्च किया है?  

(A) ज्योतिरादित्य सिंधिया
(B) मनोहर लाल खट्टर
(C) पीयूष गोयल
(D) अनुप्रिया पटेल  
उत्तर- ज्योतिरादित्य सिंधिया

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

18 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
17 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
16 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
15 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
14 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
13 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
12 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
11 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
10 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
09 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
08 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
07 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
06 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
05 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
04 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
03 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
02 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

2 comments
    1. शुभम जी आपका धन्यवाद, रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए इस लिंक current-affairs-in-hindi पर क्लिक करें।

    1. शुभम जी आपका धन्यवाद, रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए इस लिंक current-affairs-in-hindi पर क्लिक करें।