Today’s Current Affairs in Hindi | 28 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 28 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

28 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. आज यानी 28 जुलाई को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में 27 जुलाई को ‘CRPF’ का 85वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
  3. हाल ही में मुंबई के ‘बायकुला रेलवे स्टेशन’ को यूनेस्को का सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार मिला है।
  4. हाल ही में ‘इजरायल’ देश की पालियामेंट ने अपने देश में न्यायपालिका के अधिकार छीनने का बिल पास किया है।
  5. हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार और ANI के संस्थापक ‘प्रेम प्रकाश’ को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  6. हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में ‘हेली समिट 2023’ का उद्घाटन किया है। 
  7. हाल ही में ‘प्रभात कुमार’ को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है।
  8. हाल ही में कंबोडिया के प्रधानमंत्री ‘हुन सेन’ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  9. हाल ही में जापान के विदेश मंत्री ‘हयाशी योशिमासा’ भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए है।
  10. हाल ही में ‘नाइजर’ ने तख्ता पलट कर राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को पद से हटा दिया है।
  11. हाल ही में ‘टीवी नरेंद्रन’ ने टाटा स्टील के MD और CEO के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  12. हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य सरकार डॉक्टरों की रिटायरमेंट की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करेगी।
  13. हाल ही में ‘फांगनोन कोन्याक’ राज्यसभा में अध्यक्षता करने वाली नागालैंड की पहली महिला सदस्य है।
  14. हाल ही में नागालैंड को आधिकारिक तौर पर ‘लम्पी स्किन डिजीज पॉजिटिव’ राज्य घोषित किया गया है।
  15. हाल ही में ‘डॉ. थानी अल जायोदी’ को WTO के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  16. हाल ही में कमलजीत ने ‘ISSF जूनियर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप 2023’ में गोल्ड मेडल जीता है। 
  17. हाल ही में ‘BRICS शहरीकरण फोरम’ का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया जाएगा।
  18. हाल ही में मशहूर पंजाबी गायक ‘सुरिंदर शिंदा’ का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  19. हाल ही में ‘रूस’ ने लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लगाया है।
  20. हाल ही में पंजाब राज्य सरकार ने ‘BCElPL’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

28 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश ने ‘ICC डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता है?

(A) भारत 
(B) श्रीलंका 
(C) नामीबिया
(D) बांग्लादेश
उत्तर- (C) नामीबिया

2. हाल ही में कौनसा राज्य विश्व की सबसे बड़ी ‘राष्ट्रीय पुरुष प्रतियोगिता’ की मेजबानी करेगा?

(A) गोवा 
(B) पंजाब 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) तमिलनाडु 
उत्तर- (A) गोवा 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘अश्वमेघ देवी’ को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है?

(A) झारखंड 
(B) बिहार 
(C) ओडिशा 
(D) त्रिपुरा
उत्तर- (B) बिहार 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार में ‘औधोगिक सुरक्षा बल’ का गठन किया जाएगा?

(A) गुजरात 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) मणिपुर 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (D) राजस्थान 

5. हाल ही में ‘स्बरबैंक’ कहाँ सूचना प्रोधोगिकी केंद्र स्थापित करेगा?

(A) नई दिल्ली 
(B) मुंबई 
(C) बेंगलुरु 
(D) जयपुर 
उत्तर- (C) बेंगलुरु 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*