Today’s Current Affairs in Hindi | 05 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 05 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 05 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

05 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने नई दिल्ली में राजघाट पर ‘महात्मा गांधी’ की प्रतिमा का अनावरण किया है।
  2. हाल ही में इसरो वैज्ञानिक और चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय इसके काउंटडाउन को आवाज़ देने वाली ‘एन वलारमथी’ का निधन हो गया है।
  3. हाल ही में ‘मोहन बागान सुपर जॉइंट’ ने 132वां डूरंड कप 2023 का खिताब जीता है।
  4. हाल ही में Paytm ने अपना नया इनवोवेशन ‘कार्ड साउंडबॉक्स’ लॉन्च किया है।
  5. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य में ‘अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है।
  6. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य में ‘काठमांडू-कलिंग साहित्य महोत्सव’ का आयोजन किया गया है।
  7. हाल ही में ‘उतराखंड’ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्ट समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च की है।
  8. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया देश अपने संविधान में देश के मूल निवासियों को मान्यता देने के लिए ‘जनमत संग्रह’ कराने जा रहा है।
  9. हाल ही में तमिल अभिनेता और हास्य कलाकार ‘आर. एस शिवाजी’ का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  10. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य ने ‘श्री रामराजा लोक’ की आधारशिला रखी गई है।
  11. हाल ही ‘दीपक गुप्ता’ को कोटक महिंद्रा बैंक का नया CEO नियुक्ति किया गया है।
  12. हाल ही में ‘असम’ राज्य सरकार बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य विधानसभा में विधेयक पारित करेगी।
  13. हाल ही में भारतीय टीम ने पांच खिलाड़ियों वाला ‘5-A साइड हॉकी एशिया कप 2023’ का खिताब जीता है।
  14. हाल ही में जिम्बाब्वे देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ‘हीथ स्ट्रीक’ का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  15. हाल ही में अभिनेता ‘आर माधवन’ को भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन संस्थान और गवर्निंग कॉउंसिल का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  16. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का सम्मान दिया है।
  17. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री घर्मेंद्र प्रधान ने ‘लेट्स मूव फॉरवर्ड’ नामक कॉमिक पुस्तक जारी की है। 
  18. हाल ही में भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ‘मनीष देसाई’ ने PIB के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है। 
  19. हाल ही में ‘डॉ वसुधा गुप्ता’ ने आकाशवाणी एवं समाचार सेवा प्रभाग में प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।
  20. हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख़ में पहली बार पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता ‘क्लाइमेट फुटबॉल कप 2023’ शुरू हुई है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 5 September – शिक्षक दिवस के अलावा अन्य घटनाओं का जानें इतिहास

05 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में वर्ष 2023 का दूसरा ‘नौसेना कमांडर्स सम्मेलन’ कहाँ शुरू हुआ है?

(A) नई दिल्ली 
(B) जयपुर
(C) पुणे
(D) कटक
उत्तर- (A) नई दिल्ली 

2. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने सप्ताह के हर मंगलवार को ‘कार फ्री डे’ की घोषणा की है?

(A) पंजाब  
(B) राजस्थान 
(C) हरियाणा 
(D) गुजरात
उत्तर- (C) हरियाणा 

3. हाल ही में कौनसा राज्य वर्ष 2024 में पहली बार ‘जायद चैरिटी मैराथन’ की मेजबानी करेगा?

(A) केरल 
(B) तमिलनाडु
(C) पश्चिम बंगाल
(D) आंध्र प्रदेश 
उत्तर- (A) केरल 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘रामायण पार्क’ का निर्माण किया जाएगा?

(A) झारखंड  
(B) राजस्थान 
(C) बिहार 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (D) उत्तर प्रदेश 

5. हाल ही में वर्ष 2022 में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अनुकरणीय प्रदर्शन में कौनसा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?

(A) गुजरात 
(B) त्रिपुरा 
(C) मध्य प्रदेश 
(D) सिक्किम 
उत्तर- (C) मध्य प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*