Today’s Current Affairs in Hindi | 15 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 15 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 15 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 15 मार्च को ‘विश्व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
  2. बांग्लादेश के प्रख्‍यात रबिन्‍द्र संगीत गायक ‘सदी मोहम्‍मद’ का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
  3. उत्तराखंड ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
  4. जम्मू कश्मीर में ‘महाराष्ट्र भवन’ का निर्माण किया जाएगा।
  5. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल में पूर्व आईएएस अधिकारी ‘ज्ञानेश कुमार’ और ‘सुखबीर सिंह संधू’ को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया हैं।
  6. महाराष्ट्र ने विदर्भ को हराकर 42वीं ‘रणजी ट्रॉफी’ जीती है।
  7. भारत और ‘सिंगापुर’ ने कानून और विवाद समाधान के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
  8. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में ‘वायुमंडलीय अनुसंधान परीक्षण स्थल’ का उद्घाटन किया है।
  9. हैदराबाद में ‘विश्व आध्यात्मिक महोत्सव’ का आयोजन किया गया है।
  10. भारत की 5वीं व पूर्वी भारत की पहली ‘अत्याधुनिक हनी टेस्टिगं लैब’ का शिलान्यास रांची में किया गया है।
  11. SpaceX ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ लॉन्च किया है।
  12. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्या नगर’ कर दिया है।
  13. भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन योजना 2024′ लॉन्च की गई है।
  14. ‘राजकुमार विश्वकर्मा’ को उत्तर प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  15. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘सुरेंद्र सिंह यादव’ को चंडीगढ़ का नया DGP नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – 2008 में आज ही के दिन पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया था

यह भी पढ़ें – Free UPSC Material in Hindi

15 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ICC टेस्ट रैंकिंग में वर्ल्ड के नंबर 1 गेंदबाज कौन बने हैं?

(A) जसप्रीत बुमराह
(B) मिचेल स्टार्क
(C) रविचंद्रन अश्विन
(D) जेम्स एंडरसन
उत्तर- रविचंद्रन अश्विन

2. भारत की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने किस देश में अपना संपर्क कार्यालय खोला है?

(A) श्रीलंका 
(B) बांग्लादेश
(C) नेपाल 
(D) कंबोडिया
उत्तर- बांग्लादेश  

3. किस देश के प्रधानमंत्री पाँच-दिवसीय यात्रा पर भारत आए है? 

(A) भूटान
(B) फिलीपींस
(C) स्वीडन 
(D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- भूटान  

4. हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने किस देश के राष्ट्रपति को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है?

(A) फ्रांस 
(B) जर्मनी
(C) तंजानिया
(D) आयरलैंड 
उत्तर- तंजानिया  

5. केंद्र सरकार ने किस दिन हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय किया है?

(A) 10 अप्रैल 
(B) 14 मई 
(C) 16 अगस्त
(D) 17 सितंबर
उत्तर- 17 सितंबर

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 15 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*