Today’s Current Affairs in Hindi | 01 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 01 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. 01 मार्च 2024 को शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में 29 फरवरी को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘मोराजी देसाई की जयंती मनाई गई है।
  3. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में ‘जेके यूथ कॉन्क्लेव 2024’ का उद्घाटन किया है।
  4. दिल्‍ली के शिवाजी मार्ग क्षेत्र में ‘पलाश पुष्प महोत्सव 2024’ का आयोजन किया जाएगा। 
  5. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2024 में भारत की ‘42वीं रैंक’ है।
  6. अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक ‘आचार्य लोकेश मुनि’ को ‘वैश्विक जैन शांति राजदूत’ के रूप में सम्मानित किया गया है।
  7. हाल ही में ‘मॉरीशस’ भारत की जन औषधि योजना से जुड़ने वाला पहला देश बना है।
  8. जम्मू कश्मीर में 01 मार्च 2024 से चार दिवसीय ‘तवी महोत्सव’ शुरू हुआ है।
  9. हाल ही में ‘रवींद्र कुमार’ ने राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) के निदेशक (संचालन) का पदभार ग्रहण किया है।
  10. संगीत नाटक अकादमी द्वारा 2022-2023 के लिए 06 कलाकारों को ‘अकादमी रत्न पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की गई है।
  11. हाल ही में गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई की पुस्तक ‘बेसिक स्ट्रक्चर एंड रिपब्लिक’ का विमोचन किया गया है।
  12. हाल ही में ‘घाना देश की संसद ने LGBTQ विरोधी विधेयक पारित किया है।
  13. ‘हरियाणा’ राज्य सरकार ने अवैध आप्रवासन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरियाणा रजिस्‍ट्रेशन और ट्रैवल एजेंटों का विनियमन विधेयक, 2024 पारित किया है।
  14. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ‘ए एम खानविलकर’ लोकपाल के नए अध्यक्ष बने हैं।
  15. महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में “पोषण उत्सव- पोषण का उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – 1995 में आज ही के दिन इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन Yahoo की हुई थी शुरुआत

01 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में चुनाव आयोग ने किस मंत्रालय के साथ मिलकर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान शुरू किया है?

(A) शिक्षा मंत्रालय
(B) संस्कृति मंत्रालय
(C) जल शक्ति मंत्रालय
(D) गृह मंत्रालय
उत्तर- शिक्षा मंत्रालय

2. ब्रिटेन के किंग चार्ल्‍स-तृतीय से ‘नाइटहुड’ की उपाधि पाने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?

(A) अजीम प्रेमजी
(B) सुनील भारती मित्तल
(C) मुकेश अंबानी
(D) शिव नादर
उत्तर- सुनील भारती मित्तल 

3. ‘बायोएशिया शिखर सम्मेलन 2024’ का 21वां संस्करण कहाँ शुरू हुआ है?

(A) जयपुर
(B) चंडीगढ़
(C) कोलकाता
(D) हैदराबाद
उत्तर- हैदराबाद

4. हाल ही में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच किस देश ने ‘स्वास्थ्य आपातकाल’ की घोषणा की है?

(A) पेरू
(B) धाना
(C) मोनाको
(D) अल्जीरिया
उत्तर- पेरू

5. हाल ही में दुनिया की सबसे कम ‘प्रजनन दर’ किस देश में दर्ज की गई है?

(A) जापान
(B) चीन
(C) दक्षिण कोरिया
(D) सिंगापुर
उत्तर- दक्षिण कोरिया

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 1 मार्च की मुख्य सुर्खियां

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 202

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*