Today’s Current Affairs in Hindi | 02 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 02 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 02 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. राष्ट्रीय जन्मदोष जागरूकता माह’ नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
  2. गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला ‘सेमीकंडक्टर फैबरीकेशन प्लांट’ स्थापित किया जाएगा। 
  3. हाल ही में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ‘ब्रायन मर्लोनी’ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
  4. रूस ने ईरान देश के ‘इमेजिंग उपग्रह पार्स-1′ को अंतरिक्ष में भेजा है।
  5. हाल ही में तेंदुआ रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत में कुल ‘13,874 तेंदुए’ हैं। 
  6. ‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय’ ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में पहला स्थान हासिल किया है।
  7. हाल ही में DRDO ने ‘स्वदेशी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम’ का सफल परीक्षण किया है। 
  8. चीन के बीजिंग में 2027 के ‘विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ (2027 World Athletics Championships) का आयोजन किया जाएगा।
  9. हरियाणा के फरीदाबाद में 03 मार्च को ‘हाफ मैराथन दौड़’ का आयोजन किया जाएगा।
  10. भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में ‘हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजना’ से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  11. भारत और इटली देश के बीच नई दिल्‍ली में ‘दूसरा वाणिज्‍य दूतावास संवाद’ हुआ है।
  12. मेघालय राज्य में ‘चापचार कुट त्योहार’ मनाया गया है।
  13. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘दलजीत सिंह चौधरी’ को NSG के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  14. नागालैंड राज्य सरकार ने ‘सार्वभौमिक जीवन बीमा योजना’ का अनावरण किया है।
  15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के धनबाद में ‘सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट’ का उद्घाटन किया है।

यह भी पढ़ें –  1949 में आज ही के दिन ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू का हुआ था निधन

02 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2024′ में भारत की रैंक क्या है?

(A) 42वीं
(B) 43वीं
(C) 44वीं
(D) 45वीं
उत्तर- 42वीं

2. हाल ही में चार दिवसीय ‘तवी महोत्सव’ कहाँ शुरू हुआ है?

(A) नई दिल्ली
(B) चंडीगढ़
(C) जम्मू कश्मीर
(D) लद्दाख 
उत्तर- जम्मू कश्मीर

3. संगीत नाटक अकादमी द्वारा 2022-2023 के लिए कितने कलाकारों को ‘अकादमी रत्न पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की गई है?

(A) 05
(B) 06
(C) 08
(D) 10
उत्तर- 06

4. ‘जेके यूथ कॉन्क्लेव 2024’ का उद्घाटन किसने किया है?

(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) मनोज सिन्हा
(D) राजनाथ सिंह
उत्तर- मनोज सिन्हा 

5. ‘पलाश पुष्प महोत्सव 2024’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) दिल्ली
(B) रांची
(C) पुणे
(D) लुधियाना
उत्तर- दिल्ली

यह भी पढ़ें –  स्कूल असेंबली के लिए 2 मार्च की मुख्य सुर्खियां

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 202

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*