Today’s Current Affairs in Hindi | 28 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 28 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 28 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 28 मार्च को ‘राष्ट्रीय ब्लैक फॉरेस्ट केक दिवस मनाया जाता है।
  2. वरिष्ठ राजनयिक ‘अभय ठाकुर’ को म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
  3. ‘पीयूष आनंद’ को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  4. ‘सदानंद वसंत दाते’ को ‘राष्ट्रीय जांच एजेंसी’ (NIA) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  5. ओलंपिक चैंपियन ‘नीरज चोपड़ा’ एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं।
  6. हाल ही में श्रीलंका में ‘मेदिन पोया उत्सव’ मनाया गया है
  7. हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी रखने के लिए ‘सी-विजिल App’ लॉन्च की है।
  8. ‘मिशेल टैलाग्रैंड’ को ‘एबेल पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है।
  9. हाल ही में रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष ‘स्वामी स्मरणानंद’ का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  10. ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ किया है। 
  11. हाल ही में दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता ‘लक्ष्मी नारायण सेशु’ का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  12. बांग्लादेश ने 26 मार्च को अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाया है।
  13. ‘विराट कोहली’ T20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
  14. NTIPRIT ने ‘IIT गांधीनगर’ में “5जी यूज केस लैब्स: अवेयरनेस एंड प्री-कमीशनिंग रेडीनेस” पर कार्यशाला का आयोजन किया है।
  15. ‘अश्विनी कुमार’ को ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन’ (FIEO) का नया अध्यक्ष चुना गया है। 

यह भी पढ़ें – 1963 में आज ही के दिन रूस और अमेरिका के बीच हुआ था शीत युद्ध

28 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्रों का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) भुवनेश्वर
(C) रांची 
(D) नई दिल्ली
उत्तर- भुवनेश्वर 

2.  संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स टाइगर ट्राइंफ-24’ भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ है?

(A) अमेरिका 
(B) जापान 
(C) फ्रांस 
(D) साउथ कोरिया
उत्तर- अमेरिका 

3. भारत निर्मित डोर्नियर विमान खरीदने के लिए किस देश ने समझौता किया है?

(A) श्रीलंका  
(B) गुयाना 
(C) कंबोडिया
(D) मोजाम्बिक
उत्तर- गुयाना 

4. हाल ही में ‘नो योर कैंडिडेट’ ऐप किसने लॉन्च की है?

(A) गृह मंत्रालय 
(B) राष्ट्रीय पुलिस आयोग
(C) योजना आयोग 
(D) चुनाव आयोग
उत्तर- चुनाव आयोग

5. रूस में भारत के नए राजदूत कौन बने है?

(A) विनय कुमार
(B) तरनजीत सिंह संधू
(C) पशुपति कुमार
(D) श्रीकांत वर्मा
उत्तर- विनय कुमार

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*