Today’s Current Affairs in Hindi | 10 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

10 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने तमिलनाडु राज्य में ‘ऑरोविले आध्यात्मिक सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है।
  2. हाल ही जारी WTO की WTSR 2023 रिपोर्ट के अनुसार भारत व्यापारिक निर्यात की सूची में ’18वें’ स्थान पर है।
  3. हाल ही में ‘FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023’ में भारत ने कुल 26 मेडल जीते है।
  4. हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य में ‘मैपिंग तिब्बत प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया है।
  5. हाल ही में 09 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में भारत ‘तुवालु द्वीप’ के स्कूल में स्वच्छ पानी के भंडारण और आपूर्ति के लिए भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि से 700,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा। 
  7. हाल ही में ‘जयेश सैनी’ को अफ्रीका में हेल्थकेयर विस्तार के लिए ग्लोबल लीडर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
  8. हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य सरकार के मंत्रिमंडल ने जल पर्यटन और साहसिक खेल नीति 2023 को मंजूरी दी है।
  9. हाल ही में ‘मिशन लूना-25’ रूस देश के द्वारा लॉन्च किया जाएगा। 
  10. हाल ही में ‘Archery World Championships 2023’ में ‘भारत’ देश शीर्ष पर रहा है।
  11. हाल ही में भारत और ‘वियतनाम’ देश ने 5वीं संयुक्त व्यापार उप आयोग बैठक आयोजित की है।
  12. हाल ही में भूटान देश के छात्रों ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक जोंगखा ब्रेल’ का निर्माण किया है।
  13. हाल ही में तेलंगाना राज्य सरकार ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करेगी। जो SC, ST और OBC समुदायों की महिलाओं के लिए एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम है। 
  14. हाल ही में कमांडर (ईस्टर्न सीबोर्ड) ‘एस.परमेश’ को तटरक्षक बल के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  15. हाल ही में ‘विजय कुमार सास्वत’ ने QETCI के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  16. हाल ही में ‘तिलक वर्मा’ T20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने है।
  17. हाल ही में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान 09 अगस्त को शुरू किया गया है।
  18. हाल ही में तीसरी G20 भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक ‘कोलकाता’ में शुरू हुई है।
  19. हाल ही में भारतीय मूल के ‘वैभव तनेजा’ टेस्ला कंपनी के नए CFO नियुक्त किए गए है।
  20. हाल ही में ‘सुभासिस तालापात्रा’ ने ओडिशा राज्य के 33वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 10 August – एसएलवी-3 का किया गया था प्रक्षेपण, जानें आज का इतिहास

10 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘हुन मानेट’ किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं?

(A) श्रीलंका 
(B) कंबोडिया 
(C) युगांडा 
(D) मलेशिया 
उत्तर- (B) कंबोडिया 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने निवेश के लिए ‘मैक्सिकन’ राज्य के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) गुजरात 
(C) तमिलनाडु 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (D) उत्तर प्रदेश 

3. हाल ही में G20 सदस्य देशों को समर्पित विशेष कला प्रदर्शनी ‘टुगेदर वी आर्ट’ कहाँ शुरू की गई है?

(A) बेंगलुरु 
(B) नई दिल्ली 
(C) पटना 
(D) मुंबई 
उत्तर- (C) पटना 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना शुरू की है?

(A) राजस्थान 
(B) ओडिशा 
(C) झारखंड 
(D) गुजरात 
उत्तर- (D) गुजरात 

5. हाल ही में कौनसा देश ‘10 दिवसीय मालाबार अभ्यास’ के नवीनतम संस्करण की मेजबानी करेगा?

(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) रूस 
(C) जर्मनी 
(D) फ्रांस
उत्तर- (A) ऑस्ट्रेलिया

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*