9 जनवरी का इतिहास (9 January Ka Itihas) – 1811 में आज ही के दिन विश्व में पहली बार आयोजित हुआ था महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट

1 minute read
9 जनवरी का इतिहास (9 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 9 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 9 जनवरी का इतिहास (9 January Ka Itihas) जानेंगे।

9 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1811 में आज ही के दिन विश्व में पहली बार महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। 2002 में 9 जनवरी के दिन ही माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवार्ड दिया गया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

9 जनवरी का इतिहास (9 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2012 में आज ही के दिन लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी’ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता था।
  • 2007 में 9 जनवरी के दिन ही जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ था।
  • 2002 में आज ही के दिन माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवार्ड दिया गया था।
  • 2001 में 9 जनवरी के दिन ही बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्तिलौटाने संबंधी विधेयक मंजूर हुआ था।
  • 1982 में आज ही के दिन पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा था।
  • 1970 में 9 जनवरी के दिन ही सिंगापुर में संविधान को अपनाया गया था।
  • 1923 में आज ही के दिन जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली ‘ऑटोगायरो फ्लाइट’ का निर्माण किया था।
  • 1915 में 9 जनवरी के दिन ही महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद मुंबई पहुंचे थे।
  • 1816 में आज ही के दिन सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले ‘डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया था।
  • 1811 में 9 जनवरी के दिन ही विश्व में पहली बार महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।
  • 1792 में आज ही के दिन तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर साइन किए थे।
  • 1768 में 9 जनवरी के दिन ही फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉर्डन सर्कस’ का प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

9 जनवरी का इतिहास (9 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1983 में आज ही के दिन भारतीय टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म हुआ था।
  • 1974 में 9 जनवरी के दिन ही भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, गायक फ़रहान अख़्तर का जन्म हुआ था।
  • 1934 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1927 में 9 जनवरी के दिन प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन भारतीय चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ था।
  • 1889 में 9 जनवरी के दिन ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

9 जनवरी को हुए निधन

  • 2003 में आज ही के दिन भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि क़मर जलालाबादी का निधन हुआ था।
  • 1945 में 9 जनवरी के दिन ही भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का निधन हुआ था।
  • 1873 में आज ही के दिन 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में शुमार नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 8 जनवरी का इतिहास (8 January Ka Itihas) – 1973 में आज ही के दिन लांच हुआ था रूस का स्‍पेस ‘मिशन ल्‍यूना 21’

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 9 जनवरी का इतिहास (9 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*