Today’s Current Affairs in Hindi | 06 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. ‘मुंबई सिटी’ ने इंडियन सुपर लीग 2023-24 के 10वें सीजन का खिताब जीता है।
  2. बॉलीवुड अभिनेत्री ‘करीना कपूर’ को UNICEF India का राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  3. नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने रेसलर ‘बजरंग पूनिया’ को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
  4. ‘सानिया कादरी’ को जम्मू कश्मीर के लिए ग्रेपलिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  5. यू.एस.ए.टी.एफ. फेस्टिवल में पुरूषों की हाई जंप प्रतियोगिता में भारत के ‘तेजस्विनी शंकर’ ने पहला स्‍थान हासिल किया है। 
  6. पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के प्रेसिडेंट और सीओओ ‘भावेश गुप्ता’ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
  7. ‘पाकिस्तान’ ने आधिकारिक तौर पर योग पद्धति को अपनाया है।
  8. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, ऑनलाइन हार्वर्ड प्रोग्राम शुरू करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बना है।   
  9. भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से ‘75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक’ दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए हैं। 
  10. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘सुबोध कुमार’ को आयुष मंत्रालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। 
  11. ‘सलीमा टेटे’ भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान बनी है।
  12. CAG ‘गिरीश चंद्र मुर्मू’ और नेपाल के महालेखा परीक्षक ने ऑडिटिंग सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए है।

यह भी पढ़ें –  2002 में आज ही के दिन भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे भूपिंदर नाथ कृपाल

06 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. किस देश ने मून मिशन ‘चांग ई-6’ (Chang’e-6 Mission) लॉन्च किया है?

(A) चीन 
(B) जापान 
(C) साउथ कोरिया
(D) इटली 
उत्तर- चीन 

2. दूसरी बार किसे ‘व्हिटली गोल्ड पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

(A) पूनम मिश्रा 
(B) पूर्णिमा देवी बर्मन
(C) अमनप्रीत सिंह 
(D) काजल जोशी  
उत्तर- पूर्णिमा देवी बर्मन

3. भारत के किस राज्य में वार्षिक एस्ट्रो पर्यटन अभियान ‘नक्षत्र सभा’ का आयोजन किया जाएगा?

(A) पंजाब  
(B) सिक्किम
(C) उत्तराखंड
(D) हिमचाल प्रदेश
उत्तर- उत्तराखंड 

4. आगामी T20 विश्वकप 2024 में अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका टीम का स्पॉन्सर कौन बना है?

(A) अमूल 
(B) मदर डेयरी
(C) पारस ब्रांड 
(D) नंदिनी मिल्क
उत्तर- अमूल 

5. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2024 में भारत किस पायदान पर है?

(A) 158वीं  
(B) 159वीं 
(C) 160वीं 
(D) 162वीं 
उत्तर- 159वीं 

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 6 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

यह भी पढ़ें – CISCE Result 2024 : आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*