Today’s Current Affairs in Hindi | 06 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. 06 फरवरी से ‘अंतरराष्ट्रीय विकास सप्ताह’ मनाया जाएगा।
  2. मशहूर गायक और संगीतकार ‘शंकर महादेवन’ को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं।
  3. सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप’ में ‘विनेश फोगाट’ ने गोल्ड मेडल जीता है।
  4. 66वें ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में ‘दिस मोमेंट’ म्यूजिक एल्बम को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का अवार्ड मिला है।
  5. ‘लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी’ ने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार संभाला हैं।
  6. नायब बुकेले’ अल सल्वाडोर देश के दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं।
  7. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नई दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय बाल भवन में 2 दिवसीय उल्‍लास मेले का उद्घाटन करेंगे।
  8. विख्यात धाविका पीटी उषा को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  9. ओडिशा के भुवनेश्वर में बारामुंडा आईएसबीटी का नाम ‘बीआर अंबेडकर’ के नाम पर रखा जाएगा। 
  10. विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘जैव-विज्ञान’ में बहु-विषयक पोस्ट-डॉक्टरल पाठ्यक्रम शुरू किया है।
  11. ‘फ्रांस’ डिजिटल वीजा की पेशकश करने वाला पहला यूरोपीय संघ राष्ट्र बना है।
  12. भारत के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ का गुजरात के कच्छ में उद्घाटन हुआ है। 
  13. वरिष्ठ अधिवक्ता ‘राजेंद्र प्रसाद गुप्ता’ राजस्थान के नए एडवोकेट जनरल बने हैं।
  14. ‘मिशेल ओ’नील’ उत्तरी आयरलैंड की पहली मंत्री बनी है। 
  15. इसरो के गगनयान मिशन से पहली महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री ‘व्योममित्र’ अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें – 1999 में आज ही के दिन स्थापित हुआ था देश का पहला पेस मेकर बैंक

06 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘कार्ल वेदर्स’ का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ है, वे कौन थे?

(A) अभिनेता
(B) राजनीतिज्ञ
(C) अर्थशास्त्री
(D) शिक्षाविद

उत्तर- अभिनेता

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में “माँ कामाख्या मंदिर कॉरिडोर” का शिलान्यास किया है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) त्रिपुरा
(C) असम
(D) पश्चिम बंगाल
उत्तर- असम

3. भारतीय प्रशासनिक सेवा के किस वरिष्‍ठ अधिकारी ने ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ के सचिव का पदभार संभाला है?

(A) संजय जाजू
(B) राजेश मल्होत्रा
(C) अपूर्व चंद्रा
(D) शांतनु झा
उत्तर- संजय जाजू

4. किस राज्य में देश का पहला तांबे के आवरण वाला ‘बापू टावर’ बनाया गया है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) पंजाब
(C) बिहार
(D) राजस्थान
उत्तर- बिहार 

5. उत्तराखंड में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ ड्राफ्टिंग कमिटी की अध्यक्ष कौन बनी हैं?

(A) लीला सेठ 
(B) बीवी नागरत्ना
(C) रंजना प्रकाश देसाई
(D) इंदिरा बनर्जी
उत्तर- रंजना प्रकाश देसाई

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*