Today’s Current Affairs in Hindi | 21 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

21 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में अटारी बाघा बॉर्डर पर ‘418 फीट’ ऊँचा तिरंगा झंडा फहराया गया है।
  2. हाल ही में विश्व पर्यटन संगठन ने 54 उत्कृष्ट पर्यटन गांवों 2023 की सूची में गुजरात के कच्छ जिले के ‘धोरडो गांव’ को शामिल किया है।  
  3. हाल ही में भारत और नेपाल देश के बीच ‘झूलाघाट सस्पेंशन ब्रिज’ पूरी तरह से चालू हो गया है।
  4. हाल ही में 20 अक्टूबर को ‘विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस’ मनाया गया है।
  5. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में ‘कैंब्रियन पेट्रोलिंग प्रतियोगिता 2023’ में ‘भारतीय सेना’ ने स्वर्ण पदक जीता है।
  6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली सेमी हाई स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा ‘नमो भारत’ का उद्घाटन किया है 
  7. हाल ही में 22 वर्षीय कुर्द-ईरानी महिला ‘जीना महसा अमिनी’ को यूरोपीय संघ के ‘सखारोव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  8. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ को ‘APAAR ID’ का नाम दिया गया है।
  9. हाल ही में राजस्थान के ‘जयपुर’ में लोक कलाओं को समर्पित 11 दिवसीय लोकरंग महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
  10. हाल ही में ‘REC लिमिटेड’ को आपदा प्रबंधन में ‘गोल्डन पीकॉक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  11. हाल ही में ‘आशा पांडेय’ को राज्य कृषि मूल्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  12. हाल ही में भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘खेलों इंडिया स्टेट एक्सीलेंस सेंटर’ की स्थापना को मंजूरी दी है।
  13. हाल ही में आयी पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार ‘चीन’ देश तेजी से अपने परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहा है।
  14. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य के गोरखपुर में ‘पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय’ का निर्माण किया जाएगा।
  15. हाल ही में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ‘वीएस अच्युतानंदन’ का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।  
  16. हाल ही में PUMA इंडिया ने भारतीय गेंदबाज ‘मोहम्मद शमी’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  17. हाल ही में ‘ओडिशा राज्य सरकार’ ने मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किया है।
  18. हाल ही में केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ‘हार्टलैंड त्रिपुरा परियोजना’ का उद्घाटन किया है।
  19. हाल ही में ‘जम्मू कश्मीर’ में हाई-टेक, ग्लास-सीलिंग विस्टाडोम कोच लॉन्च किया गया है। 
  20. हाल ही में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘रघुवर दास’ को ओडिशा राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

21 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश ने वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर ‘अंतरिक्ष यात्री’ भेजने का लक्ष्य रखा है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) जापान
(D) साउथ कोरिया
उतर- (A) भारत 

2. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार तीन दिवसीय ‘श्री अन्न महोत्सव’ का आयोजन करेंगी?

(A) गुजरात 
(B) मध्य प्रदेश
(C) उतर प्रदेश 
(D) राजस्थान 
उतर- (C) उतर प्रदेश 

3. हाल ही में किस राज्य के कौशांबी में ‘भगवान गौतम बुद्ध’ की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी?

(A) ओडिशा 
(B) सिक्किम 
(C) त्रिपुरा 
(D) उतर प्रदेश
उतर- (D) उतर प्रदेश 

4. हाल ही में किस राज्य के तीन बाघ अभयारण्यों- नामदाफा, पक्के और कमलांग के लिए राज्य में ‘विशेष बाघ सुरक्षा बल’ (STPF) की स्थापना की गई है?

(A) मेघालय 
(B) अरुणाचल प्रदेश 
(C) नागालैंड 
(D) असम 
उतर- (B) अरुणाचल प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य में राष्ट्रीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी, ‘गांधी बुनकर मेला’ शुरू हुआ है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) बिहार 
(C) झारखंड 
(D) छत्तीसगढ़
उतर- (A) पश्चिम बंगाल 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*