Today’s Current Affairs in Hindi | 24 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 24 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 24 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 24 मई को ‘विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता दिवस’ (World Schizophrenia Awareness Day) मनाया जाता है। 
  2. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाडियों को प्रोत्‍साहित के लिए ‘लेट्स मूव इंडिया’ पहल शुरू करने की घोषणा की है। 
  3. स्पेन ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ (ISA) में शामिल होने वाला 99वां सदस्य देश बन गया है।
  4. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप पुरुष शॉटपुट में भारत के ‘सचिन सर्जेराव’ ने स्वर्ण पदक जीता है। 
  5. साइबर सुरक्षा अभ्यास-2024 का आयोजन ‘नई दिल्ली’ में किया गया है।
  6. भारतीय मूल के खगोलशास्त्री ‘प्रो. श्रीनिवास आर कुलकर्णी’ को अमेरिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘शॉ पुरस्कार’ (Shaw Prize) से सम्मानित किया जाएगा। 
  7. सिक्किम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ‘सागा दावा त्योहार’ मनाया गया है।
  8. ‘रमेश बाबू वी.’ केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) के नए सदस्य बने हैं।
  9. टोक्यो विश्वविद्यालय, जापान ने विश्व की सबसे ऊँची ‘खगोलीय वेधशाला’ का उद्घाटन किया है। 
  10. कलकत्ता हाई कोर्ट’ ने वर्ष 2010 के बाद जारी सभी OBC प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है।
  11. वायुसेना प्रमुख ने ‘कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स’, बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना की पहली आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली का उद्घाटन किया है। 
  12. एनटीपीसी ने ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024’ में तीसरा स्थान अर्जित किया है। 

यह भी पढ़ें – 1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था टेलीस्क्राइब का अविष्कार

24 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. विश्व पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में महिलाओं की एफ-51 स्पर्धा का स्वर्ण पदक किसने जीता है? 

(A) कशिश लाकड़ा 
(B) एकता भयान
(C) दीप्ति जीवांजी
(D) गुली ज्योति
उत्तर- एकता भयान

2.  भारत कहाँ 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा?

(A) कोच्चि 
(B) बेंगलुरु
(C) मुंबई 
(D) नई दिल्ली 
उत्तर- कोच्चि

3. अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? 

(A) जॉन स्लेवेन
(B) निखिल मल्होत्रा
(C) मनोज वर्मा 
(D) टिम ऑल्टर
उत्तर- जॉन स्लेवेन

4. एलन मस्क ने कहाँ स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है?

(A) जकार्ता 
(B) कंबोडिया
(C) मोजाम्बिक
(D) इंडोनेशिया 
उत्तर- इंडोनेशिया

5. भारत का कौनसा राज्य 25 मई से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से संचालित यातायात प्रणाली शुरू करेगा?

(A) मेघालय 
(B) सिक्किम 
(C) मणिपुर 
(D) मिजोरम
उत्तर- सिक्किम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*