Today’s Current Affairs in Hindi | 10 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

10 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस’ लॉन्च किया है।  
  2. हाल ही में G20 सम्मेलन में ‘अफ्रीकी यूनियन’ को स्थायी सदस्यता मिली है। 
  3. हाल ही में ‘स्विट्जरलैंड’ देश ने लगातार दूसरी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब जीता है।
  4. हाल ही में उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन‘ रखा जाएगा।
  5. हाल ही में इटली देश में ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा।
  6. हाल ही में भूटान देश ने अपने सभी नागरिकों के लिए ‘स्व संप्रभु राष्ट्रीय डिजिटल ID’ की शुरूआत की है।
  7. हाल ही में सितंबर 2023 में ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ (UNGA) की 78वीं बैठक हुई हैं।
  8. हाल ही में तमिल एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  9. हाल ही में ‘वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2023’ में भारत ने कुल 11 मेडल जीते है।
  10. हाल ही में अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविले शहर में 03 सितंबर को ‘सनातन घर्म दिवस’ घोषित किया गया है।
  11. हाल ही में ‘झारखंड’ राज्य सरकार की कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पेंशन और OBC दर्जे को मंजूरी दी है।
  12. हाल ही में भारत और फ्रांस देश ने द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ का 21वां संस्करण आयोजित किया है।
  13. हाल ही में अद्वैत जिन्द को ‘लक्ष्मी कुमारी चूंडावत बाल साहित्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  14. हाल ही में उत्तर कोरिया देश ने अपनी पहली ‘न्यूक्लियर अटैक सबमरीन’ लॉन्च की है।
  15. हाल ही में बेंगलुरु में भारत के पहले ‘भूमिगत बिजली ट्रांसफॉर्मर स्टेशन’ का उद्घाटन किया गया है।
  16. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य की ‘सरयू नदी’ में जटायु क्रूज़ सेवा शुरू की गई है।
  17. हाल ही में भारतीय रेलवे की गति शक्ति यूनिवर्सिटी, वडोदरा ने ‘एयरबस इंडिया’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
  18. हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने केंद्रीय हिमालयन अध्ययन केंद्र का निदेशक ‘प्रोफ़ेसर विंध्यवासिनी पांडेय’ को नियुक्त किया है।
  19. हाल ही में भावना रॉय और अमीश त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक ‘IDOLS’ प्रकाशित की जाएगी।
  20. हाल ही में ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में किया गया है।

10 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कहाँ ‘स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्वकप 2023’ आयोजित किया जाएगा?

(A) बेंगलुरु 
(B) कोलकाता 
(C) पुणे 
(D) चेन्नई
उत्तर- (D) चेन्नई 

2. हाल ही में किस बैंक ने ‘UPI ATM’ सुविधा की शुरुआत की है?

(A) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
(B) बैंक ऑफ बड़ौदा 
(C) एक्सिस बैंक
(D) HDFC बैंक
उत्तर- (B) बैंक ऑफ बड़ौदा 

3. हाल ही में कहाँ UIDAI ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023’ का आयोजन किया है?

(A) मुंबई 
(B) नई दिल्ली 
(C) वाराणसी 
(D) चंडीगढ़
उत्तर- (A) मुंबई 

4. हाल ही में किस राज्य के ‘सेलम सागो’ को GI टैंग प्राप्त हुआ है?

(A) तेलंगाना 
(B) आंध्र प्रदेश
(C) तमिलनाडु
(D) कर्नाटक
उत्तर- (C) तमिलनाडु 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 837 करोड़ रुपये की ‘साइबर सुरक्षा परियोजना’ को मंजूरी दी है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) महाराष्ट्र
(C) पंजाब
(D) हरियाणा
उत्तर- (B) महाराष्ट्र 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*