Today’s Current Affairs in Hindi | 04 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 04 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 04 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

04 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘अमेरिका’ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
  2. हाल ही में 03 अक्टूबर को ‘विश्व प्रकृति दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में मलेशिया ने दक्षिण पूर्व एशिया की पहली हाई स्पीड रेलवे ट्रेन ‘व्हूश’ का उद्घाटन किया है।
  4. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार लखनऊ और वाराणसी में ‘हर घर सोलर अभियान’ शुरू करेगी।
  5. हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने वर्ष 2023-24 में भारत की GDP ग्रोथ रेट ‘6:30%’ रहने का अनुमान लगाया है।
  6. हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल ‘रघु श्रीनिवासन’ ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के 28वें महानिदेशक (DG) का पदभार ग्रहण किया है। 
  7. हाल ही में ‘बिहार’ राज्य सरकार ने जाति सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए हैं।
  8. हाल ही में अक्टूबर 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच संयु्क्त युद्धाभ्यास ‘सम्प्रति’ का आयोजन किया गया है। 
  9. हाल ही में केरल राज्य सरकार ‘सर्वाइकल कैंसर’ की रोकथाम के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करेगी।
  10. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज ‘अजय जडेजा’ क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले अफगानिस्तान देश की क्रिकेट टीम के मेंटर बने हैं।
  11. हाल ही में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में ‘खादी महोत्सव 2023’ का उद्घाटन किया हैं।
  12. हाल ही में ‘तेजिंदर पाल सिंह तूर’ ने एशियन गेम्स 2023 की शॉटपुट स्‍पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।
  13. हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश ‘जम्मू कश्मीर’ ने 100% ODF प्लस का दर्जा हासिल किया है।
  14. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना राज्य में 800 मेगावाट की ‘रामागुंडम एनटीपीसी परियोजना’ का उद्घाटन किया है।
  15. हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने ‘IIT दिल्ली’ में नए खादी इंडिया आउटलेट का उद्घाटन किया है।
  16. हाल ही में अक्टूबर 2023 में ‘शेष भारत’ ने 60वीं ईरानी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम किया है। 
  17. हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर ‘ग्लोबल कैपेसिटी बिल्डिंग इनिशिएटिव’ पहल की शुरूआत की है।
  18. हाल ही में भारतीय टीम ने ‘सैफ पुरुष अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप 2023’ का खिताब जीता है।
  19. हाल ही में भारत नई दिल्ली में ‘पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन’ (PATA) ट्रेवल मार्ट 2023 के 46वें संस्करण की मेजबानी करेगा। 
  20. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ‘जी किशन रेड्डी’ ने आठ उत्तर पूर्वी राज्यों में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित भारत की पहली 5G प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं एवं 5G एप्लिकेशन का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें – 4 अक्टूबर का इतिहास | आज ही के दिन फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने लिया था संन्यास

04 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘मोहम्मद मोइज्जु’ ने किस देश के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है?

(A) इंडोनेशिया 
(B) मालदीव 
(C) कंबोडिया
(D) ताइवान 
उत्तर- (B) मालदीव 

2. हाल ही में किस राज्य के ‘नवांपिंड सरदारां गांव’ को सर्वश्रेष्ठ टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया है?

(A) पंजाब 
(B) हरियाणा 
(C) उत्तर प्रदेश
(D) कर्नाटक 
उत्तर- (A) पंजाब 

3. हाल ही में किस राज्य में भारत का पहला ‘जल विश्वविद्यालय’ खुलने जा रहा है?

(A) गुजरात 
(B) महाराष्ट्र 
(C) उत्तर प्रदेश
(D) तमिलनाडु 
उत्तर- (C) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में किस देश ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया है?

(A) चीन 
(B) ताइवान
(C) सिंगापुर 
(D) जापान 
उत्तर- (B) ताइवान 

5. हाल ही में किसे नेशनल स्मार्ट कॉन्क्लेव 2023 में ‘सर्वश्रेष्ठ सिटी’ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

(A) बेंगलुरु 
(B) चंडीगढ़
(C) मुंबई 
(D) इंदौर
उत्तर- (D) इंदौर 

 यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*