Today’s Current Affairs in Hindi | 03 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 03 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारतीय वायुसेना 17 फरवरी को जैसलमेर के पोखरण में ‘वायु शक्ति-2024′ का महत्‍वपूर्ण अभ्‍यास संचालित करेगा।
  2. यूरोपीय संघ यूक्रेन को ‘54 बिलियन अमरीकी डॉलर’ की अतिरिक्त सहायता पैकेज देने पर सहमत हुआ है।
  3. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली हैं।
  4. दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता थलापति विजय ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘तमिझगा वेत्री कड़गम’ लॉन्च की है।
  5. अमेरिका ने भारत को लगभग 4 अरब डॉलर में 31 सशस्त्र ड्रोन और मिसाइल बेचने की मंजूरी दी है।
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ का उद्घाटन किया है।
  7. हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा A++ ग्रेड मिला है।
  8. हाल ही में रूस और ‘यूक्रेन’ ने कैदियों की अदला-बदली की है।
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में ‘तालाबीरा ताप विद्युत परियोजना’ की आधारशिला रखेंगे।
  10. अभिनेत्री ‘पूनम पांडे’ का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  11. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार अयोध्या में अत्याधुनिक केंद्रीकृत ‘GIS डेटा सेंटर’ स्थापित करेगी।
  12. AU स्माल फाइनेंस बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर हारुन राशिद खान को अपना गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
  13. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ‘रेवंत रेड्डी’ ने चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से जुड़े विभिन्‍न विभागों में लगभग सात हजार स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए है।
  14. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में ‘खुशी के विज्ञान के लिए रेखी उत्कृष्टता केंद्र’ का उद्घाटन किया है।
  15. कर्नाटक राज्य ने ‘T20 नागेश ट्रॉफी’ जीती है।

यह भी पढ़ें – 1988 में आज ही के दिन पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को सैन्य बेड़े में किया गया था शामिल

03 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. उत्तर भारत का पहला ‘मानव डीएनए बैंक’ कहाँ बनाया जाएगा?

(A) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
(B) दिल्ली विश्वविद्यालय
(C) जामिया मिल्लिया इस्लामिया
(D) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
उत्तर- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)

2. भारतीय नौसेना ने किस वर्ष को ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ घोषित किया है?

(A) वर्ष 2023   
(B) वर्ष 2024  
(C) वर्ष 2025 
(D) वर्ष 2026 
उत्तर- वर्ष 2024  

3. भारत के पहले बीचसाइड स्टार्टअप फेस्ट का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) जयपुर
(B) पणजी
(C) मैंगलोर
(D) कटक
उत्तर- मैंगलोर 

4. THDC इंडिया लिमिटेड ने कहाँ ‘ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना’ का उद्घाटन किया है?

(A) चंडीगढ़ 
(B) फरीदाबाद
(C) बरेली 
(D) ऋषिकेश
उत्तर- ऋषिकेश 

5. ‘जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव’ किस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं?

(A) इलाहाबाद हाईकोर्ट
(B) झारखंड हाईकोर्ट
(C) कोलकाता हाईकोर्ट
(D) मद्रास हाईकोर्ट
उत्तर- झारखंड हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*