क्या आप जानते हैं खातोली का युद्ध कब हुआ?

1 minute read
खातोली का युद्ध कब हुआ

भारत एक ऐसा महान देश है जिसने अपने ऊपर अनेकों विदेशी आक्रमण सहकर भी मनावता को नहीं त्यागा। इतिहास में हुए अनेकों युद्धों में से एक खतौली का युद्ध भी था, जिसने भारतीय इतिहास में वीरता की गाथाओं को स्वर्णिम अक्षरों से लिखा। इतिहास पर नज़र डाली जाए तो हम पाते हैं कि विदेशी आक्रमणकारियों के हमलों ने भारत में भीषण नरसंहार किया, जिनका प्रतिकार भारत के महान शूरवीरों ने किया। इस पोस्ट के माध्यम से आप खातोली का युद्ध कब हुआ, के बारे में सटीक जानकारी के साथ-साथ मातृभूमि पर मर-मिटने वाले शूरवीरों के बारे में भी जान पाएंगे।

खातोली का युद्ध कब हुआ?

1517 ई. में खतौली का युद्ध मेवाड़ और दिल्ली सल्तनत के बीच हुआ। इस युद्ध में मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली सल्तनत के सुल्तान इब्राहिम लोदी आमने-सामने थे। इस युद्ध में मेवाड़ के शूरवीरों ने महाराणा सांगा के अटल नेतृत्व में लड़ने का निर्णय किया, जिसके परिणाम दूरगामी रहे। मेवाड़ के मान महाराणा सांगा और उनकी सेना के शूरवीर इब्राहिम लोदी की क्रूरता से भलिभाँति परिचित थे। महाराणा सांगा ने संपूर्ण राजपूताने को एकीकृत कर, मेवाड़ को इब्राहिम लोदी की क्रूरता से बचाने का निर्णय लिया।

खतौली के युद्ध से जुड़ी मुख्य बातें

खातोली का युद्ध कब हुआ, इसका जवाब जानने के बाद आपको खतौली के युद्ध से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में भी जान लेना चाहिए, जो कि निम्नलिखित हैं;

  • 1517 ई. में मेवाड़ के महाराणा सांगा एवं दिल्ली सल्तनत के सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीच एक युद्ध हुआ, इसे ही खतौली के युद्ध के नाम से जाना जाता है।
  • इस युद्ध में मेवाड़ के शूरवीरों ने महाराणा सांगा के अटल नेतृत्व में लड़ने का निर्णय किया था।
  • लोदी एक क्रूर शासक था, जिसकी क्रूरता और विस्तारवादी नीति ही इस युद्ध का मुख्य कारण बनी।
  • इतिहासकारों की माने तो यह युद्ध लगभग पांच घंटे तक निरंतर चला तथा इस युद्ध में भीषण रक्तपात हुआ।
  • महाराणा सांगा के शूरवीरों ने इस युद्ध को अपने अदम्य साहस और युद्ध कला में निपुणता के चलते युद्ध को जीत लिया।
  • इस युद्ध इब्राहिम लोदी और उसकी सेना को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिसमें लोदी के पुत्र शहजादा को मेवाड़ी सैनिकों द्वारा बंदी बना लिया गया।
  • इस युद्ध में मेवाड़ के महाराणा सांगा ने अपनी एक आँख-एक हाथ खोकर तथा शरीर पर असंख्य घाव सहकर भी युद्ध को बड़ी वीरता से लड़ा।

FAQs 

खातोली का युद्ध कौन से जिले में हुआ था?

खातोली का युद्ध “खातोली, पीपल्दा तहसील, कोटा में युद्ध हुआ था।

खतोली का युद्ध किसने जीता?

खतोली का युद्ध महाराणा सांगा ने जीता था। जिसमें लोदी के पुत्र शहजादा को मेवाड़ी सैनिकों द्वारा बंदी बना लिया गया।

महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस लड़ाई में हराया था?

महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को खतोली के युद्ध में हराया था।

आशा है कि आपको खातोली का युद्ध कब हुआ था, के बारे में संपूर्ण जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार इतिहास से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*