ISC Result 2024 Class 12 : आईएससी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 98.19 % रहा परिणाम

1 minute read
ISC Result 2024 Class 12

ISC Result 2024 Class 12 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 06 मई को आईएससी कक्षा 12वीं रिजल्ट आज सुबह 11 बजे के आसपास जारी कर दिया है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ISC Result 2024 Class 12 को आधिकारिक वेबसाइट cince.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। या इसके साथ ही आप Leverage Edu Live Update से भी अपने रिजल्ट को सबसे पहले पा सकते हैं। 

इस बार का कैसा रहा ISC रिजल्ट

  • 98.19% पास प्रतिशत
  • Pass: 98,088
  • Pass percentage: 98.19%
    Appeared: 99,901

दोनों एग्जाम में 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे थे। जबकि ISC (12वीं) एग्जाम 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जोकि 03 अप्रैल को संपन्न होने वाली थी, लेकिल 26 मार्च को होने वाला मनोविज्ञान का पेपर की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। जिसे 4 अप्रैल को आयोजित किया गया था। वहीं 26 फरवरी को होने वाली ISC 12वीं कक्षा की केमेस्ट्री विषय की परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों के चलते स्थगित कर दी गई।

अगर बात करें 2023 की तो आईएससी 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 और लड़कों का 95.56 प्रतिशत रहा था।

ISC Result 2024 Class 12 कैसे करें चेक

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके 12वीं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद देख सकेंगे।

  • ICSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • अब ICSE 12th Board Result 2024 का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, आवेदन संख्या और कैप्चर कोड दर्ज करें।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आईसीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर होगा ।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिकॉर्ड रखने के लिए आईसीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2024 का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को ISC Result 2024 Class 12 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*