जोधा बेगम के कितने बच्चे थे?

1 minute read
जोधा बेगम के कितने बच्चे थे?

मुस्लिम साहित्य में मरियम ज़मानी बेगम के नाम से जाने जाने वाली जोधाबाई का विवाह 6 फरवरी, 1562 को मुग़ल शासक अकबर के साथ हुआ था। जोधाबाई, मुग़ल वंश के सम्राट अकबर प्रमुख पत्नियों में से एक थी जिन्होंने 3 पुत्रों को जन्म दिया था जिनका नाम मिर्ज़ा हसन, मिर्ज़ा हुसैन और सलीम था।

यह भी पढ़ें : कौन थी जोधा अकबर की बेटी?

कौन था जोधा बेगम का पुत्र सलीम?

मिर्ज़ा हसन और मिर्ज़ा हुसैन जोधा अकबर के जुड़वाँ बच्चे थे जबकि सलीम उनका छोटा भाई था। 19 अक्टूबर 1564 को, जोधा बाई के जुड़वां बेटे हुए लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद ही दोनों की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद दोनों बहुत दुखी हो गए थे और प्रार्थना करने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह की तीर्थ यात्रा पर नंगे पैर गए थे। इसके बाद 1569 में जोधा बाई के एक और पुत्र सलीम का जन्म हुआ, जो बाद में जहांगीर के नाम से जाना गया।

अकबर, अपने इस उत्तराधिकारी के जन्म की खबर से बहुत खुश थे और इस अवसर पर उन्होंने उस दौरान सात दिनों चलने वाली तक एक बड़ी दावत का आयोजन किया। इसके अलावा उन्होंने बड़े-बड़े अपराध करने वाले अपराधियों को भी छोड़ने का आदेश दिया।

आशा है कि आपको जोधा बेगम के कितने बच्चे थे?, इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही इतिहास से संबंधित अन्य ब्लॉग्स को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*