Today School Assembly News Headlines (8 August) : स्कूल असेंबली के लिए 8 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (8 August) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (8 August) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (8 August)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (8 August) इस प्रकार हैंः

  • RBI ने बैंकों से किसानों को अल्पकालिक फसल ऋण (Short Term Crop Loans) प्रदान करने को कहा।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 अगस्त 2024 को न्यूजीलैंड की 3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर ऑकलैंड जाएंगी।
  • विदेश मंत्री ने भारतीय नागरिकों को लीबिया की गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए सलाह जारी की
  • राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान आम जनता के लिए खोला जाएगा।
  • सरकार ने सीएस सेट्टी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का चेयरमैन नियुक्त किया।
  • भारत विश्व स्तरीय किफायती स्वास्थ्य सेवा गंतव्य और वैश्विक फार्मा लीडर के रूप में उभर रहा है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।
  • एयर इंडिया की विशेष उड़ान से 205 भारतीय ढाका से दिल्ली वापस आए।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की 2025 परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष आईआईटी-कानपुर में प्लेसमेंट में 12 प्रतिशत की गिरावट।
  • गुजरात नीट काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 13 अगस्त तक करें आवेदन।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2024 से, यूपीपीआरपीबी ने जारी किया विशेष नोटिस।
  • कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 आंसर-की जारी, 8 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
  • CISCE ISC 2024 : कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री के परिणाम cisce.org पर घोषित।
  • आईआईएम-सिरमौर ने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में लीडरशिप पर पीजी प्रोग्राम शुरू किया।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • पंजाब : अटारी संयुक्त चेक पोस्ट पर तिरंगा फहराया गया।
  • गुजरात : 45 से अधिक बांध ओवरफ्लो हो गए और हाई अलर्ट पर रखा गया।
  • केंद्र सरकार ने यूपी और बिहार में INR 920 करोड़ की नमामि गंगे मिशन 2.0 परियोजनाओं का संचालन शुरू किया।
  • केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा 7 अगस्त 2024 को फिर से शुरू होगी; उत्तराखंड के सीएम ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।
  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने यूट्यूब सीईओ और गूगल एशिया हेड के साथ यूट्यूब अकादमी और मीडिया सिटी सपोर्ट पर चर्चा की।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया।
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन प्राप्त किया।
  • नई दिल्ली में बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन का पहला संस्करण आयोजित किया गया।
  • बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रीय संसद को भंग किया; सेना ने वरिष्ठ पदों पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने राजधानी सुवा में फिजी के समकक्ष रतु विलियम मैवलिली कटोनीवरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
  • बांग्लादेश में अशांति को देखते हुए सुरक्षा कड़ी करने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट।
  • रूस ईरान को उन्नत वायु रक्षा प्रणाली प्रदान करेगा।
  • ब्रिटेन सरकार ने बांग्लादेश में अशांति की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली जांच की मांग की, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • पाउला बैडोसा और सेबेस्टियन कोर्डा ने वाशिंगटन ओपन खिताब जीता।
  • मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल ने बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स में ‘अद्भुत’ जीत दर्ज की।
  • यूएसए के धावक नोहा लाइल्स ने पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जर्मनी से 2-3 से हारी।
  • नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

8 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2010 में आज ही के दिन म्यूनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में तेजस्विनी सावंत ने गोल्ड मेडल जीता था।
  • 2007 में 8 अगस्त को ही एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्राइम मिनिस्टर बने थे।
  • 2004 में आज ही के दिन जापान ने चीन को हराकर एशिया कप फ़ुटबॉल जीता था।
  • 2003 में 8 अगस्त को ही 15 छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया था।
  • 1994 में 8 अगस्त को ही चीन और ताइवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1991 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी थी।
  • 1988 में 8 अगस्त को ही अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई थी।
  • 1948 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ था।
  • 1940 में 8 अगस्त के दिन ही भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था।
  • 1921 में आज ही के दिन भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1915 में 8 अगस्त के दिन ही भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

मुझे विश्वास है कि प्रति व्यक्ति एक प्रतिभा के साथ पैदा होता है बस हमें ज़रूरत होती है उस प्रतिभा को निखारने की हमें हमेशा कुछ उपयोगी चीज़ों को जानने और सीखने की इच्छा रखनी चाहिए- सोफोकल्स Sophocles.

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 01 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (8 August) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*